राजस्थान की झीलें
- प्रश्न 25 निम्न में से कौनसी लवणीय झील नहीं है-
-
- (अ) कोलायत
- (ब) कावोद
- (स) डीडवाना
- (द) पचपद्रा
उत्तर : कोलायत
व्याख्या :
राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित मीठे पानी की कोलायत झील के समीप साख्य दर्शन के प्रणेता कपिल मुनि का आश्रम है। इस आश्रम को “राजस्थान का सुन्दर मरूद्यान” भी कहा जाता है।
- प्रश्न 26 निम्न में से एक सही नहीं है-
-
- (अ) राजस्थान के पश्चिमी भाग में सामान्यतः खारे पानी की झीले हैं
- (ब) सांभर झील राजस्थान की सबसे बड़ी खारी झील है
- (स) नक्की झील राजस्थान में सबसे गहरी झील है
- (द) राजसमंद झील उदयपुर से 64 किलोमीटर है और यह उदयपुर जिले में है
उत्तर : राजसमंद झील उदयपुर से 64 किलोमीटर है और यह उदयपुर जिले में है
व्याख्या :
राजसमंद झील (राजसमंद) का निर्माण मेवाड़ के राजा राजसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर (1662-76) इस झील का निर्माण करवाया गया।
- प्रश्न 27 निम्न में से कौन सी खारे पानी की झील नहीं है-
RPSC Clerk GR-II Exam 2016 Paper I -
- (अ) डीडवाना
- (ब) सांभर
- (स) फलोदी
- (द) कोलायत
उत्तर : कोलायत
व्याख्या :
राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित मीठे पानी की कोलायत झील के समीप साख्य दर्शन के प्रणेता कपिल मुनि का आश्रम है। इस आश्रम को “राजस्थान का सुन्दर मरूद्यान” भी कहा जाता है।
- प्रश्न 28 निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए -
कूट - अ, ब, स, दझील शासक अ. जयसमन्द 1. जयसिंह ब राजसमंन्द 2. राजसिंह स. कायलाना 3. प्रतापसिंह द. सुजान गंगा 4. सूरजमल -
- (अ) 1, 2, 3, 4
- (ब) 1, 4, 3, 2
- (स) 2, 1, 3, 4
- (द) 3, 2, 1, 4
उत्तर : 1, 2, 3, 4
व्याख्या :
राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद झील /ढेबर झील (सलूम्बर) है। इस झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर(1687-91) कराया गया।
राजसमंद झील (राजसमंद) का निर्माण मेवाड़ के राजा राजसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर (1662-76) इस झील का निर्माण करवाया गया।
प्रारम्भ में कायलाना झील (जोधपुर) एक प्राकृतिक झील थी इसे वर्तमान स्वरूप महाराजा प्रताप सिंह के द्वारा प्रदान किया गया है।
भरतपुर में सुजान गंगा नहर, महाराजा सूरजमल ने बनवाई थी।
- प्रश्न 29 सांभर झील में नहीं गिरने वाली नदी है।
-
- (अ) मेंढ़ा
- (ब) कांतली
- (स) खण्डेल
- (द) रूपनगढ़
उत्तर : कांतली
व्याख्या :
सांभर झील जयपुर की फुलेरा तहसील में स्थित है। बिजोलिया शिलालेख के अनुसार इसका निर्माण चौहान शासक वासुदेव ने करवाया था। यह भारत में खारे पानी की आन्तरिक सबसे बड़ी झील है इसमें खारी, खण्डेला, मेन्था, रूपनगढ नदियां आकर गिरती है।
- प्रश्न 30 फतहसागर झील का निर्माण करवाया -
-
- (अ) फतेहसिंह ने
- (ब) उदयसिंह ने
- (स) स्वरूपसिंह ने
- (द) जयसिंह ने
उत्तर : जयसिंह ने
व्याख्या :
उदयपुर जिले में स्थित इस मीठे पानी की झील का निर्माण मेवाड के शासक जयसिंह ने 1678 ई. में करवाया। बाद में यह अतिवृष्टि होने के कारण नष्ट हो गई। तब इसका पुर्निमाण 1889 में महाराजा फतेहसिंह ने करवाया तथा इसकी आधार शिला ड्यूक ऑफ कनॉट द्वारा रखी गई। अतः इस झील को फतेहसागर झील कहा गया।
- प्रश्न 31 जयसमंद झील कहां स्थित है -
Police SI Exam 2014 General -
- (अ) जयपुर
- (ब) सलूम्बर
- (स) राजसमंद
- (द) जोधपुर
उत्तर : सलूम्बर
व्याख्या :
राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद झील /ढेबर झील (सलूम्बर) है। इस झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर(1687-91) कराया गया। जयसमंद झील में गोमती, झावरी और बागर नदियों का जल ढेबर दर्रे से होकर आता था, इसलिए इसको ‘ढेबर झील’ भी कहते हैं।
- प्रश्न 32 सांभर झील में निम्न में से किस नदी द्वारा प्रतिवर्ष सर्वाधिक लवण की मात्रा लाकर जमा की जाती है -
-
- (अ) खारी
- (ब) रूपनगढ़
- (स) मेंढ़ा
- (द) खण्डेला
उत्तर : मेंढ़ा
व्याख्या :
मेंथा/मेंढ़ा नदी जयपुर की मनोहरपुरा की पहाड़ियों से निकलकर सांभर झील में गिरती है।
- प्रश्न 33 सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से अपना उत्तर चुनिए -
कूट - अ, ब, स, दसूची-1 सूची-2 अ. जलमहल झील 1. अलवर ब. पांडूपोल जलप्रपात 2. उदयपुर स. लूणकसर झील 3. जयपुर द. फतेह सागर झील 4. बीकानेर -
- (अ) 3, 1, 4, 2
- (ब) 1, 3, 4, 2
- (स) 1, 3, 2, 4
- (द) 3, 4, 1, 2
उत्तर : 3, 1, 4, 2
व्याख्या :
जलमहल राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसागर झील के मध्य स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक महल है।
पांडुपोल जलप्रपात राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व अलवर क्षेत्र में एक पर्यटन स्थल है।
राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित लूणकरणसर झील अत्यन्त छोटी है। परिणामस्वरूप यहां से थोडी बहुत मात्रा में नमक स्थानीय लोगो की ही आपूर्ति कर पाता है।
उदयपुर जिले में स्थित मीठे पानी की फतेहसागर झील का निर्माण मेवाड के शासक जयसिंह ने 1678 ई. में करवाया। बाद में यह अतिवृष्टि होने के कारण नष्ट हो गई। तब इसका पुर्निमाण 1889 में महाराजा फतेहसिंह ने करवाया तथा इसकी आधार शिला ड्यूक ऑफ कनॉट द्वारा रखी गई। अतः इस झील को फतेहसागर झील कहा गया।
- प्रश्न 34 राजस्थान की निम्न में से कौन सी झील ‘राष्ट्रीय झील संरक्षण कार्यक्रम’ के अन्तर्गत नहीं आती है -
RAS/RTS Comb. Comp. (Pre) Exam 2018 -
- (अ) फतेह सागर झील
- (ब) नक्की झील
- (स) स्वरूप सागर झील
- (द) अन्ना सागर झील
उत्तर : स्वरूप सागर झील
व्याख्या :
केंद्र सरकार द्वारा देश की झीलों की महत्ता को बनाये रखने के लिये वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के अधीन मई, 2001 में राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना लागू की गई। प्रारम्भ में केंद्र व राज्य का अंशदान 70 : 30 था जो 1 अप्रैल 2016 से 60:40 हो गया है। स्थानीय स्वशासन (एलएसजी) विभाग इस योजना की कार्यान्वयन एजेंसी है। राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना के अंतर्गत राजस्थान की निम्न 6 झीलों को शामिल किया गया है:-- फतेह सागर, उदयपुर
- पिछोला, उदयपुर
- आना सागर, अजमेर
- पुष्कर, अजमेर
- नक्की, माउंट आबू, सिरोही
- मानसागर झील, जयपुर
page no.(4/21)