राजस्थान की मिट्टियाँ
- प्रश्न 188 निम्नलिखित में से कौन-सा मृदा अपरदन का प्रत्यक्ष कारण नहीं है -
Junior Instructor ((ESR) Exam 2024 -
- (अ) अत्याधिक पशुचारण
- (ब) स्थानान्तरित कृषि
- (स) वैश्विक तापमान वृद्धि
- (द) वन विनाश
उत्तर : वैश्विक तापमान वृद्धि
व्याख्या :
वैश्विक तापमान वृद्धि मृदा अपरदन का प्रत्यक्ष कारण नहीं है, बल्कि यह एक अप्रत्यक्ष कारक है। अत्याधिक पशुचारण, स्थानान्तरित कृषि और वन विनाश मृदा अपरदन के प्रत्यक्ष कारण हैं।
- प्रश्न 189 निम्न में से वह जिला युग्म जहाँ लाल व पीली मृदा पाई जाती है, है - (सबसे उपयुक्त चुनें)
Junior Instructor (Fitter) Exam 2024 -
- (अ) अलवर - भरतपुर
- (ब) कोटा - बूँदी
- (स) सिरोही - सवाई माधोपुर
- (द) सीकर - पाली
उत्तर : सिरोही - सवाई माधोपुर
व्याख्या :
राजस्थान के सिरोही और सवाई माधोपुर जिलों में लाल एवं पीली मृदा पाई जाती है, जो लोहा व एल्यूमिनियम ऑक्साइड की उपस्थिति के कारण रंगीन होती है।
- प्रश्न 190 निम्न में से कौनसी मृदा, राजस्थान के पश्चिमी मरूस्थल से मूलतः संबंधित है -
Junior Instructor (Fitter) Exam 2024 -
- (अ) अल्फीसॉल्स
- (ब) एरिडीसॉल्स
- (स) इन्सेप्टीसॉल्स
- (द) वर्टीसॉल्स
उत्तर : एरिडीसॉल्स
व्याख्या :
राजस्थान के पश्चिमी भाग में एरिडीसॉल्स (बालु मिट्टी) प्रकार की मृदा पाई जाती है, जो शुष्क जलवायु में विकसित होती है।
- प्रश्न 191 मिट्टी का लाल रंग ____ के आधिक्य के कारण होता है।
Junior Instructor (RAT) Exam 2024 -
- (अ) कैल्सियम
- (ब) लौह
- (स) ताम्र
- (द) मैग्नेशियम
उत्तर : लौह
व्याख्या :
लौह ऑक्साइड (Fe₂O₃) मिट्टी को लाल रंग प्रदान करता है।
- प्रश्न 192 निम्न में से कौन-सा मृदा में लवणीयता एवं क्षारीयता का समाधान है -
Junior Instructor (WCS) Exam 2024 -
- (अ) यूरिया
- (ब) जिप्सम
- (स) पोटाश
- (द) रॉक फॉस्फेट
उत्तर : जिप्सम
व्याख्या :
जिप्सम (CaSO₄·2H₂O) मृदा सुधारक के रूप में काम करता है और मृदा की लवणीयता को कम करने में सहायक होता है।
page no.(20/20)