पोषक पदार्थ
- प्रश्न 51 निम्नलिखित में से कौन सा विटामिन मानव शरीर में संक्रमण रोकने में मदद करता है -
-
- (अ) विटामिन A
- (ब) विटामिन B
- (स) विटामिन C
- (द) विटामिन K
उत्तर : विटामिन C
व्याख्या :
विटामिन C मानव शरीर में संक्रमण रोकने में मदद करता है यह जल में घुलनशील विटामिन है। इसकी कमी से स्कर्वी नामक रोग होता है। इसका प्रमुख स्रोत नीबू वंश के फल, हरीमिर्च आदि हैं। विटामिन C का रासायनिक नाम एस्कॉर्बिक एसिड है।
- प्रश्न 52 सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :सूची-I (विटामिन) सूची-II (उपयोग) a. विटामिन A I. हड्डियों और दांतों के लिए शरीर में कैल्शियम के प्रयोग में सहायता करता है b. विटामिन C II. ब्लड क्लोटिंग c. विटामिन D III. नेत्रों को स्वस्थ रखता है d. विटामिन K IV. रोगों के विरुद्ध लड़ने में शरीर की सहायता करता है
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist -
- (अ) a - I, b - II, c - III, d - IV
- (ब) a - III, b - IV, c - II, d - I
- (स) a - III, b - IV, c - I, d - II
- (द) a - IV, b - III, c - II, d - I
उत्तर : a - III, b - IV, c - I, d - II
व्याख्या :
विटामिन A : यह आँखों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। इसकी कमी से रतौंधी (night blindness) हो सकती है।
विटामिन C : यह एक एंटीऑक्सीडेंट है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और रोगों से लड़ने में मदद करता है। इसकी कमी से स्कर्वी हो सकती है।
विटामिन D : यह कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है, जो हड्डियों और दांतों के लिए आवश्यक है। इसकी कमी से रिकेट्स या ऑस्टियोमलेशिया हो सकता है।
विटामिन K : यह रक्त के थक्के जमने (blood clotting) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी से रक्तस्राव की समस्या हो सकती है।
- प्रश्न 53 वह विटामिन जो एण्टी-ऑक्सिडेन्ट, वसा विलेय है और उसे पौधे के तेल से प्राप्त किया जाता है :
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2 -
- (अ) विटामिन बी₆
- (ब) विटामिन बी₁₂
- (स) विटामिन सी
- (द) विटामिन ई
उत्तर : विटामिन ई
व्याख्या :
विटामिन ई एक वसा विलेय एंटीऑक्सिडेंट है और इसे मुख्यतः पौधे के तेल से प्राप्त किया जाता है।
- प्रश्न 54 निम्नलिखित में से मां के दूध में कौन सा एन्टीबॉडी (प्रतिरक्षी) अधिकता में पाया जाता है?
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I -
- (अ) IgD
- (ब) IgG
- (स) IgM
- (द) IgA
उत्तर : IgA
व्याख्या :
मां के दूध में IgA प्रमुख एंटीबॉडी होती है, जो बच्चे के श्वसन और पाचन तंत्र को संक्रमण से बचाने में मदद करती है।
- प्रश्न 55 एक व्यक्ति अत्यधिक कमजोरी का लक्षण दर्शाता है उसका कारण ‘बेरीबेरी’ रोग पाया जाता है। निम्न उसे आहार व दवा में पूरक रूप में दिया जाएगा -
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II -
- (अ) विटामिन सी
- (ब) विटामिन डी
- (स) विटामिन ए
- (द) विटामिन बी
उत्तर : विटामिन बी
व्याख्या :
बेरीबेरी रोग विटामिन बी1 (थायमिन) की कमी के कारण होता है।
- प्रश्न 56 स्पाइरुलीना अच्छा स्रोत है -
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II -
- (अ) शर्करा का
- (ब) प्रोटीन का
- (स) वसा का
- (द) विटामीन C का
उत्तर : प्रोटीन का
व्याख्या :
स्पाइरुलीना एक सुपरफूड है और इसमें उच्च मात्रा में प्रोटीन, विटामिन्स और खनिज पाए जाते हैं। इसका उपयोग पोषण की कमी को दूर करने के लिए किया जाता है।
- प्रश्न 57 निम्न में से कौन सा विटामिन वसा में घुलनशील है?
CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I -
- (अ) विटामिन C
- (ब) विटामिन B2
- (स) विटामिन A
- (द) विटामिन B6
उत्तर : विटामिन A
व्याख्या :
वसा में घुलनशील विटामिन A, D, E और K होते हैं। ये शरीर में वसा के साथ संग्रहित होते हैं। विटामिन B और C पानी में घुलनशील होते हैं।
page no.(6/6)