राजस्थान की झीलें
- प्रश्न 188 पिचौला (पिछौला) झील, राजस्थान के निम्नलिखित में से किस स्थान में पायी जाती है?
CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1 -
- (अ) भीलवाड़ा
- (ब) करौली
- (स) उदयपुर
- (द) अजमेर
उत्तर : उदयपुर
व्याख्या :
पिछोला झील राजस्थान के उदयपुर में स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आकर्षक महलों के लिए प्रसिद्ध है।
- प्रश्न 189 निम्न में से राजस्थान की कौन सी झील खारे पानी की झील नहीं है -
CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2 -
- (अ) पचपदरा
- (ब) सांभर
- (स) डीडवाना
- (द) पिचोला (पिछौला)
उत्तर : पिचोला (पिछौला)
व्याख्या :
पिछौला झील उदयपुर में स्थित एक मीठे पानी की झील है। जबकि सांभर, पचपदरा, और डीडवाना झीलें खारे पानी की झीलें हैं।
- प्रश्न 190 निम्नलिखित में से कौन सी ताजा पानी की झील है?
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1 -
- (अ) डिडवाना
- (ब) पचपदरा
- (स) सांभर
- (द) उदेई सागर
उत्तर : उदेई सागर
व्याख्या :
उदयसागर झील उदयपुर की पांच प्रमुख झीलों में से एक है। उदयपुर शहर में पाँच प्रमुख झीलें हैं, जिनमें से एक उदयसागर झील है। शहर से लगभग 13 किलोमीटर पूर्व में स्थित इस झील का निर्माण महाराणा उदय सिंह के शासनकाल के दौरान हुआ था।
- प्रश्न 191 “कोलायत झील” राजस्थान के निम्नलिखित में से किस स्थान में स्थित है -
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I -
- (अ) बीकानेर
- (ब) उदयपुर
- (स) अजमेर
- (द) चुरु
उत्तर : बीकानेर
व्याख्या :
कोलायत झील राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित है। झील के समीप साख्य दर्शन के प्रणेता कपिल मुनि का आश्रम है। इस आश्रम को “राजस्थान का सुन्दर मरूद्यान” भी कहा जाता है।
- प्रश्न 192 सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए:सूची-I (झील) सूची-II (स्थित / के निकट) (a) जयसमंद झील (i) नागौर (b) सांभर झील (ii) बारमेर (c) डिडवाना झील (iii) उदयपुर (d) पंचपंद्रा झील (iv) जयपुर
CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II -
- (अ) (a)-(ii), (b)-(iv), (c)-(iii), (d)-(i)
- (ब) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
- (स) (a)-(i), (b)-(iv), (c)-(iii), (d)-(ii)
- (द) (a)-(iv), (b)-(ii), (c)-(i), (d)-(iii)
उत्तर : (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)
व्याख्या :
जयसमंद झील - उदयपुर
सांभर झील - जयपुर
डिडवाना झील - नागौर
पंचपंद्रा झील - बारमेर
- प्रश्न 193 राजस्थान सरकार द्वारा ‘सांभर लेक मैनेजमेंट एजेन्सी’ का गठन वर्ष ___ में किया गया।
Junior Instructor(CLIT) Exam 2024 -
- (अ) 2021
- (ब) 2017
- (स) 2023
- (द) 2019
उत्तर : 2021
व्याख्या :
पर्यावरण विभाग द्वारा 18.10.2021 को सांभर झील की सुरक्षा, संरक्षण और एकीकृत प्रबंधन के लिए एक “सांभर झील प्रबंधन एजेंसी” का गठन किया गया था।
- प्रश्न 194 ढेबर झील स्थित है -
Junior Instructor (ED) Exam 2024 -
- (अ) राजसमन्द में
- (ब) भीलवाड़ा में
- (स) चित्तौड़गढ़ में
- (द) उदयपुर में
उत्तर : उदयपुर में
व्याख्या :
ढेबर झील, जिसे जयसमंद झील भी कहा जाता है, उदयपुर (सलूम्बर) में स्थित है। राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद है। इस झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर(1687-91) कराया गया। जयसमंद झील में गोमती, झावरी और बागर नदियों का जल ढेबर दर्रे से होकर आता था, इसलिए इसको ‘ढेबर झील’ भी कहते हैं।
- प्रश्न 195 ‘पिवनिया तालाब’ कहाँ अवस्थित है -
Junior Instructor (ED) Exam 2024 -
- (अ) शाहपुरा
- (ब) मांडलगढ़
- (स) मेनाल
- (द) बिजौलिया
उत्तर : शाहपुरा
व्याख्या :
पिवनिया तालाब राजस्थान के शाहपुरा में स्थित एक महत्वपूर्ण जल संरचना है। 300 वर्ष पूर्व गड्ढे को मिट्टी से मजबूती से बांधकर यह तालाब निर्मित किया गया। इसके पीछे मकसद शाहपुरा नगर को पानी की आपूर्ति करना रहा था। इसमें बरसाती पानी की आवक की समूचित व्यवस्था है। तालाब के मध्य में राजाओं ने बगरू टापू का निर्माण करवाया था।
- प्रश्न 196 फूलसागर जलाशय कहाँ स्थित है -
Junior Instructor ((ESR) Exam 2024 -
- (अ) अजमेर
- (ब) जोधपुर
- (स) उदयपुर
- (द) बून्दी
उत्तर : बून्दी
व्याख्या :
फूलसागर जलाशय बूंदी में स्थित है। यह बूंदी शहर की चार झीलों में से एक है, अन्य तीन नवल सागर झील , जैत सागर झील और कनक सागर झील हैं।
- प्रश्न 197 कोलायत झील स्थित है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
Junior Instructor ((ESR) Exam 2024 -
- (अ) बाड़मेर में
- (ब) सीकर में
- (स) अजमेर में
- (द) बीकानेर में
उत्तर : बीकानेर में
व्याख्या :
राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित कोलायत मीठे पानी की झील के समीप साख्य दर्शन के प्रणेता कपिल मुनि का आश्रम है। इस आश्रम को “राजस्थान का सुन्दर मरूद्यान” भी कहा जाता है।
page no.(20/21)