Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

वाच्य

प्रश्न 51 निम्नलिखित में से कौन से वाक्य कर्तृवाच्य के उदाहरण हैं?
(a) सुनैना नृत्य करती है।
(b) अंजना से बैठा नहीं जाता।
(c) जया से कुछ कहा नहीं जाता।
(d) रमेश ढोलक बजाता है।
(e) अभिनव शतरंज खेलता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) - 2024
  • (अ) केवल (a), (b), (c)
  • (ब) केवल (b), (c), (e)
  • (स) केवल (a), (d), (e)
  • (द) केवल (b), (c), (d)
उत्तर : केवल (a), (d), (e)
प्रश्न 52 निम्नलिखित में से कर्मवाच्य के उदाहरण हैं -
(a) आम खाया जाता है।
(b) राजीव पाठशाला जाता है।
(c) तबला बजाया जाता है।
(d) गीत गाया जाता है।
(e) राधा से देखा नहीं जाता।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :

Supervisor(Women)(Anganwadi Worker) - 2024
  • (अ) केवल (b), (d), (e)
  • (ब) केवल (b), (c), (d)
  • (स) केवल (a), (b), (c)
  • (द) केवल (a), (c), (d)
उत्तर : केवल (a), (c), (d)
प्रश्न 53 निम्नलिखित में से कौन से वाक्य कर्तृवाच्य के उदाहरण हैं?
a. राम पत्र लिखता है। b. रोहन से खाया नहीं जाता।
c. गीत गाया जाता है। d. वसुधा ढोलक बजाती है।
e.स्मिता पुस्तक पढ़ती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Supervisor(Women) - 2024
  • (अ) b, c, d
  • (ब) a, b, d
  • (स) a, d, e
  • (द) c, d, e
उत्तर : a, d, e
प्रश्न 54 निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य कर्मवाच्य का सर्वाधिक उपयुक्त उदाहरण है -
Supervisor(Women) - 2024
  • (अ) सुबोध फल खाता है।
  • (ब) पाठशाला में यह खेल खेला जाता है।
  • (स) जया से बैठा नहीं जाता।
  • (द) सुलभा ने वह पुस्तक पढ़ी।
उत्तर : पाठशाला में यह खेल खेला जाता है।
प्रश्न 55 निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य भाववाच्य का सर्वाधिक उपयुक्त उदाहरण है?
Supervisor(Women) - 2024
  • (अ) मैं सवेरे पानी पीता हूँ।
  • (ब) अवधेश ने कहानी सुनाई।
  • (स) किताब पढ़ी जाती है।
  • (द) ठंड में मुझसे बाहर बैठा नहीं जाता।
उत्तर : ठंड में मुझसे बाहर बैठा नहीं जाता।
प्रश्न 56 ‘सर्दी में उससे खेला नहीं जाता।’ वाक्य किस ‘वाच्य’ से सम्बन्धित है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -IInd
  • (अ) भाववाच्य
  • (ब) कर्त्तावाच्य
  • (स) वाच्य क्रिया
  • (द) कर्तृवाच्य
उत्तर : भाववाच्य
प्रश्न 57 ‘पुस्तक पढ़ी जाती है’ में वाच्य-भेद का कौन सा रूप है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -IInd
  • (अ) भाव
  • (ब) विधेय
  • (स) कर्म
  • (द) कर्तृ
उत्तर : कर्म
प्रश्न 58 कर्तृवाच्य का उदाहरण निम्नलिखित में से कौन सा है।
Hostel Supt(Minority Affairs) 2024
  • (अ) धनंजय खाता है।
  • (ब) पुस्तक पढ़ी जाती है।
  • (स) धूप में चला नहीं जाता।
  • (द) आम खाया जाता है
उत्तर : धनंजय खाता है।

page no.(6/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.