नीति निर्देशक तत्व
- प्रश्न 44 निम्नांकित में से कौन भारत के संविधान के भाग 4 क में सम्मिलित नहीं है -
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C -
- (अ) हमारी सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परम्परा की रक्षा करना भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है।
- (ब) हिंसा से दूर रहना भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है।
- (स) प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करना भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है।
- (द) हमारी राष्ट्रीय भाषा हिन्दी का आदर करना भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है।
उत्तर : हमारी राष्ट्रीय भाषा हिन्दी का आदर करना भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है।
- प्रश्न 45 निम्नांकित में से किस / किन राज्य नीति के निदेशक सिद्धांत / सिद्धांतों को भारत के संविधान में अलग-अलग संविधान संशोधन / संशोधनों द्वारा सम्मिलित किया गया -
(a) समान न्याय तथा निःशुल्क विधिक सहायता
(b) सहकारी समितियों का उन्नयन
(c) काम का अधिकार
नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर चुनिए :
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C -
- (अ) केवल (a)
- (ब) केवल (b)
- (स) (a) तथा (b)
- (द) (a), (b) तथा (c)
उत्तर : (a) तथा (b)
- प्रश्न 46 सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिये और सूचियों के नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिये :
कूट : A B C Dसूची-I सूची -II A. प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा और संवर्धन i. अनुच्छेद 51 A viii B. सार्वजनिक सम्पत्ति की सुरक्षा ii. अनुच्छेद 51 A vii C. वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास iii. अनुच्छेद 51 A iv D. देश की रक्षा iv. अनुच्छेद 51 A ix
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D -
- (अ) ii i iii iv
- (ब) ii i iv iii
- (स) ii iv i iii
- (द) iv ii iii i
उत्तर : ii iv i iii
व्याख्या :
अनुच्छेद 51A भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों से संबंधित है। इसमें 11 मौलिक कर्तव्य हैं, जिनमें से 10 को 42वें संशोधन के माध्यम से जोड़ा गया था और 11वें मौलिक कर्तव्यों को 2002 में 86वें संविधान संशोधन के माध्यम से जोड़ा गया था।
मौलिक कर्त्तव्यों की सूची:- संविधान का पालन करें और उसके आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज एवं राष्ट्रीय गान का आदर करें।
- स्वतंत्रता के लिये राष्ट्रीय आंदोलन को प्रेरित करने वाले उच्च आदर्शों को हृदय में संजोये रखें और उनका पालन करें।
- भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करें तथा उसे अक्षुण्ण रखें।
- देश की रक्षा करें और आह्वान किये जाने पर राष्ट्र की सेवा करें।
- भारत के सभी लोगों में समरसता और समान भातृत्व की भावना का निर्माण करें जो धर्म, भाषा व प्रदेश या वर्ग आधारित सभी प्रकार के भेदभाव से परे हो, ऐसी प्रथाओं का त्याग करें जो स्त्रियों के सम्मान के विरुद्ध हैं।
- हमारी सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का महत्त्व समझें और उसका परिरक्षण करें।
- प्राकृतिक पर्यावरण जिसके अंतर्गत वन, झील, नदी और वन्यजीव आते हैं, की रक्षा और संवर्द्धन करें तथा प्राणीमात्र के लिये दया भाव रखें।
- वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मानववाद और ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करें।
- सार्वजनिक संपत्ति को सुरक्षित रखें और हिंसा से दूर रहें।
- व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में उत्कर्ष की ओर बढ़ने का सतत् प्रयास करें जिससे राष्ट्र प्रगति की और निरंतर बढ़ते हुए उपलब्धि की नई ऊँचाइयों को प्राप्त किया जा सके।
- छह से चौदह वर्ष की आयु के बीच के अपने बच्चे बच्चों को शिक्षा के अवसर प्रदान करना (इसे 86वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2002 द्वारा जोड़ा गया)।
- प्रश्न 47 निम्न में से जो विकल्प अनुच्छेद 39 के अनुसार आर्थिक न्याय से नहीं जुड़ा है, वह है :
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D -
- (अ) निजी संपत्ति का विरोध।
- (ब) समान कार्य के लिए समान वेतन।
- (स) समान नागरिकों को जीविका के पर्याप्त साधन प्राप्ति का अधिकार।
- (द) धन और उत्पादन साधनों का सर्वसाधारण के हित के लिए केन्द्रण ना हो।
उत्तर : निजी संपत्ति का विरोध।
- प्रश्न 48 राज्य की नीति के निदेशक तत्त्वों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. अनुच्छेद 38 के अनुसार, राज्य लोक कल्याण की अभिवृद्धि के लिए सामाजिक व्यवस्था बनाएगा।
II. अनुच्छेद 39 क, के अनुसार राज्य, देश के पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का और वन तथा वन्य जीवों की रक्षा करने का प्रयास करेगा।
III. अनुच्छेद 51(क) के अनुसार, राज्य अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की अभिवृद्धि का प्रयास करेगा।
निम्नलिखित में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others) -
- (अ) केवल I सत्य है ।
- (ब) केवल III सत्य है ।
- (स) I तथा II दोनों सत्य हैं।
- (द) I तथा III दोनों सत्य हैं।
उत्तर : I तथा III दोनों सत्य हैं।
- प्रश्न 49 निम्नलिखित में से कौन सा मूल कर्त्तव्य भारतीय संविधान में अक्षरशः उल्लेखित नहीं है -
Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others) -
- (अ) हमारी सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परम्परा का महत्त्व समझें और उसका परिरक्षण करें।
- (ब) सार्वजनिक सम्पत्ति को सुरक्षित रखें और हिंसा से दूर रहें।
- (स) विधि द्वारा स्थापित नियमों की पालना करना।
- (द) देश की रक्षा करें और आह्वान किए जाने पर राष्ट्र की सेवा करें।
उत्तर : विधि द्वारा स्थापित नियमों की पालना करना।
- प्रश्न 50 “भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को बनाए रखने और उसकी रक्षा करने के लिए;” का प्रावधान निम्नलिखित में से किसमें किया गया है -
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1 -
- (अ) मौलिक कर्त्तव्य
- (ब) मौलिक अधिकार
- (स) संविधान की प्रस्तावना
- (द) राज्य नीति के निदेशक सिद्धांत
उत्तर : मौलिक कर्त्तव्य
- प्रश्न 51 भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के तहत राज्य नीति के निदेशक सिद्धांतों के तहत नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता प्रदान की गई है -
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1 -
- (अ) अनुच्छेद 14
- (ब) अनुच्छेद 31
- (स) अनुच्छेद 44
- (द) अनुच्छेद 78
उत्तर : अनुच्छेद 44
व्याख्या :
राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांतों (भाग IV) के तहत अनुच्छेद 44 में कहा गया है कि राज्य सभी नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता (UCC) सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा। इसका उद्देश्य धर्म पर आधारित व्यक्तिगत कानूनों को समान कानूनों के समूह से बदलना है।
- प्रश्न 52 भारतीय संविधान का कौन सा भाग राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों से संबंधित है -
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - A) (Re-Exam) -
- (अ) भाग- III
- (ब) भाग- II
- (स) भाग - V
- (द) भाग- IV
उत्तर : भाग- IV
- प्रश्न 53 भारतीय संविधान में 11वाँ मौलिक कर्तव्य किस वर्ष जोड़ा गया -
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam) -
- (अ) 2002
- (ब) 2001
- (स) 2000
- (द) 2003
उत्तर : 2002
page no.(6/8)