राजस्थान की मिट्टियाँ
- प्रश्न 43 निम्न कथनों पर विचार कीजिए -
क. भूरी रेतीली मिट्टी में फास्फेट तत्व का बाहुल्य होता है।
ख. दुमट व कछारी मिट्टी में चूना, फाॅस्फोरस, पोटाश तथा लोहा आदि अधिक मात्रा में पाया जाता है।
ग. काली मिट्टी में गंधक व लोहे की मात्रा अधिक होती है।
Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 2 -
- (अ) केवल क सही है।
- (ब) केवल क एवं ख सही है।
- (स) केवल ख सही है।
- (द) केवल क एवं ग सही है।
उत्तर : केवल क एवं ख सही है।
व्याख्या :
भूरी और रेतीली मृदा : अरावली के पश्चिमी जिलों बाड़मेर, जालौर, जोधपुर, सिरोही, पाली, नागौर, सीकर और झुन्झुनूं जिले हैं। यह मृदा 36,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत है। इस मृदा में फास्फेट के तत्त्व अधिक मिलता हैं। मृदा की उर्वरता नाइट्रेट की उपस्थिति के कारण और अधिक बढ़ जाती है।
दुमट व कछारी मिट्टी में चूना, फॉस्फोरस, पोटाश तथा लोहा आदि अधिक मात्रा में पाया जाता है।
रासायनिक दृष्टि से काली मृदाओं में चूने, लौह, मैग्नीशिया तथा ऐलुमिना के तत्त्व काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इनमें पोटाश की मात्रा भी पाई जाती है। लेकिन इनमें फ़ॉस्फोरस, नाइट्रोजन और जैव पदार्थों की कमी होती है। काली मिट्टी में गंधक की मात्रा ज़्यादा नहीं होती।
- प्रश्न 44 निम्न कथनों पर विचार कीजिए -
क. जालौर जिले में प्रायः रेतीली व रेतीली दुमट मिट्टी पाई जाती है।
ख. रेतीली मिट्टी सांचोर, सायला, जालौर व भीनमाल पंचायत समिति के उत्तरी भागों में पाई जाती है।
ग. दुमट मिट्टी जसवंतपुरा तहसील में पाई जाती है।
Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 3 -
- (अ) केवल क एवं ग सही है।
- (ब) केवल ख सही है।
- (स) केवल क सही है।
- (द) केवल क एवं ख सही है।
उत्तर : केवल क एवं ख सही है।
- प्रश्न 45 कथन-खारी मिट्टी कृषि कार्यो के लिए उपयुक्त नहीं होती है।
कारण-खारी मिट्टी में लवण की मात्रा अधिक होती है।
Raj Jail Warder (28-10-18) Shift 2 -
- (अ) कथन गलत है और कारण भी गलत है।
- (ब) कथन गलत है लेकिन कारण सही है।
- (स) कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
- (द) कथन सही है और कारण भी सही है।
उत्तर : कथन सही है और कारण भी सही है।
व्याख्या :
खारी मिट्टी कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं होती है, मुख्यतः इसके उच्च लवण स्तर के कारण। इस मिट्टी में सोडियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम की बड़ी मात्रा होती है, जिसके चलते यह बंजर हो जाती है और कोई वनस्पति विकास का समर्थन नहीं करती।
- प्रश्न 46 कथन-राजस्थान में मिट्टी के कटाव की समस्या है।
कारण-राजस्थान में चम्बल, बनास, घग्घर व बाणगंगा आदि नदियां मिट्टी के कटाव का प्रमुख कारण है।
Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 3 -
- (अ) कथन सही है लेकिन कारण गलत है।
- (ब) कथन गलत है लेकिन कारण सही है।
- (स) कथन सही है और कारण भी सही है।
- (द) कथन गलत है और कारण भी गलत है।
उत्तर : कथन सही है और कारण भी सही है।
व्याख्या :
राजस्थान में जल अपरदन और वायु अपरदन के कारण मिट्टी का कटाव एक गंभीर समस्या है। राजस्थान में चम्बल, बनास, घग्घर व बाणगंगा आदि नदियां मिट्टी के कटाव का प्रमुख कारण है।
- प्रश्न 47 कथन: राजस्थान के पूर्वी मैदान में दुमट और बंजर मिट्टी पाई जाती है।
कारण: दुमट मिट्टी संगठित एवं बारीक छिद्रों वाली होती है।
Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 3 -
- (अ) कथन सही है और कारण भी सही है
- (ब) कथन सही है लेकिन कारण गलत है
- (स) कथन गलत है लेकिन कारण सही है
- (द) कथन गलत है और कारण भी गलत है
उत्तर : कथन गलत है लेकिन कारण सही है
व्याख्या :
राजस्थान के पूर्वी मैदान में दुमट मिट्टी पाई जाती है, जो उपजाऊ है और कृषि के लिए उपयुक्त है। दुमट मिट्टी में जलधारण क्षमता अच्छी होती है, और यह बारीक कणों से बनी होती है।
- प्रश्न 48 निम्न कथनों पर विचार किजिए -
क. केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान(काजरी) जोधपुर में स्थित है।
ख. राजस्थान में मिट्टी परीक्षण की सुविधा नहीं है।
ग. राजस्थान में मिट्टी के कटाव की समस्या है।
Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 1 -
- (अ) केवल ख सही है
- (ब) केवल क एवं ख सही है
- (स) केवल क सही है
- (द) केवल क एवं ग सही है
उत्तर : केवल क एवं ग सही है
- प्रश्न 49 हाडौती पठार की मिट्टी है -
Raj Jail Warder (27-10-18) Shift 1 -
- (अ) लाल
- (ब) भूरी
- (स) मध्यम काली
- (द) कछारी(जलोढ)
उत्तर : मध्यम काली
- प्रश्न 50 निम्न कथनों पर विचार किजिए -
क. लाल मिट्टी में लोहा अधिक मात्रा में पाया जाता है। इस कारण इसका रंग लाल होता है।
ख. लाल व पीली मिट्टी में फास्फोरस की मात्रा अधिक होती है।
ग. अलवर जिले के अमेरण, बहरोड, थानागाजी, कठूमर, बानसूर तथा मुण्डावर तहसीलों में दुमट मिट्टी पाई जाती है।
Raj Jail Warder (21-10-18) Shift 3 -
- (अ) केवल क एवं ख सही है
- (ब) केवल ख सही है
- (स) केवल क एवं ग सही है
- (द) केवल क सही है
उत्तर : केवल क एवं ग सही है
व्याख्या :
लाल मिट्टी में लोहा अधिक मात्रा में पाया जाता है। इस कारण इसका रंग लाल होता है।
लाल और पीली मिट्टी में फॉस्फोरस, नाइट्रोजन और जैविक पदार्थ की कमी होती है।
दुमट मिट्टी (Loamy Soil) अलवर जिले के इन क्षेत्रों में पाई जाती है।
- प्रश्न 51 निम्न कथनों पर विचार कीजिए -
क. लाल व पीली मिट्टी में उपजाऊ तत्वों की कमी होती है।
ख. लाल व पीली मिट्टी भीलवाडा, सिरोही, अजमेर, सवाई माधोपुर एवं उदयपुर जिलों में पाई जाती है।
ग. लाल व पीली मिट्टी में गेहूं व चावल की खेती की जाती है।
Raj Jail Warder (28-10-18) Shift 3 -
- (अ) केवल क एवं ग सही है
- (ब) केवल ख सही है
- (स) केवल क एवं ख सही है।
- (द) केवल क सही है।
उत्तर : केवल क एवं ख सही है।
व्याख्या :
लाल व पीली मिट्टियों का लाल व पीला रंग लौह आॅक्साइड के जलयोजन की उच्च मात्रा के कारण है। इसमें कैल्शियम कार्बोनेटकी नगण्यता एवं नाइट्रोजन एवं जैविक कारकों की अल्पता होती है, जिससे इनकी उपजाऊ शक्ति कम होती है। यह मिट्टी सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, अजमेर और सिरोही जिलों पायी जाती है। इन मिट्टियों में जलधारण क्षमता कम होती है, इसलिए गेहूं और चावल की खेती के लिए अतिरिक्त जल की आवश्यकता होती है। लाल और पीली मिट्टी में होने वाली फसलें ये हैं: मक्का, दलहन, ज्वार,गेहूं एवं चना
- प्रश्न 52 रेह, कल्लर एवं ऊसर किस मृदा के अन्य नाम है -
JSA Biology-2019(Rajasthan Gk) -
- (अ) लवणीय मृदा
- (ब) काली मृदा
- (स) लाल मृदा
- (द) जलोढ़ मृदा
उत्तर : लवणीय मृदा
व्याख्या :
लवणीय और क्षारीय मिट्टी को ऊसर मिट्टी भी कहा जाता है।
page no.(6/20)