नीति निर्देशक तत्व
- प्रश्न 34 भारत के संविधान के किस भाग में अन्तर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा हेतु राज्य को दायित्व सौंपा गया है -
RSMSSB PTI Grade-III P1 -
- (अ) मौलिक अधिकारों में
- (ब) राज्य के नीति निदेशक सिद्धान्तों में
- (स) आपातकालीन प्रावधानों में
- (द) संविधान की प्रस्तावना में
उत्तर : राज्य के नीति निदेशक सिद्धान्तों में
- प्रश्न 35 निम्नांकित में से कौनसा युग्म मूल कर्त्तव्यों के संबंध में सही नहीं है -
Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I) -
- (अ) त्याग : स्त्रियों के सम्मान के विरुद्ध प्रथाओं का।
- (ब) विकास : वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानववाद और ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का।
- (स) परिरक्षण : भारत की प्रभुता, एकता और अखण्डता की रक्षा का।
- (द) निर्माण : भारत के सभी लोगों में समरसता और समान भ्रातृत्व की भावना का।
उत्तर : परिरक्षण : भारत की प्रभुता, एकता और अखण्डता की रक्षा का।
व्याख्या :
मौलिक कर्त्तव्य
भारत के सभी लोगों में समरसता और समान भातृत्व की भावना का निर्माण करें जो धर्म, भाषा व प्रदेश या वर्ग आधारित सभी प्रकार के भेदभाव से परे हो, ऐसी प्रथाओं का त्याग करें जो स्त्रियों के सम्मान के विरुद्ध हैं।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मानववाद और ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करें।
हमारी सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का महत्त्व समझें और उसका परिरक्षण करें।
- प्रश्न 36 निम्नलिखित में से राज्य की नीति के निर्देशक तत्वों के संबंध में कौनसा युग्म सही नहीं है -
Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I) -
- (अ) अनुच्छेद 43क : बयालीस वाँ संशोधन अधिनियम, 1976
- (ब) अनुच्छेद 49 : चवालीस वाँ संशोधन अधिनियम, 1978
- (स) अनुच्छेद 43ख : सन्तानवे वाँ संशोधन अधिनियम, 2011
- (द) अनुच्छेद 45 : छियासी वाँ संशोधन अधिनियम, 2002
उत्तर : अनुच्छेद 49 : चवालीस वाँ संशोधन अधिनियम, 1978
- प्रश्न 37 भारतीय नागरिक के मौलिक कर्त्तव्य हैं -
(A) संविधान का पालन करें -
(B) देश की रक्षा करें
(C) अंतर्राष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना
(D) वैज्ञानिक सोच विकसित करें
(E) हिंसा को त्यागें
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर लिखिए -
School Lecturer 2022 Gk (Group E) -
- (अ) ABCD
- (ब) ACDE
- (स) ABDE
- (द) BCDE
उत्तर : ABDE
व्याख्या :
संविधान में उपबंधित मौलिक कर्तव्य
संविधान का पालन करना और उसके आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज एवं राष्ट्र गान का आदर करना।
स्वतंत्रता के लिये हमारे राष्ट्रीय संघर्ष को प्रेरित करने वाले महान आदर्शों का पालन करना।
भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को बनाए रखना और उसकी रक्षा करना।
देश की रक्षा करना और आह्वान किये जाने पर राष्ट्र की सेवा करना।
मानवतावाद, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा ज्ञानार्जन एवं सुधार की भावना का विकास करना।
- प्रश्न 38 कौनसा अनुच्छेद नागरिकों के लिए एक समान सिविल संहिता का उपबंध करता है -
CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2 -
- (अ) अनुच्छेद 42
- (ब) अनुच्छेद 43
- (स) अनुच्छेद 45
- (द) अनुच्छेद 44
उत्तर : अनुच्छेद 44
- प्रश्न 39 निम्न में से कौन सा नीति निर्देशक तत्व मूल संविधान में नहीं था, वरन् संवैधानिक संशोधन के द्वारा जोड़ा गया -
3rd Grade Teacher 2022 Social Studies L2 -
- (अ) पर्यावरण का संरक्षण तथा संवर्धन और वन तथा अन्य जीवों की रक्षा।
- (ब) कृषि और पशुपालन को आधुनिक और वैज्ञानिक प्रणालियों से संगठित करना।
- (स) कलात्मक या ऐतिहासिक अभिरुचि वाले संस्मारक या स्थान का संरक्षण करना।
- (द) समस्त नागरिकों के लिये समान नागरिक संहिता सुनिश्चित करना।
उत्तर : पर्यावरण का संरक्षण तथा संवर्धन और वन तथा अन्य जीवों की रक्षा।
- प्रश्न 40 निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन मौलिक कर्तव्यों के अध्याय में वर्णित नहीं हैं -
CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1 -
- (अ) भारत की प्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करे और उसे अक्षुण्ण रखे।
- (ब) संविधान का पालन करना ।
- (स) हमारी सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का महत्व समझे और उसका परिरक्षण करे।
- (द) स्वतंत्रता सेनानियों के सन्देश का पालन करना व उसका प्रसार करना ।
उत्तर : स्वतंत्रता सेनानियों के सन्देश का पालन करना व उसका प्रसार करना ।
- प्रश्न 41 संविधान में उल्लिखित मौलिक कर्तव्य किसके लिए है -
-
- (अ) सभी व्यक्तियों के लिए
- (ब) सभी नागरिकों के लिए
- (स) केवल गैर नागिरकों के लिए
- (द) केवल केन्द्रीय व राज्य के कर्मचारियों के लिए
उत्तर : सभी नागरिकों के लिए
- प्रश्न 42 भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 क में अक्षरशः उल्लेखित मूल कर्त्तव्यों पर विचार कीजिए:
I. स्वतन्त्रता के लिए हमारे राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शों को हृदय में संजोए रखें और उनका पालन करें।
II. देश की रक्षा करें और आह्वान किए जाने पर राष्ट्र की सेवा करें।
III. कृषि एवं पशुपालन को बढ़ावा देवें।
कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए :
कूट :
Protection Officer - 2022 (General Studies) -
- (अ) केवल I सही है ।
- (ब) केवल II सही है ।
- (स) केवल II तथा III सही हैं।
- (द) केवल I तथा II सही हैं।
उत्तर : केवल I तथा II सही हैं।
- प्रश्न 43 ‘राज्य के नीति निदेशक सिद्धान्त एक ऐसा चेक है जो बैंक की सुविधानुसार अदा किया जाता है’ किसने कहा था -
-
- (अ) बी. आर अम्बेडकर ने
- (ब) के. एम. मुंशी ने
- (स) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने
- (द) के.टी. शाह ने
उत्तर : के.टी. शाह ने
page no.(5/8)