राजस्थान की झीलें
- प्रश्न 198 बालसमन्द झील _____ के नजदीक स्थित है।
Junior Instructor (Fitter) Exam 2024 -
- (अ) उदयपुर
- (ब) अलवर
- (स) जोधपुर
- (द) अजमेर
उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
बालसमंद झील जोधपुर के पास स्थित एक ऐतिहासिक झील है, जिसे 1159 ई. में क्षत्रिय समुदाय के बालक राव प्रतिहार ने बनवाया था।
- प्रश्न 199 निम्नांकित में से कौन-सा सही सुमेलित है -
झील - जिला
Junior Instructor (MDE) Exam 2024 -
- (अ) कुचामन - नागौर
- (ब) कायलाना - जैसलमेर
- (स) लूणकरणसर - जोधपुर
- (द) सांभर - नागौर
उत्तर : कुचामन - नागौर
व्याख्या :
कुचामन झील नागौर (डीडवाना) जिले में स्थित है, जबकि अन्य जोड़ियाँ गलत हैं।
कायलाना - जोधपुर
लूणकरणसर - बीकानेर
सांभर - जयपुर
- प्रश्न 200 राजस्थान के पश्चिमी रेतीले मरुस्थल में कौन-सी झील प्रमुख रूप से नमक उत्पादन कर रही है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
Junior Instructor (MDE) Exam 2024 -
- (अ) पचपद्रा
- (ब) डेगाना
- (स) सांभर
- (द) डीडवाना
उत्तर : पचपद्रा
व्याख्या :
पंचभद्रा झील बालोतरा के पास स्थित है। इस झील का निर्माण पंचा भील के द्वारा कराया गया अतः इसे पंचभद्रा कहते है। इस झील का नमक समुद्री झील क नमक से मिलता जुलता है। इस झील से प्राप्त नमक में 98 प्रतिशत मात्रा सोडियम क्लोराइड है। अतः यहां से प्राप्त नमक उच्च कोटी का है।
- प्रश्न 201 राजस्थान सरकार ने अजमेर की किस 132 साल पुरानी झील का नाम बदलकर वरुण सागर रखा है -
-
- (अ) आनासागर झील
- (ब) फॉय सागर झील
- (स) पुष्कर झील
- (द) बीसलपुर झील
उत्तर : फॉय सागर झील
व्याख्या :
राजस्थान सरकार ने अजमेर में 132 साल पुरानी फॉय सागर झील का नाम बदलकर वरुण सागर कर दिया है। इसका नाम झील बनाने वाले अंग्रेज इंजीनियर फोय के नाम पर रखा गया था। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि नाम परिवर्तन गुलामी के प्रतीकों को हटाने और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देने के प्रयास को दर्शाता है।
- प्रश्न 202 कौन-सी झील बूंदी जिले में स्थित है -
Junior Instructor (WCS) Exam 2024 -
- (अ) राजसमंद
- (ब) आनासागर
- (स) नवलखा
- (द) नक्की
उत्तर : नवलखा
व्याख्या :
नवलखा झील बूंदी जिले में स्थित है। बूंदी जिले में स्थित झीलें : नवलखा झील, नवलसागर, कनकसागर, जैतसागर,सुरसागर, जिगजैन बाँध (लाखेरी), गुढ़ा, बरधा, बूंदी का गोथड़ा, भीमलत, पाईवालापुरा, अभयपुरा, चाकण, गरदढ़ा।
- प्रश्न 203 राजसमंद झील का निर्माण उदयपुर के किस शासक द्वारा करवाया गया -
Junior Instructor (WCS) Exam 2024 -
- (अ) राणा सांगा
- (ब) राणा राजसिंह
- (स) राणा कर्णसिंह
- (द) राणा प्रतापसिंह
उत्तर : राणा राजसिंह
व्याख्या :
इसका निर्माण मेवाड़ के राजा राजसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर (1662-76) इस झील का निर्माण करवाया गया। इस झील का निर्माण उस समय किया गया था, जब मेवाड़ में अकाल पड़ा था। इस झील का उतरी भाग “नौ चौकी” कहलाता है। महाराणा राजसिंह ने घेवर माता और 10 भुजा वाली अंबा माता का मंदिर राजसमंद झील की नौ चौकी पाल पर करवाया था।
- प्रश्न 204 राजस्थान की सबसे बड़ी खारे पानी की झील कौन-सी है -
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I) -
- (अ) पचपद्रा
- (ब) साम्भर
- (स) लूणकरणसर
- (द) डीडवाना
उत्तर : साम्भर
व्याख्या :
साम्भर झील (जयपुर के पास) क्षेत्रफल और नमक उत्पादन के लिए सबसे बड़ी खारी झील है।
page no.(21/21)