Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की नदियां

प्रश्न 391 मेजा बाँध ____ नदी पर स्थित है।
Junior Instructor ((ESR) Exam 2024
  • (अ) कोठारी
  • (ब) मेनाल
  • (स) सोम
  • (द) बनास
उत्तर : कोठारी
व्याख्या :
कोठारी नदी राजसमंद में दिवेर से निकलती है। राजसमंद भिलवाड़ा में बहती हुई भिलवाड़ा के नन्दराय में बनास में मिल जाती है। भिलवाड़ा के मांडलगढ़ कस्बे में इस पर मेजा बांध बना है।
प्रश्न 392 निम्न में से किस नदी का उद्गम गोगुन्दा की पहाड़ियों से होता है -
Junior Instructor (Fitter) Exam 2024
  • (अ) कोठारी
  • (ब) बेड़च
  • (स) बाणगंगा
  • (द) खारी
उत्तर : बेड़च
व्याख्या :
राजस्थान में उदयपुर जिले में गोगुंदा की पहाडियां से बेड़च नदी का उद्गम होता है। आरम्भ में इस नदी को आयड़ नदी कहा जाता है। किन्तु उदयसागर झील के पश्चात् यह नदी बेड़च नदी कहलाती है। इस नदी की कुल लम्बाई 190 कि.मी. है। यह नदी उदयपुर, चितौड़ जिलों में होकर बहती हुई अन्त में भीलवाड़ा जिले के बिगोंद नामक स्थान पर बनास नदी में मिल जाती है। चितौड़गढ़ जिले में गम्भीरी नदी इसमें मिलती है।
प्रश्न 393 निम्नलिखित नदियों में से कौन-सी चम्बल की सहायक नदियाँ हैं -
1. शिप्रा
2. बनास
3. काकनेय (काकनी)
4. कालीसिंध

Junior Instructor (RAT) Exam 2024
  • (अ) केवल 2, 3 व 4
  • (ब) केवल 1, 2 व 4
  • (स) केवल 1 व 2
  • (द) केवल 1 व 4
उत्तर : केवल 1, 2 व 4
व्याख्या :
चम्बल की प्रमुख सहायक नदियाँ बनास, कालीसिंध और शिप्रा हैं। काकनेय (काकनी) चम्बल की सहायक नहीं है। आन्तरिक प्रवाह की सबसे छोटी नदी काकनेय नदी का उद्गम जैसलमेर जिले में कोटरी गांव में होता है। यह नदी उत्तर-पश्चिम में बुझ झील में जाकर समापत हो जाती है।
प्रश्न 394 राजस्थान के जिले, जहां छप्पन का मैदान विस्तृत है, वे हैं-
Junior Instructor (WCS) Exam 2024
  • (अ) उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़
  • (ब) उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर
  • (स) बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़
  • (द) उदयपुर, डूंगरपुर, राजसमन्द
उत्तर : बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़
व्याख्या :
छप्पन का मैदान राजस्थान के माही बेसिन में स्थित है। इसके अंतर्गत उदयपुर जिले के दक्षिण-पूर्वी हिस्से, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और चित्तौड़गढ़ के दक्षिणी हिस्से शामिल हैं। इसके अंतर्गत उदयपुर जिले के दक्षिण-पूर्वी हिस्से, बांसवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के दक्षिणी हिस्से शामिल हैं।
प्रश्न 395 अन्तः अपवाह तंत्र में कौन-सी नदी सम्मिलित नहीं है -
Junior Instructor (WCS) Exam 2024
  • (अ) कांतली
  • (ब) साबी
  • (स) सुकई
  • (द) काकनी
उत्तर : सुकई
व्याख्या :
सुकई नदी अन्तः अपवाह तंत्र में सम्मिलित नहीं है। सुकडी पाली के देसुरी से निकलती है। पाली व जालौर में बहती हुई बालोतरा के समदडी गांव में लूनी में मिल जाती है।
प्रश्न 396 सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये :
सूची-I (जिला)सूची-II (नदी)
A. उदयपुर i. साबी तथा रूपारेल
B. बूँदी ii. गम्भीरी तथा पार्वती
C. भरतपुर iii. सोम तथी जाखम
D. अलवर iv. कुराल
कूट :
A B C D

Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024
  • (अ) iii iv i ii
  • (ब) iv iii ii i
  • (स) i iii ii iv
  • (द) iii iv ii i
उत्तर : iii iv ii i
व्याख्या :
उदयपुर-सोम और जाखम
बूँदी-कुराल
भरतपुर-गम्भीरी और पार्वती
अलवर-साबी और रूपारेल
प्रश्न 397 राजस्थान की किस नदी पर मेजा बाँध बनाया गया है -
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)
  • (अ) माही नदी
  • (ब) सोम नदी
  • (स) कोठारी नदी
  • (द) लूनी नदी
उत्तर : कोठारी नदी
व्याख्या :
मेजा बाँध भीलवाड़ा में कोठारी नदी पर बना है। इससे भीलवाड़ा शहर को पेयजल की आपूर्ति होती है। मेजा बांध की पाल पर मेजा पार्क को ग्रीन माउण्ट कहते हैं। यह माउण्ट फुलों और सब्जियों के लिए प्रसिद्ध है।
प्रश्न 398 राजस्थान की कौन-सी नदी वैदिक एवं पुराण काल से संबंधित है -
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)
  • (अ) माही
  • (ब) बाणगंगा
  • (स) लूनी
  • (द) सरस्वती
उत्तर : सरस्वती
व्याख्या :
सरस्वती नदी वैदिक साहित्य में पवित्र मानी गई है, जो अब सूख चुकी है।
प्रश्न 399 राजस्थान में कौन-सी एकमात्र नदी जो वर्ष में बारहों महीने तक बहती है -
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)
  • (अ) चंबल
  • (ब) माही
  • (स) बाणगंगा
  • (द) साबरमती
उत्तर : चंबल
व्याख्या :
चंबल नदी वर्ष भर बहती है, अन्य नदियाँ (माही, बाणगंगा, साबरमती) मौसमी हैं।
राजस्थान की सबसे अधिक लम्बी नदी चम्बल नदी का उद्गम मध्य-प्रदेश में महु जिले में स्थित जानापाव की पहाडि़यों से होता है। यह नदी दक्षिण से उत्तर की ओर बहती हुई राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले में चौरासीगढ़ नामक स्थान पर प्रवेश करती है और कोटा व बूंदी जिलों में होकर बहती हुई सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, जिलों में राजस्थान व मध्य-प्रदेश के मध्य सीमा बनाती है। अन्त में उत्तर-प्रदेश के इटावा जिले में मुरादगंज नामक स्थान पर यमुना नदी में विलीन हो जाती है।
प्रश्न 400 राजस्थान में गांधी सागर बांध किस नदी पर स्थित है -
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II)
  • (अ) चंबल
  • (ब) मंथा
  • (स) सरस्वती
  • (द) बनास
उत्तर : चंबल
व्याख्या :
गांधीसागर बांध 1960 में मध्यप्रदेश की भानुपुरा तहसील में चंबल नदी पर बनाया गया है। यह बांध चैरासीगढ़ से 8 कि.मी. पहले एक घाटी में बना हुआ है।

page no.(40/41)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.