राजस्थान की झीलें
- प्रश्न 35 राजसमंद झील के उत्तरी भाग को “नौ चौकी” कहा जाता हैं जहां संगमरमर के 25 शिलालेखों पर मेवाड़ का इतिहास लिखा गया है, यह इतिहास किस भाष में लिखा गया है -
-
- (अ) संस्कृत
- (ब) हिन्दी
- (स) राजस्थानी
- (द) अंग्रेजी
उत्तर : संस्कृत
व्याख्या :
इसका निर्माण मेवाड़ के राजा राजसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर (1662-76) इस झील का निर्माण करवाया गया। इस झील का निर्माण उस समय किया गया था, जब मेवाड़ में अकाल पड़ा था। इस झील का उतरी भाग “नौ चौकी” कहलाता है। यही पर 25 काले संगमरमर की चट्टानों पर मेवाड़ का पूरा इतिहास संस्कृत में उत्कीर्ण है। इसे राजप्रशस्ति कहते है जो की संसार की सबसे बड़ी प्रशस्ति है। राजप्रशस्ति अमरकाव्य वंशावली नामक पुस्तक पर आधारित है जिसके लेखक - रणछोड़ भट्ट तैलंग है।
- प्रश्न 36 राजस्थान की किस झील से तैयार किए गए नमक में 98 प्रतिशत तक सोडियम क्लोराइड होता है -
-
- (अ) पंचपदरा
- (ब) सांभर
- (स) जयसमंद
- (द) आना सागर
उत्तर : पंचपदरा
व्याख्या :
पंचभद्रा झील बालोतरा के पास स्थित है। इस झील का निर्माण पंचा भील के द्वारा कराया गया अतः इसे पंचभद्रा कहते है। इस झील का नमक समुद्री झील क नमक से मिलता जुलता है। इस झील से प्राप्त नमक में 98 प्रतिशत मात्रा सोडियम क्लोराइड है। अतः यहां से प्राप्त नमक उच्च कोटी का है।
- प्रश्न 37 वह झील जिसमें बांडी नदी का जल एकत्रित होता है -
-
- (अ) नक्की
- (ब) फाॅयसागर
- (स) राजसमन्द
- (द) पुष्कर
उत्तर : फाॅयसागर
व्याख्या :
फायसागर झील अजमेर में स्थित है। इसका निर्माण बाण्डी नदी(उत्पाती नदी) के पानी को रोककर करवाया गया इसे अंग्रेज इजि. फाॅय के निर्देशन में बाढ़ राहत परियोजना के तहत बनाया गया। इसलिए इसे फाॅय सागर कहते है।
- प्रश्न 38 शाही महल व शाही लाॅज किस झील के किनारे स्थित है -
-
- (अ) पुष्कर झील
- (ब) आनासागर झील
- (स) सिलीसेढ झील
- (द) नक्की झील
उत्तर : सिलीसेढ झील
व्याख्या :
सिलीसेढ झील अलवर में स्थित है। इसके किनारे अलवर के महाराजा विनयसिंह ने 1845 में अपनी रानी के लिए एक शाही महल (लैक पैलेस) व एक शिकारी लौज का निर्माण करवाया। यह झली ‘राजस्थान का नंदन कानन’ कहलाती है।
- प्रश्न 39 चौपड़ा झील किस जिले में है -
-
- (अ) बूंदी
- (ब) पाली
- (स) कोटा
- (द) झालावाड़
उत्तर : पाली
व्याख्या :
चौपड़ा झील पाली जिले में है।
- प्रश्न 40 जाट शासक सूरजमल द्वारा निर्मित झील है -
-
- (अ) नवलखा झील
- (ब) नक्की झील
- (स) सिलीसेढ़ झील
- (द) सुजानगंगा झील
उत्तर : सुजानगंगा झील
व्याख्या :
भरतपुर में सुजान गंगा नहर, महाराजा सूरजमल ने बनवाई थी।
- प्रश्न 41 ‘तख्त सागर’ नामक जल काय राजस्थान के किस जिले में स्थित है -
Tax Assitant Exam 2018(P1) -
- (अ) जोधपुर
- (ब) जयपुर
- (स) जालौर
- (द) झुन्झुनु
उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
तख्त सागर झील को कायलाना झील का एक हिस्सा माना जा सकता है। तख्त सागर झील का नाम जोधपुर के तत्कालीन राजा तख्त सिंह के नाम पर रखा गया था।
- प्रश्न 42 निम्नलिखित में से कौन सी झीलें सिंचाई के काम में ली जाती हैं -
-
- (अ) पिछोला और आनासागर झीलें
- (ब) कोलायत और पुष्कर झीलें
- (स) जयसमन्द और राजसमन्द झीलें
- (द) पचपदरा और सिलिसेढ़ झीलें
उत्तर : जयसमन्द और राजसमन्द झीलें
व्याख्या :
राजसमंद एवं जयसमंद झीलें सिंचाई हेतु काम में ली जाती है। सलूम्बर में स्थित जयसमंद झील से 1950 में सिंचाई के लिए दो नहरे श्यामपुरा व भाट नहर बनाई गई थी।
- प्रश्न 43 फलोदी के निकट बाप क्षेत्र जाना जाता है -
COMPILER Exam 2016 -
- (अ) चूना पत्थर उत्पादन के लिये
- (ब) ग्रेफाइट उत्पादन के लिये
- (स) चांदी उत्पादन के लिये
- (द) नमक उत्पादन के लिये
उत्तर : नमक उत्पादन के लिये
व्याख्या :
फलोदी का बाप क्षेत्र नमक उत्पादन के लिये जाना जाता है।
- प्रश्न 44 गढ़ीसर सरोवर कहां स्थित है -
Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 1 -
- (अ) उदयपुर
- (ब) जैसलमेर
- (स) माउण्ट आबू
- (द) बीकानेर
उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
गडसीसर झील जैसलमेर जिले में स्थित वर्षा के पानी की झील है। इसका निर्माण 14 वीं सदी में राजा महरवाल गडसी द्वारा करवाया गया था।
page no.(5/21)