राजस्थान की झीलें
- प्रश्न 55 सांभर झील का निर्माता था -
-
- (अ) अरूर्णोराज
- (ब) विग्रहराज
- (स) वासुदेव
- (द) नरदेव
उत्तर : वासुदेव
व्याख्या :
जयपुर जिले के सांभर में स्थित यह झील भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। भारत के कुल नमक उत्पादन का 8.7 प्रतिशत यही से उत्पादित होता है। 23 मार्च, 1980 को इसे रामसर कन्वेशन स्थल (वैटलैण्ड) में सम्मिलित कर लिया गया है।
- प्रश्न 56 निम्न में से किस झील से श्यामपुरा व भट्टा/भाट दो नहरें निकली हैं -
-
- (अ) जयसमंद
- (ब) राजसमंद
- (स) पिछोला
- (द) आनासागर
उत्तर : जयसमंद
व्याख्या :
राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद है। सलूम्बर में स्थित इस झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर(1687-91) कराया गया। जयसमंद झील से 1950 में सिंचाई के लिए दो नहरे श्यामपुरा व भाट नहर बनाई गई थी।
- प्रश्न 57 राजसमंद झील के किनारे स्थित राजप्रशस्ति किस पुस्तक पर आधारित है -
-
- (अ) अजीतोदय
- (ब) अमर काव्य वंशावली
- (स) अमरसार
- (द) एकलिंग महात्म्य
उत्तर : अमर काव्य वंशावली
व्याख्या :
राजप्रशस्ति अमरकाव्य वंशावली नामक पुस्तक पर आधारित है जिसके लेखक - रणछोड़ भट्ट तैलंग है।
- प्रश्न 58 किस झील के किनारे स्थित महलों को फग्र्यूसन ने विण्डसर महलों की संज्ञा दी -
-
- (अ) राजसमंद
- (ब) जयसमंद
- (स) पिछोला
- (द) आनासागर
उत्तर : पिछोला
व्याख्या :
पिछोला झील के किनारे राजमहल/सिटी पैलेस है। इसका निर्माण उदयसिंह ने करवाया। इतिहासकार फग्र्यूसन ने इन्हें राजस्थान के विण्डसर महलों की संज्ञा दी।
- प्रश्न 59 राजस्थान में सौर ऊर्जा संचालित प्रथम नाव किस झील में चलाई गई -
-
- (अ) राजसमंद
- (ब) जयसमंद
- (स) पिछोला
- (द) आनासागर
उत्तर : पिछोला
व्याख्या :
राजस्थान में सौर ऊर्जा चलित प्रथम नाव पिछोला झील में चलाई गई। 14 वीं सदी में इस मीठे पानी की झील का निर्माण राणा लाखा के समय एक पिच्छू नामक बनजारे ने अपने बैल की स्मृति में करवाया।
- प्रश्न 60 चश्मा-ए-नूर झरना किस झील के पास स्थित है -
-
- (अ) नक्की झील
- (ब) आनासागर
- (स) फतहसागर
- (द) पुष्कर
उत्तर : आनासागर
व्याख्या :
अजमेर शहर के मध्य स्थित आनासागर झील का निर्माण अजयराज के पुत्र अर्णाेराज(पृथ्वीराज चौहान के दादा आनाजी) ने 1137 ई. में करवाया। इसके किनारे जहांगीर ने चश्मा-ए-नूर झरनाबनवााया। शाहजहां ने इसी उद्यान में पांच बारहदरी (संगमरमर की छतरियां) का निर्माण करवाया।
- प्रश्न 61 राजस्थान की एकमात्र झील जो सर्दियों में जम जाती है -
-
- (अ) पुष्कर
- (ब) नक्की
- (स) कोलायत
- (द) फतहसागर
उत्तर : नक्की
व्याख्या :
राजस्थान के सिरोही जिले मे माऊंट आबू पर स्थित नक्की झील राजस्थान की सर्वाधिक ऊंचाई पर तथा सबसे गहरी झील है। राजस्थान की एक मात्र झील जो सर्दियों में जम जाती है। झील का निर्माण ज्वालामुखी उद्भेदन से हुआ अर्थात यह एक प्राकृतिक झील(क्रेटर झील) है।
- प्रश्न 62 निम्न में से किस झील में सौर वैद्यशाला बनी हुई है -
-
- (अ) जयसमंद
- (ब) फतहसागर
- (स) उदयसागर
- (द) पिछोला
उत्तर : फतहसागर
व्याख्या :
फतहसागर झील में टापु है जिस पर नेहरू उधान बना है इस झील में सौर वैद्यशाला भी बनी है।
- प्रश्न 63 निम्न में से किस झील को भरतपुर की जीवन रेखा भी कहा जाता है -
-
- (अ) मोती झील
- (ब) नावां झील
- (स) गजनेर
- (द) बालसमंद
उत्तर : मोती झील
व्याख्या :
मोती झील (भरतपुर) को रूपारेल के पानी को रोक कर बनाया गया है। इसे भरतपुर की जीवन रेखा भी कहा जाता है। इस झील से नील हरित शैवाल प्राप्त होता है जिससे नाइट्रोजन युक्त खाद बनती है।
- प्रश्न 64 किस झील को राजसमंद की जीवन रेखा भी कहा जाता है -
-
- (अ) जयसमंद
- (ब) नदसमंद
- (स) मोती झील
- (द) राजसमंद
उत्तर : नदसमंद
व्याख्या :
नदसमंद झील को राजसमंद की जीवन रेखा भी कहा जाता है।
page no.(7/21)