उच्च न्यायालय
- प्रश्न 51 वर्तमान में राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या है -
CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2 -
- (अ) 60
- (ब) 30
- (स) 50
- (द) 40
उत्तर : 50
व्याख्या :
राजस्थान उच्च न्यायालय में 50 माननीय न्यायाधीशों की पद-संख्या अनुमोदित है। राजस्थान राज्य का उद्घाटन 30 मार्च, 1949 को हुआ और तत्समय जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर और अलवर में कार्यरत पाँच रियासतकालीन उच्च न्यायालयों को राजस्थान उच्च न्यायालय अध्यादेश, 1949 द्वारा समाप्त कर दिया गया और राजस्थान में उच्च न्यायालय, जोधपुर का उद्घाटन किया गया।
- प्रश्न 52 राजस्थान उच्च न्यायालय का उद्घाटन राजप्रमुख सवाई मानसिंह द्वारा ........... में किया गया था।
CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-1 -
- (अ) 28 जनवरी, 1952
- (ब) 29 अगस्त, 1949
- (स) 27 मार्च, 1951
- (द) 28 जनवरी, 1950
उत्तर : 29 अगस्त, 1949
- प्रश्न 53 राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ ने उच्च न्यायालय राजस्थान (जयपुर में स्थायी पीठ की स्थापना) आदेश, 1976 के तहत अपना कार्य कब से प्रारम्भ किया -
Lecturer (Tech. Edu.) Exam - 2020 (Gen. Studies of State Paper - III) -
- (अ) 8 दिसम्बर, 1976
- (ब) 31 दिसम्बर, 1976
- (स) 1 जनवरी, 1977
- (द) 31 जनवरी, 1977
उत्तर : 31 जनवरी, 1977
- प्रश्न 54 निम्नलिखित में से कौन सा जिला राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है -
Lecturer (Tech. Edu.) Exam - 2020 (Gen. Studies of State Paper - III) -
- (अ) भीलवाड़ा
- (ब) अजमेर
- (स) बारां
- (द) अलवर
उत्तर : भीलवाड़ा
व्याख्या :
भीलवाड़ा जिला राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। भीलवाड़ा जिला राजस्थान उच्च न्यायालय की जोधपुर पीठ के अधिकार क्षेत्र में आता है।
- प्रश्न 55 जोधपुर में राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी की स्थापना कब हुई -
3rd Grade Teacher 2022 Punjabi L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य) -
- (अ) 29 दिसम्बर, 2008
- (ब) 16 नवम्बर, 2005
- (स) 27 अक्टूबर, 2009
- (द) 24 जनवरी, 2007
उत्तर : 24 जनवरी, 2007
- प्रश्न 56 राजस्थान उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे -
High Court LDC 2022 (12 March 2023) -
- (अ) कमल कान्त वर्मा
- (ब) माणिक्यलाल वर्मा
- (स) के. एन. वाचू
- (द) सरजू प्रसाद
उत्तर : कमल कान्त वर्मा
व्याख्या :
प्रथम मुख्य न्यायाधीश कमला कांत वर्मा थे। राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 49 के तहत नवीन उच्च न्यायालय स्थापित हुआ जिसकी मुख्य पीठ जोधपुर में स्थित की गयी । सर्व श्री पी.सत्यनारायण राव, वी.विश्वनाथन और बी.के.गुप्ता की समिति की रिपोर्ट पर जयपुर खंडपीठ को वर्ष 1958 में समाप्त कर दिया गया था।
- प्रश्न 57 निम्न में से किस जिला मुख्यालय पर जिला एवं सत्र न्यायालय का मुख्यालय नहीं है -
High Court LDC 2022 (12 March 2023) -
- (अ) प्रतापगढ़
- (ब) बाड़मेर
- (स) जोधपुर
- (द) झालावाड़
उत्तर : बाड़मेर
- प्रश्न 58 किस समिति की सिफारिश पर 1958 में राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर बेंच को समाप्त किया गया था -
CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2 -
- (अ) सुरेश माथुर समिति
- (ब) सत्यनारायण राव समिति
- (स) गिरधारी लाल व्यास समिति
- (द) मधुकर गुप्ता समिति
उत्तर : सत्यनारायण राव समिति
व्याख्या :
सत्यनारायण राव, वी. विश्वनाथन और बी. के. गुप्ता की समिति की रिपोर्ट पर जयपुर खंडपीठ को वर्ष 1958 में समाप्त कर दिया गया था।
- प्रश्न 59 जिला न्यायाधीश नियुक्त किये जाते हैं -
CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2 -
- (अ) भारत के राष्ट्रपति द्वारा
- (ब) भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा
- (स) मुख्य मंत्री द्वारा
- (द) राज्यपाल द्वारा
उत्तर : राज्यपाल द्वारा
- प्रश्न 60 राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण की जयपुर पीठ के क्षेत्राधिकार में आने वाले संभागों के सही समूह को पहचानिए ।
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C -
- (अ) भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर, जयपुर
- (ब) अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, जयपुर
- (स) उदयपुर, अजमेर, जयपुर, कोटा
- (द) जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा
उत्तर : जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा
page no.(6/8)