Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2023-24

प्रश्न 21 राजस्थान की प्रति व्यक्ति आय (PCI) का 2023-24 में स्थिर मूल्य पर क्या स्तर था?
  • (अ) ₹1,06,744
  • (ब) ₹1,67,964
  • (स) ₹90,831
  • (द) ₹1,36,900
उत्तर : ₹90,831
व्याख्या :
प्रति व्यक्ति आय की गणना शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद को राज्य की मध्यवर्षीय कुल जनसंख्या से विभाजित कर प्राप्त की जाती है। प्रति व्यक्ति आय लोगों के जीवन स्तर एवं कल्याण का सूचक है।
राजस्थानPCI% में परिवर्तन
स्थिर मूल्य पर (आधार वर्ष 2011-12)₹90,831+6.94%
प्रचलित मूल्य पर₹1,67,964+11.49%
प्रश्न 22 प्रचलित मूल्य पर राजस्थान की सकल राज्य घरेलू उत्पाद में वृद्धि प्रतिशत क्या थी?
  • (अ) 12.70%
  • (ब) 12.56%
  • (स) 8.10%
  • (द) 11.49%
उत्तर : 12.56%
व्याख्या :
राजस्थानGSDP% में परिवर्तन
स्थिर मूल्य पर (आधार वर्ष 2011-12)8.45 लाख करोड़ रुपये+8.03%
प्रचलित मूल्य पर15.28 लाख करोड़ रुपये +12.56%
प्रश्न 23 सकल स्थाई पूंजी निर्माण (GFCF) किस आधार पर मापा जाता है?
  • (अ) उत्पादनकर्ता द्वारा सृजित परिसंपत्तियों से गैर उत्पादित परिसंपत्तियों को घटाकर
  • (ब) उत्पादनकर्ता द्वारा सृजित परिसंपत्तियों से निस्तारित परिसंपत्तियों को घटाकर
  • (स) केवल गैर उत्पादित परिसंपत्तियों के आधार पर
  • (द) केवल निस्तारित परिसंपत्तियों के आधार पर
उत्तर : उत्पादनकर्ता द्वारा सृजित परिसंपत्तियों से निस्तारित परिसंपत्तियों को घटाकर
व्याख्या :
सकल स्थाई पूंजी निर्माण को वर्ष के दौरान उत्पादनकर्ता द्वारा सृजित की गई परिसम्पत्तियों में से निस्तारित सम्पत्तियों (Disposal assets) को घटाने के बाद तथा गणना अवधि में गैर उत्पादित परिसम्पत्तियों (non produced assets) को उत्पादन गतिविधियों में उपयोग की कीमत के आधार पर मापा जाता है।
प्रश्न 24 वर्ष 2022-23 में प्रचलित कीमतों पर सकल स्थाई पूंजी निर्माण (GFCF) का अनुमानित कुल मूल्य क्या था -
  • (अ) ₹13,57,851 करोड़
  • (ब) ₹3,99,594 करोड़
  • (स) ₹29.43 करोड़
  • (द) ₹12.78 करोड़
उत्तर : ₹3,99,594 करोड़
व्याख्या :
प्रचलित कीमतों पर वर्ष 2022-23 के अन्त में कुल सम्पत्तियाँ ₹3,99,594 करोड़ अनुमानित की गई हैं, जो सकल राज्य घरेलू उत्पाद (₹13,57,851 करोड़) का 29.43% है।
प्रश्न 25 राजस्थान का थोक मूल्य सूचकांक (WPI) किस आधार वर्ष पर आधारित है?
  • (अ) 2011-12
  • (ब) 1999-2000
  • (स) 2004-05
  • (द) 2016-17
उत्तर : 1999-2000
व्याख्या :
राजस्थान के थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यू.पी.आई.) (आधार वर्ष 1999-2000=100) : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय द्वारा थोक मूल्य सूचकांक को मासिक आधार पर जारी किया जाता है। इसमें 154 वस्तुओं को सम्मिलित किया गया है, जिसमें से 75 प्राथमिक वस्तु समूह में, 69 विनिर्मित उत्पाद समूह में तथा 10 ईंधन, शक्ति, प्रकाश एवं उपस्नेहक समूह में सम्मिलित हैं।
प्रश्न 26 थोक मूल्य सूचकांक (WPI) में सम्मिलित वस्तुओं की कुल संख्या कितनी है?
  • (अ) 75
  • (ब) 69
  • (स) 10
  • (द) 154
उत्तर : 154
व्याख्या :
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय द्वारा थोक मूल्य सूचकांक को मासिक आधार पर जारी किया जाता है। इसमें 154 वस्तुओं को सम्मिलित किया गया है, जिसमें से 75 प्राथमिक वस्तु समूह में, 69 विनिर्मित उत्पाद समूह में तथा 10 ईंधन, शक्ति, प्रकाश एवं उपस्नेहक समूह में सम्मिलित हैं।
प्रश्न 27 उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) किस प्रकार की वस्तुओं और सेवाओं के मापन के लिए तैयार किया जाता है -
  • (अ) खुदरा मूल्य
  • (ब) थोक मूल्य
  • (स) औद्योगिक उत्पाद
  • (द) कृषि उत्पाद
उत्तर : खुदरा मूल्य
व्याख्या :
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक एक समयावधि के अन्तर्गत उन चुनिंदा वस्तुओं एवं सेवाओं के खुदरा मूल्यों के सामान्य स्तर में परिवर्तनों के मापन हेतु तैयार किया गया हैं, जिसमें उपभोक्ता द्वारा उपभोग हेतु क्रय किया जाता है। इस तरह के बदलाव उपभोक्ताओं की आय और उनके कल्याण की वास्तविक क्रय शक्ति को प्रभावित करते हैं। चूंकि यह सूचकांक प्रत्येक उपभोक्ता के लिए कीमतों में उतार-चढ़ाव को सम्मिलित करता है, इसलिए सरकार मुद्रास्फीति के लिए थोक मूल्य सूचकांक की तुलना में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर अधिक महत्व देती है।
प्रश्न 28 औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का वर्तमान आधार वर्ष क्या है?
  • (अ) 2016
  • (ब) 2001
  • (स) 1999
  • (द) 2020
उत्तर : 2016
व्याख्या :
औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधार वर्ष 2001=100 पर माह अगस्त, 2020 तक जारी किये गये तथा वर्तमान में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक माह सितम्बर, 2020 से आधार वर्ष 2016=100 पर जारी किये जा रहे हैं।
प्रश्न 29 राजस्थान में औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के लिए कितने केंद्र हैं -
  • (अ) 2
  • (ब) 3
  • (स) 4
  • (द) 5
उत्तर : 3
व्याख्या :
औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधार वर्ष 2001=100 पर माह अगस्त, 2020 तक जारी किये गये तथा वर्तमान में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक माह सितम्बर, 2020 से आधार वर्ष 2016=100 पर जारी किये जा रहे हैं। इसमें राजस्थान के 3 केंद्र है - जयपुर केंद्र, अलवर केंद्र, भीलवाड़ा केंद्र। राज्य में अजमेर केन्द्र के स्थान पर अलवर केन्द्र को सम्मिलित किया गया है।
प्रश्न 30 कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में कौन-कौन से क्षेत्र शामिल हैं -
  • (अ) फसल और मत्स्य
  • (ब) पशुधन और वानिकी
  • (स) उपरोक्त दोनों
  • (द) केवल फसल
उत्तर : उपरोक्त दोनों
व्याख्या :
कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में फसल, पशुधन, मत्स्य, वानिकी को शामिल किया जाता है।

page no.(3/13)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.