Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

क्रिया

प्रश्न 51 ‘यदि हम अब भी नहीं संभले तो उसके विनाशकारी परिणाम शीघ्र सामने आएंगे’ वाक्य में कौन से काल ही प्रयुक्ति हुई है -
Reet 2017 level-2 L1(Hindi)
  • (अ) आसन्न भूतकाल
  • (ब) संदिग्ध वर्तमान
  • (स) आज्ञार्थ वर्तमान
  • (द) संभाव्य भविष्यत्
उत्तर : संभाव्य भविष्यत्
प्रश्न 52 निम्न में क्रिया शब्द है -
  • (अ) आपको
  • (ब) आन्तरिक
  • (स) करता
  • (द) जगत
उत्तर : करता
प्रश्न 53 निम्न में से किस वाक्य में ‘टहलना’ शब्द क्रिया नहीं है -
  • (अ) वह टहल रहा है।
  • (ब) टहलना एक अच्छा व्यायाम है।
  • (स) मैं रोज एक घण्टे टहलता हूं।
  • (द) वह तीन घण्टें से इधर ही टहल रहा है।
उत्तर : टहलना एक अच्छा व्यायाम है।
प्रश्न 54 निम्न में से किस वाक्य में क्रिया सकर्मक रूप में है -
  • (अ) वह नहाकर आया।
  • (ब) मछली तैरती है।
  • (स) वह खाना खाता है।
  • (द) वे डूब गए।
उत्तर : वह खाना खाता है।
प्रश्न 55 मोहन खाती से पेड़ कटवाता है - वाक्य में क्रिया है -
  • (अ) अकर्मक
  • (ब) सकर्मक
  • (स) प्रेरणार्थक
  • (द) द्विकर्मक
उत्तर : प्रेरणार्थक
प्रश्न 56 सकर्मक क्रिया वाला वाक्य छांटिए -
Police SI Exam 2014 Hindi
  • (अ) राजू सदा रोता रहता है।
  • (ब) हरीश बस पर चढ़ गया।
  • (स) कैलाश छत से गिर पड़ा है।
  • (द) सतीश ने केले खरीदे।
उत्तर : सतीश ने केले खरीदे।
प्रश्न 57 ‘मैंने लड़के को पुस्तक पढ़ाई।’
उक्त वाक्य में प्रयुक्त क्रिया का भेद है

Police SI 13 September 2021 (Hindi)
  • (अ) द्विकर्मक
  • (ब) पूर्वकालिक
  • (स) संयुक्त
  • (द) अकर्मक
उत्तर : द्विकर्मक
प्रश्न 58 किस वाक्य में क्रिया सकर्मक रूप में प्रयुक्त हुई है -
Police SI 13 September 2021 (Hindi)
  • (अ) वह पतंग उड़ा रहा है।
  • (ब) धावक मैदान में दौड़ रहा है।
  • (स) बच्चा बहुत देर से रो रहा है।
  • (द) वह अभी तक सो रहा है।
उत्तर : वह पतंग उड़ा रहा है।
प्रश्न 59 किस विकल्प में सभी संज्ञा शब्द क्रिया शब्दों से निर्मित हैं -
Police SI 13 September 2021 (Hindi)
  • (अ) पूजा, जवानी
  • (ब) मिठास, चुनाव
  • (स) शिक्षा, अच्छाई
  • (द) भूल, हँसी
उत्तर : भूल, हँसी
प्रश्न 60 इनमें क्रिया से बनी भाववाचक संज्ञा नहीं है -
RPSC SI Exam 2016 Paper 1
  • (अ) खटाई
  • (ब) उतराई
  • (स) दौड़
  • (द) पढ़ाई
उत्तर : खटाई

page no.(6/12)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.