राष्ट्रीय एकीकरण
- प्रश्न 51 अलग आंध्र के लिए हुए आंदोलन का नाम था :
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2 -
- (अ) आंध्र क्षेत्र आंदोलन
- (ब) विशाल आंध्र आंदोलन
- (स) विशाल आंदोलन
- (द) तेलुगु आंदोलन
उत्तर : विशाल आंध्र आंदोलन
व्याख्या :
अलग आंध्र राज्य की मांग के लिए 1950 के दशक में विशाल आंध्र आंदोलन चलाया गया। यह आंदोलन तेलुगु भाषी लोगों के लिए पृथक राज्य की मांग पर केंद्रित था। इस आंदोलन का नेतृत्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने आंध्र महासभा के बैनर तले किया था, जिसमें सभी तेलुगु भाषी क्षेत्रों को एक राज्य में मिलाने की मांग की गई थी।
- प्रश्न 52 सन् 1960 में सृजित राज्य थे :
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2 -
- (अ) हरियाणा और हिमाचल प्रदेश
- (ब) महाराष्ट्र और पंजाब
- (स) महाराष्ट्र और गुजरात
- (द) मणिपुर और त्रिपुरा
उत्तर : महाराष्ट्र और गुजरात
व्याख्या :
1960 में महाराष्ट्र और गुजरात का निर्माण हुआ, जिसे बॉम्बे राज्य से विभाजित किया गया।
- प्रश्न 53 राज्य पुनर्गठन अधिनियम कब पारित हुआ था -
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2 -
- (अ) 1956 में
- (ब) 1952 में
- (स) 1953 में
- (द) 1955 में
उत्तर : 1956 में
व्याख्या :
राज्य पुनर्गठन अधिनियम 1956 में पारित किया गया था, जिससे राज्यों की भाषाई पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हुई।
page no.(6/6)