राजस्थान की नदियां
- प्रश्न 401 राजस्थान में निम्न में से कौन-सी नदी बंगाल की खाड़ी अपवाह तंत्र से संबंधित नहीं है -
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift II) -
- (अ) बनास
- (ब) बाणगंगा
- (स) चंबल
- (द) लूनी
उत्तर : लूनी
व्याख्या :
लूनी नदी कच्छ के रन में समाप्त होती है और अरब सागर की ओर जाती है, न कि बंगाल की खाड़ी की ओर।
बनास, बाणगंगा और चंबल नदियाँ यमुना और गंगा नदी तंत्र से जुड़ी हैं, जो बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं।
- प्रश्न 402 राजस्थान की एक नदी के सन्दर्भ में निम्नलिखित तथ्यों को सावधानीपूर्वक पढ़िए -
(A) यह ऋषभदेव के निकट बीछामेंड़ा से उद्गमित होती है।
(B) गोमती तथा सारनी इसकी सहायक नदियाँ हैं।
नदी की पहचान कीजिए -
RPSC EO/RO Re-Exam - 2022 -
- (अ) सोम
- (ब) साबरमती
- (स) जाखम
- (द) पश्चिमी बनास
उत्तर : सोम
व्याख्या :
सोम नदी उदयपुर में ऋषभदेव के पास बिछामेडा पहाडीयों से निकलती है। उदयपुर, सलूम्बर व डुंगरपुर में बहती हुई डुंगरपुर के बेणेश्वर में माही में मिलती है। जाखम, गोमती, सारनी, टिंण्डी सहायक नदियां है। उदयपुर (ऋषभदेव) में इस पर सोम-कागदर और डुंगरपुर में इस पर सोम - कमला - अम्बा परियोजना बनी है।
- प्रश्न 403 बनास नदी जहाँ से निकलती है, वह स्थल कहलाता है:
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift I) -
- (अ) भेरोका मठ
- (ब) नाग पहाड़
- (स) मिण्डा
- (द) जानापाव पहाड़ी
उत्तर : भेरोका मठ
व्याख्या :
बनास नदी अरावली पर्वत के भेरोका मठ (कुम्भलगढ़ क्षेत्र) से निकलती है। राजसमंद से चितौड़गढ, भीलवाडा, टोंक जिलों से होकर बहती हुई अन्त में सवाई माधोपुर जिले में रामेश्वरम् नामक स्थान पर चम्बल नदी में विलीन हो जाती है। इस नदी की कुल लम्बाई 480 कि.मी. है जो की पूर्णतः राजस्थान में है। बनास पूर्णतया राजस्थान में बहने वाली सबसे लंबी नदी है।
- प्रश्न 404 राजस्थान की कौन-सी नदी विंध्याचल पर्वत के मिण्डा स्थान से निकलती है -
निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift I) -
- (अ) बाणगंगा नदी
- (ब) लूनी नदी
- (स) माही नदी
- (द) चम्बल नदी
उत्तर : माही नदी
व्याख्या :
आदिवासियों की जीवन रेखा, दक्षिणी राजस्थान की स्वर्ण रेखा कहे जाने वाली माही नदी राजस्थान की दूसरी नित्यवाही नदी है। माही नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुरा के निकट विंध्याचल की पहाड़यों में मेहद झील से होता है। अंग्रेजी के उल्टे “यू(U)” के आकार की इस नदी का राजस्थान में प्रवेश स्थान बांसवाडा जिले का खादू है।
- प्रश्न 405 कोटा में त्रिभुजाकार मैदान कौन-सी नदी नहीं बनाती है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
Junior Instructor (Wireman) Exam 2024 -
- (अ) चम्बल
- (ब) कालीसिंध
- (स) पार्वती
- (द) मेज
उत्तर : मेज
व्याख्या :
कोटा में त्रिभुजाकार मैदान चम्बल, कालीसिंध, और पार्वती नदियों द्वारा बनाया जाता है। मेज नदी इसमें शामिल नहीं है।
- प्रश्न 406 चम्बल के बायें किनारे की सहायक नदी कौन-सी है -
Junior Instructor (COPA) Exam 2024 -
- (अ) पार्वती
- (ब) काली सिन्ध
- (स) बामनी
- (द) सीप
उत्तर : बामनी
व्याख्या :
चितौड़गढ़ में भैसरोडगढ़ के पास चम्बल नदी में बामनी नदी बायें किनारे आकर मिलती है तो यह चूलिया जल प्रपात बनाती है, जो कि राजस्थान का सबसे ऊंचा जल प्रपात (18 मीटर ऊंचा) है।
page no.(41/41)