राजस्थान की मिट्टियाँ
- प्रश्न 24 सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
कूट - अ, ब, स, दमिट्टी के प्रकार जलवायु प्रदेश अ. इरिडीसोल्स 1. शुष्क एवं अर्द्ध-शुष्क ब. इन्सेप्टीसोल्स 2. अर्द्ध-शुष्क एवं आर्द्र स. अल्फीसोल्स 3. उप-आर्द्र एवं आर्द्र द. वर्टीसोल्स 4. आर्द्र एवं अति-आर्द्र -
- (अ) 1, 3, 2, 4
- (ब) 4, 1, 2, 3
- (स) 1, 3, 4, 2
- (द) 1, 2, 3, 4
उत्तर : 1, 2, 3, 4
- प्रश्न 25 निम्न में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है -
RSMSSB Lab Assistant Exam 2016 -
- (अ) उदयपुर-चित्तौड़गढ़-लाल काली मिट्टी
- (ब) अलवर-जयपुर-दोमट मिट्टी
- (स) श्रीगंगानगर-हनुमानढ़-भूरी बलुई मिट्टी
- (द) कोटा-झालावाड़-काली मिट्टी
उत्तर : श्रीगंगानगर-हनुमानढ़-भूरी बलुई मिट्टी
व्याख्या :
भूरी और रेतीली मिट्टी : अरावली के पश्चिमी जिलों बाड़मेर, जालौर, जोधपरु, सिरोही, पाली, नागौर, सीकर और झुन्झुनूं जिले में पायी जाती है।
- प्रश्न 26 पश्चिमी राजस्थान की मिट्टी अम्लीय और क्षारीय तत्वों से संसिक्त कैसे हो जाती है -
RSMSSB Lab Assistant Exam 2016 -
- (अ) जल के प्रवाह से
- (ब) मिट्टी की निचली सतह से ऊपर की ओर कोशिकाओं द्वारा जल रिसाव से
- (स) मिट्टी के अपक्षालन से
- (द) मिट्टी की ऊपरी सतह से नीचे की ओर जल रिसाव से
उत्तर : मिट्टी की निचली सतह से ऊपर की ओर कोशिकाओं द्वारा जल रिसाव से
व्याख्या :
पश्चिमी राजस्थान की मिट्टी अम्लीय और क्षारीय तत्वों से संसिक्त (Saturated) होने का कारण कोशिकीय जल रिसाव (Capillary Action) है।
- प्रश्न 27 हाड़ौती पठार पर निम्न में से कौन सी मृदा पाई जाती है -
-
- (अ) वर्टीसोल्स
- (ब) इन्सेप्टीसोल्स
- (स) अल्फीसोल्स
- (द) एन्टीसोल्स
उत्तर : वर्टीसोल्स
- प्रश्न 28 निम्न में से कोन से कथन सही है
1 . राजस्थान की लगभग 7 . 2 लाख हैक्टेयर भूमि क्षारीय व लवणीय है .
2 . राज्य की 3 . 5 लाख हैक्टेयर भूमि जलाधिक्य की समस्या से ग्रसित है .
3 . राज्य की लगभग 4 . 5 लाख हैक्टेयर भूमि कटाव की समस्या से ग्रसिम है
4 . रेतीली मिट्टी अत्यधिक उपजाऊ है . -
- (अ) 1 , 2 , 3
- (ब) 2 , 3 , 4
- (स) 3,4
- (द) 4
उत्तर : 1 , 2 , 3
- प्रश्न 29 राजस्थान राज्य मे कपास की फसल के लिए कौनसी मिट्टी अधिक उपयुक्त है -
-
- (अ) लाल मिट्टी
- (ब) काली मिट्टी
- (स) लाल काली मिट्टी
- (द) कॉप मिट्टी
उत्तर : काली मिट्टी
व्याख्या :
काली मिट्टी कपास की खेती के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त होती है इसलिए इसे काली कपास की मिट्टी यानी ब्लैक कॉटन सॉइल भी कहा जाता है। इस मिट्टी में कपास, गेंहू, दालें और मोटे अनाजों की खेती की जाती है।
- प्रश्न 30 राज्य की कौनसी मिट्टी मे सर्वाधिक नाइट्रोजन की मात्रा पाई जाती है -
-
- (अ) काली मीट्टी मे
- (ब) कॉप मिट्टी मे
- (स) बलुई मिट्टी मे
- (द) लाल - पिली मिट्टी मे
उत्तर : काली मीट्टी मे
- प्रश्न 31 राजस्थान के निम्नांकित किन जिलों में ‘लाल लोम’ मृदा पाई जाती है -
Lect. College Edu. EXAM 2014(GK) -
- (अ) उदयपुर-कोटा
- (ब) भीलवाड़ा-अजमेर
- (स) बांसवाड़ा-डूंगरपुर
- (द) जयपुर-दौसा
उत्तर : बांसवाड़ा-डूंगरपुर
व्याख्या :
लाल लोमी मिट्टी का लाल रंग इसमें लौह तत्वों की मौजूदगी को दर्शाता है। ऐसी मिट्टी का कण बारीक होने से इसमें पानी अधिक समय तक रहता है। राजस्थान में लाल-लोमी मिट्टी उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूँगरपुर आदि जिलों में पाई जाती है।
- प्रश्न 32 राजस्थान में भूरी मिट्टी का प्रसार क्षेत्र है -
-
- (अ) बनास नदी का प्रवाह क्षेत्र
- (ब) राजस्थान का दक्षिणी भाग
- (स) हाड़ौती पठार
- (द) अरावली के दोनों तरफ के भाग
उत्तर : बनास नदी का प्रवाह क्षेत्र
- प्रश्न 33 राजस्थान की मिट्टी के सम्बन्ध में निम्न में से कौनसा कथन सत्य नहीं है -
-
- (अ) थार मरूस्थल में ग्रेनाइट और बलुआ पत्थर शैलों से बलुई मिट्टी का निर्माण हुआ है
- (ब) दक्षिणी भाग में ग्रेनाइट, नीस और क्वाटर््जाइट शैलों से लाल लोमी मिट्टी का निर्माण हुआ है
- (स) दक्षिण-पूर्वी भाग में बेसाल्ट लावा के क्षरण से काली मिट्टी का निर्माण हुआ है
- (द) दक्षिणी भाग में फास्फेटिक शैलों के क्षरण से मिश्रित लाल मिट्टी का निर्माण हुआ है
उत्तर : दक्षिणी भाग में फास्फेटिक शैलों के क्षरण से मिश्रित लाल मिट्टी का निर्माण हुआ है
page no.(4/20)