ब्रिटिश शासन के दौरान प्रेस और पत्रकारिता
- प्रश्न 41 वर्धा से - राजस्थान केसरी नामक समाचार पत्र का संपादन किसने किया था -
-
- (अ) विजयसिंह पथिक
- (ब) अर्जुनलाल सेठी
- (स) माणिक्य लाल वर्मा
- (द) सागरमल गोपा
उत्तर : विजयसिंह पथिक
व्याख्या :
राजस्थान केसरी(1920) : वर्धा से पथिक द्वारा निकाला गया साप्ताहिक।
- प्रश्न 42 राजस्थानी भाषा का प्रथम राजनीतिक समाचार-पत्र निम्नलिखित में से कौन सा था -
SCHOOL LECTURER (SANSKRIT EDU. DEPTT.) COMP. EXAM-2024 -
- (अ) लोकवाणी
- (ब) आगीवाण
- (स) जयध्वनी
- (द) जयभूमि
उत्तर : आगीवाण
व्याख्या :
राजस्थान से प्रकाशित राजस्थान (1922) अखंड भारत, आगीवाण (राजस्थानी भाषा का प्रथम पाक्षिक पत्र), मीरा (1930 1962 ई) प्रभात, नवज्योति नवजीवन, प्रजा सेवक, जय भूमि, जयपुर समाचार (मान सूर्योदय) प्रचार, लोकवाणी, अलवर पत्रिका आदि समाचार पत्र पत्रिका ने राजस्थान की विविध देशी रियासतों में बहुत ही उद्देश्य और वस्तुपरक दृष्टिकोण से राजनैतिक जन जागृति का कार्य किया।
- प्रश्न 43 कर्पूर चंद कुलिश किस समाचार पत्र के संस्थापक थे -
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I -
- (अ) पंजाब केसरी
- (ब) राजस्थान केसरी
- (स) राजस्थान पत्रिका
- (द) दैनिक जागरण
उत्तर : राजस्थान पत्रिका
व्याख्या :
1956 में कर्पूर चंद्र कुलिश ने पत्रिका अखबार की स्थापना की। इसका मुख्यालय जयपुर, राजस्थान में है।
- प्रश्न 44 भारत में प्रथम समाचार पत्र कौन सा था -
-
- (अ) उदन्त मार्तण्ड
- (ब) बंगाल गजट
- (स) सुधा वर्षण
- (द) राजपुताना गजट
उत्तर : बंगाल गजट
व्याख्या :
भातर का प्रथम समाचार पत्र जेम्स आॅगस्टस हिकी का बंगाल गजट(1780 ई.) था। हिक्की को भारतीय समाचार पत्रों का जन्मदाता माना जाता है।
- प्रश्न 45 भारत का प्रथम हिन्दी समाचार पत्र कौन सा था और इसे किसने शुरू किया था -
-
- (अ) उदन्त मार्तण्ड - जुगलकिशोर
- (ब) सुधा वर्षण - जेम्स आॅगस्टस हिकी
- (स) सज्जन कीर्ति सुधारक - महाराणा सज्जन सिंह
- (द) राजस्थान समाचार - मुंशी समर्थदास
उत्तर : उदन्त मार्तण्ड - जुगलकिशोर
व्याख्या :
भारत का प्रथम हिन्दी समाचार पत्र जुगलकिशोर का उदन्त मार्तण्ड(1826 ई.) था। भारत का प्रथम दैनिक समाचार पत्र सुधा वर्षण(1854 ई.) था।
- प्रश्न 46 राजस्थान में प्रथम लिथो प्रेस कहाँ और कब स्थापित किया गया -
-
- (अ) अजमेर, 1885
- (ब) ब्यावर, 1864
- (स) उदयपुर, 1876
- (द) जयपुर, 1920
उत्तर : ब्यावर, 1864
व्याख्या :
राजस्थान में सबसे पहले ईसाई मिशनरियों ने 1864 इसमें ब्यावर में लिथो प्रेस स्थापित किया।
- प्रश्न 47 ‘सज्जन कीर्ति सुधारक’ पत्रिका का प्रकाशन कहाँ से हुआ और यह किसकी प्रेरणा से शुरू हुई -
-
- (अ) अजमेर - मौलवी मुराद अली
- (ब) उदयपुर - दयानंद सरस्वती
- (स) जयपुर - हनुमान सिंह
- (द) ब्यावर - ऋषिदत्त
उत्तर : उदयपुर - दयानंद सरस्वती
व्याख्या :
दयानंद सरस्वती जी की प्रेरणा से महाराणा सज्जन सिंह द्वारा यह उदयपुर से प्रकाशित होने वाली राजस्थान की प्रथम पाक्षिक पत्रिका थी।
- प्रश्न 48 राजस्थान का प्रथम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र कौन सा था -
-
- (अ) राजस्थान केसरी
- (ब) राजस्थान समाचार
- (स) नवीन राजस्थान
- (द) प्रभात
उत्तर : राजस्थान समाचार
व्याख्या :
राजस्थान समाचार(1889) : अजमेर से प्रकाशित होने वाला राजस्थान का प्रथम हिन्दी दैनिक इसके प्रकाशक मुंशी समर्थदास थे।
- प्रश्न 49 ‘राजस्थान केसरी’ समाचार पत्र का संबंध किस आंदोलन से था -
-
- (अ) बिजौलिया किसान आंदोलन
- (ब) स्वतंत्रता संग्राम
- (स) प्रेस स्वतंत्रता आंदोलन
- (द) धार्मिक सुधार आंदोलन
उत्तर : बिजौलिया किसान आंदोलन
व्याख्या :
राजस्थान केसरी(1920) : यह विजय सिंह पथिक के संपादन में वर्धा, महाराष्ट्र से प्रकाशित हुआ था।
बिजौलिया में किसान आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- प्रश्न 50 राजस्थानी भाषा का प्रथम समाचार पत्र था -
-
- (अ) आगी-बाण
- (ब) राजस्थान केसरी
- (स) नवीन राजस्थान
- (द) सज्जन कीर्ति सुधारक
उत्तर : आगी-बाण
व्याख्या :
आगी-बाण(1932) : ब्यावर से जयनारायण व्यास द्वारा निकाला गया राजस्थानी भाषा का प्रथम समाचार पत्र।
page no.(5/6)