Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की झीलें

प्रश्न 185 भारत सरकार द्वारा कार्यान्वित राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना (NLCP) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है -
  • (अ) NLCP को पर्यटन मंत्रालय के तहत 2001 में लागू किया गया था।
  • (ब) शुरू में, NLCP में केंद्र और राज्य सरकार का योगदान 60:40 के अनुपात में था, जो 2016 में बदलकर 70:30 हो गया।
  • (स) इस योजना का उद्देश्य प्रदूषित और क्षीण हो चुकी झीलों और इसी तरह के निकायों जैसे टैंकों और तालाबों को बहाल करना और उनका संरक्षण करना है।
  • (द) NLCP में राजस्थान की 2 झील शामिल है।
उत्तर : इस योजना का उद्देश्य प्रदूषित और क्षीण हो चुकी झीलों और इसी तरह के निकायों जैसे टैंकों और तालाबों को बहाल करना और उनका संरक्षण करना है।
व्याख्या :
केंद्र सरकार द्वारा देश की झीलों की महत्ता को बनाये रखने के लिये वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के अधीन मई, 2001 में राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना लागू की गई। इस योजना के अंतर्गत प्रदूषित झीलों के संरक्षण एवं प्रबंधन के लिए एक कार्यक्रम अनुमोदित किया था। स्कीम का उद्देश्य प्रदूषित एवं अवक्रमित झीलों और उसी प्रकार के अन्य निकायों जैसे टैंक/तालाब आदि का पुनरूद्वार एवं संरक्षण करना है। NLCP के कार्यान्वयन के परिणामस्वरूप झील परिस्थिति में सुधार हुआ है और सौंदर्य और पर्यटन मूल्यों को बढ़ावा मिला है। प्रारम्भ में केंद्र व राज्य का अंशदान 70 : 30 था जो 1 अप्रैल 2016 से 60:40 हो गया है। स्थानीय स्वशासन (एलएसजी) विभाग इस योजना की कार्यान्वयन एजेंसी है। राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना के अंतर्गत राजस्थान की 6 झीलों को शामिल किया गया है।
प्रश्न 186 सांभर झील के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है -
  • (अ) सांभर झील भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।
  • (ब) बिजोलिया शिलालेख के अनुसार सांभर झील का निर्माण चौहान शासक वासुदेव ने करवाया था।
  • (स) झील के नमक उत्पादन का प्रबंधन राजस्थान सरकार द्वारा किया जाता है।
  • (द) यह भारत के कुल नमक का 15% उत्पादन करती है।
उत्तर : बिजोलिया शिलालेख के अनुसार सांभर झील का निर्माण चौहान शासक वासुदेव ने करवाया था।
व्याख्या :
यह झील जयपुर की फुलेरा तहसील में स्थित है। बिजोलिया शिलालेख के अनुसार इसका निर्माण चौहान शासक वासुदेव ने करवाया था। यह भारत में खारे पानी की आन्तरिक सबसे बड़ी झील है इसमें खारी, खण्डेला, मेन्था, रूपनगढ नदियां आकर गिरती है। यहां नमक केन्द्र सरकार के उपक्रम “हिन्दुस्तान साॅल्ट लिमिटेड” की सहायक कम्पनी “सांभर साल्ट लिमिटेड” द्वारा तैयार किया जाता है। यह झील केंद्र के ‘स्वदेश दर्शन योजना’ के राजस्थान सर्किट का हिस्सा है। भारत के कुल नमक उत्पादन का 8.7 प्रतिशत यहां से उत्पादित होता है।
प्रश्न 187 राजस्थान में निम्नलिखित में से किस स्थान पर आनासागर झील स्थित है -
Stenographer Exam 2024 (Paper - I)
  • (अ) कोटा शहर
  • (ब) जयपुर शहर
  • (स) अजमेर शहर
  • (द) उदयपुर शहर
उत्तर : अजमेर शहर
व्याख्या :
आनासागर झील राजस्थान के अजमेर शहर में स्थित है। इसका निर्माण राजा अर्णोराज चौहान ने 12वीं शताब्दी में करवाया था। यह झील अजमेर का प्रमुख पर्यटन स्थल है।
प्रश्न 188 पिचौला (पिछौला) झील, राजस्थान के निम्नलिखित में से किस स्थान में पायी जाती है?
CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1
  • (अ) भीलवाड़ा
  • (ब) करौली
  • (स) उदयपुर
  • (द) अजमेर
उत्तर : उदयपुर
व्याख्या :
पिछोला झील राजस्थान के उदयपुर में स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आकर्षक महलों के लिए प्रसिद्ध है।
प्रश्न 189 निम्न में से राजस्थान की कौन सी झील खारे पानी की झील नहीं है -
CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
  • (अ) पचपदरा
  • (ब) सांभर
  • (स) डीडवाना
  • (द) पिचोला (पिछौला)
उत्तर : पिचोला (पिछौला)
व्याख्या :
पिछौला झील उदयपुर में स्थित एक मीठे पानी की झील है। जबकि सांभर, पचपदरा, और डीडवाना झीलें खारे पानी की झीलें हैं।
प्रश्न 190 निम्नलिखित में से कौन सी ताजा पानी की झील है?
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
  • (अ) डिडवाना
  • (ब) पचपदरा
  • (स) सांभर
  • (द) उदेई सागर
उत्तर : उदेई सागर
व्याख्या :
उदयसागर झील उदयपुर की पांच प्रमुख झीलों में से एक है। उदयपुर शहर में पाँच प्रमुख झीलें हैं, जिनमें से एक उदयसागर झील है। शहर से लगभग 13 किलोमीटर पूर्व में स्थित इस झील का निर्माण महाराणा उदय सिंह के शासनकाल के दौरान हुआ था।
प्रश्न 191 “कोलायत झील” राजस्थान के निम्नलिखित में से किस स्थान में स्थित है -
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I
  • (अ) बीकानेर
  • (ब) उदयपुर
  • (स) अजमेर
  • (द) चुरु
उत्तर : बीकानेर
व्याख्या :
कोलायत झील राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित है। झील के समीप साख्य दर्शन के प्रणेता कपिल मुनि का आश्रम है। इस आश्रम को “राजस्थान का सुन्दर मरूद्यान” भी कहा जाता है।
प्रश्न 192 सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:
सूची-I (झील)सूची-II (स्थित / के निकट)
(a) जयसमंद झील(i) नागौर
(b) सांभर झील(ii) बारमेर
(c) डिडवाना झील(iii) उदयपुर
(d) पंचपंद्रा झील(iv) जयपुर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए:

CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II
  • (अ) (a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(iii), (d)-(i)
  • (ब) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
  • (स) (a)-(i), (b)-(iv), (c)-(iii), (d)-(ii)
  • (द) (a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iii)
उत्तर : (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
व्याख्या :
जयसमंद झील - उदयपुर
सांभर झील - जयपुर
डिडवाना झील - नागौर
पंचपंद्रा झील - बारमेर
प्रश्न 193 राजस्थान सरकार द्वारा ‘सांभर लेक मैनेजमेंट एजेन्सी’ का गठन वर्ष ___ में किया गया।
Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
  • (अ) 2021
  • (ब) 2017
  • (स) 2023
  • (द) 2019
उत्तर : 2021
व्याख्या :
पर्यावरण विभाग द्वारा 18.10.2021 को सांभर झील की सुरक्षा, संरक्षण और एकीकृत प्रबंधन के लिए एक “सांभर झील प्रबंधन एजेंसी” का गठन किया गया था।
प्रश्न 194 ढेबर झील स्थित है -
Junior Instructor (ED) Exam 2024
  • (अ) राजसमन्द में
  • (ब) भीलवाड़ा में
  • (स) चित्तौड़गढ़ में
  • (द) उदयपुर में
उत्तर : उदयपुर में
व्याख्या :
ढेबर झील, जिसे जयसमंद झील भी कहा जाता है, उदयपुर (सलूम्‍बर) में स्थित है। राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद है। इस झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर(1687-91) कराया गया। जयसमंद झील में गोमती, झावरी और बागर नदियों का जल ढेबर दर्रे से होकर आता था, इसलिए इसको ‘ढेबर झील’ भी कहते हैं।

page no.(20/21)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.