नीति निर्देशक तत्व
- प्रश्न 24 किस समिति की सिफारिशों को आधार मानकर भारतीय संविधान में मूल कर्तव्य जोड़े गये -
Reet 2015 level-2 SST -
- (अ) सरकार स्वर्ण सिंह समिति
- (ब) अशोक मेहता समिति
- (स) सादिक अली समिति
- (द) हेगड़े समिति
उत्तर : सरकार स्वर्ण सिंह समिति
- प्रश्न 25 राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांतों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथन / कथनों में से कौन सा / से सत्य है / हैं -
1). भारतीय संविधान के अनुच्छेद 40 (संगठित ग्राम पंचायत) को डीपीएसपी में समाजवादी सिद्धांतों के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
2). संविधान के अनुच्छेद 43 ए (श्रमिकों की भागीदारी का आयोजन) को डीपीएसपी में गांधीवादी सिद्धांतों के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनें:
कोड: -
- (अ) केवल 1
- (ब) केवल 2
- (स) 1 और 2 दोनों
- (द) न तो 1 और न ही 2
उत्तर : न तो 1 और न ही 2
- प्रश्न 26 संविधान में मूल कर्तव्यों को जिसकी सिफारिश पर सम्मिलित किया गया, वह हैं –
RPSC Ras Pre. Exam 2021 -
- (अ) स्वर्ण सिंह समिति
- (ब) प्रशासनिक सुधार आयोग
- (स) संथानम समिति
- (द) शाह आयोग
उत्तर : स्वर्ण सिंह समिति
- प्रश्न 27 भारत के संविधान में वर्णित नीति निदेशक तत्वों का सुमेलित युग्म- पहचानिए –
RPSC Ras Pre. Exam 2021 -
- (अ) ग्राम पंचायतों का संगठन – अनुच्छेद 41
- (ब) समान न्याय और निःशुल्क विधिक सहायता – अनुच्छेद 42
- (स) कृषि और पशुपालन का संगठन – अनुच्छेद 43
- (द) पुरुषों और स्त्रियों दोनों का समान कार्य के लिए समान वेतन हो – अनुच्छेद 39
उत्तर : पुरुषों और स्त्रियों दोनों का समान कार्य के लिए समान वेतन हो – अनुच्छेद 39
- प्रश्न 28 भारतीय संविधान में मूल कर्त्तव्य जोड़े गए :
Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 2nd shift -
- (अ) 42वें संशोधन द्वारा
- (ब) 44वें संशोधन द्वारा
- (स) 77वें संशोधन द्वारा
- (द) 40वें संशोधन द्वारा
उत्तर : 42वें संशोधन द्वारा
- प्रश्न 29 निम्नलिखित में से भारतीय संविधान के तहत कौन एक ‘मौलिक कर्तव्य नहीं है -
Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-1) -
- (अ) हमारी मिश्रित संस्कृति की समृद्ध विसरात को मान देना और उसकी रक्षा करना
- (ब) वैज्ञानिक स्वभाव, मानवतावाद तथा अन्वेषण और सुधार की भावना का विकास करना
- (स) सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा और हिंसा का त्याग
- (द) संसद में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण प्रदान करना
उत्तर : संसद में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण प्रदान करना
- प्रश्न 30 निम्नांकित में से कौन सा समूह भारत के संविधान में उल्लिखित मूल कर्त्तव्य के तहत प्राकृतिक पर्यावरण के अन्तर्गत शामिल है -
Police SI 15 September 2021 (Gk) -
- (अ) वन, झील, नदी और पर्वत
- (ब) वन, झील, पर्वत और वन्यजीव
- (स) वन, झील, नदी और वन्यजीव
- (द) झील, नदी, पर्वत और वन्यजीव
उत्तर : वन, झील, नदी और वन्यजीव
- प्रश्न 31 निम्न में से कौन सा अनुच्छेद 51 क में दिए मूल कर्त्तव्य में शामिल नहीं है -
REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-III -
- (अ) करों का भुगतान करें।
- (ब) देश की रक्षा करें।
- (स) सार्वजनिक संपत्ति को सुरक्षित रखें।
- (द) वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करें।
उत्तर : करों का भुगतान करें।
व्याख्या :
अनुच्छेद 51ए में मौलिक कर्तव्यों की सूची दी गई है, जिसमें देश की रक्षा करना, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करना और वैज्ञानिक सोच विकसित करना शामिल है। करों का भुगतान करना स्पष्ट रूप से मौलिक कर्तव्य के रूप में उल्लेखित नहीं है।
- प्रश्न 32 निम्न में से किस एक को मूल कर्तव्य के रूप में भारतीय संविधान में सम्मिलित नहीं किया गया है -
RSMSSB PTI Grade-III P1 -
- (अ) वैज्ञानिक स्वभाव, मानवतावाद का विकास करना
- (ब) सार्वजनिक सम्पत्ति की रक्षा करना
- (स) उन उच्च आदर्शों का आदर व पालन करना जिन्होंने राष्ट्रीय संग्राम को प्रेरित किया
- (द) अल्पसंख्यकों की रक्षा करना
उत्तर : अल्पसंख्यकों की रक्षा करना
- प्रश्न 33 भारतीय संविधान के कौन से भाग में पंचायती राज की अवधारणा निहित है -
RSMSSB PTI Grade-III P1 -
- (अ) प्रस्तावना
- (ब) मौलिक अधिकार
- (स) राज्य नीति के निदेशक तत्व
- (द) दसवीं अनुसूची
उत्तर : राज्य नीति के निदेशक तत्व
page no.(4/8)