Rajasthan Current Affairs 2021
- प्रश्न 61 नाहरगढ़ जैविक उद्याान राजस्थान के किस जिले में है -
-
- (अ) जयपुर
- (ब) उदयपुर
- (स) जोधपुर
- (द) सिरोही
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
गुजरात के शकरबाग चिड़ियाघर से सृष्टि शेरनी को नाहरगढ़ जैविक उद्यान में लाया गया है।
- प्रश्न 62 सौर ऊर्जा उत्पादन में राजस्थान का देश में कौनसा स्थान है -
-
- (अ) पहला
- (ब) दूसरा
- (स) तीसरा
- (द) पांचवा
उत्तर : दूसरा
व्याख्या :
देश में पहली बार नवीकरणीय ऊर्जा से बिजली उत्पादन के मामले में सौर ऊर्जा ने पवन ऊर्जा को पीछे छोड़ दिया है। वर्ष 2021 में कुल नवीकरणीय ऊर्जा में 41.91% ऊर्जा सौर ऊर्जा संयंत्र और 41.79% ऊर्जा पवन से प्राप्त हो रही है।• सौर ऊर्जा उत्पादन में कर्नाटक देश में पहले स्थान पर है। राजस्थान का दूसरा स्थान है।प्रदेश में सबसे बड़ा लगभग 2000 मेगावाट का सोलर पार्क जोधपुर के भड़ला में है।• राजस्थान ने सौर ऊर्जा नीति 2019 में वर्ष 2024-25 तक प्रदेश में सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन 30,000 मेगावाट करने का लक्ष्य रखा है।
- प्रश्न 63 रक्षा राठौड़ ने मुंबई में मिस इंडिया ग्लोबल क्वीन 2021 का पुरस्कार जीता है, रक्षा किस किस जिले है -
-
- (अ) जयपुर
- (ब) जोधपुर
- (स) बीकानेर
- (द) हनुमानगढ़
उत्तर : जयपुर
- प्रश्न 64 बारिश में व्यर्थ बहने वाले पानी से बिजली उत्पादन के लिए राजस्थान का पहला हाइड्रो एनर्जी प्रोजेक्ट किस जिले में लगेगा -
-
- (अ) हनुमानगढ़
- (ब) बीकानेर
- (स) जोधपुर
- (द) बारां
उत्तर : बारां
व्याख्या :
शाहाबाद बारां में प्रदेश का पहला हाइड्रो एनर्जी प्रोजेक्ट लगेगा। बारिश में व्यर्थ बहने वाले पानी से 2520 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट सिंगापुर व आबूधाबी की कंपनी की ओर से लगाया जाएगा।
- प्रश्न 65 दक्षिण अफ्रीका का निम्न में से कौन सा क्रिकेटर आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे ज्यादा राशि 16.25 करोड़ रूपए में बिकने वाला पहला प्लेयर बन गया है -
-
- (अ) क्रिस मॉरिस
- (ब) फॉफ डु प्लेसिस
- (स) हाशिम अमला
- (द) डेल स्टेन
उत्तर : क्रिस मॉरिस
व्याख्या :
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई। क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। ग्लेन मैक्सवेल को 14.25 करोड़ में आरसीबी ने, Jhye Richardson को पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस तरह से मॉरिस ने सबसे महंगी बोली के मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया। यही नहीं वे आईपीएल इतिहास में विराट कोहली के बाद सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। अनकैप्ड खिलाड़ियों में ऑल राउंडर कृष्णप्पा गौतम सबसे महंगे बिके, उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.25 करोड़ रुपए में खरीदा।
- प्रश्न 66 राजस्थान की कौनसी महिला घुड़सवार देश की पहली वन स्टार हाॅर्स राइडर बनी है -
-
- (अ) साइमा सैयद
- (ब) रोमीला कपुर
- (स) श्वेता जोशी
- (द) अंजुम चौधरी
उत्तर : साइमा सैयद
व्याख्या :
नागौर की सायमा सैयद ने 80 किलोमीटर की एंड्यूरेंस रेस में कांस्य पदक के साथ क्वालीफाई कर के 'वन स्टार' राइडर बनने की उपलब्धि प्राप्त की है। सायमा देश की ऐसी पहली महिला घुड़सवार बन गई है जिसने वन स्टार केटेगरी प्राप्त की है। हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद में ऑल इंडिया ओपन ऐंड्यूरेन्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में साईमा ने मारवाड़ी घोड़ी अरावली पर माउंट हो कर इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 80 किलोमीटर की इस स्पर्धा में देश के विख्यात घुड़सवारों के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा करते हुए कांस्य पदक के साथ इस रेस में क्वालीफाई किया। सायमा सैयद देश की पहली महिला घुड़सवार बन गई है जिसने ये उपलब्धि प्राप्त की। इससे पूर्व साईमा ने 40 किलोमीटर 60 किलोमीटर और 80 किलोमीटर की प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करते हुए क्वालीफाई किया था। वन स्टार राइडर बनने के लिए 40 और 60 किलोमीटर की एक एक और 80 किलोमीटर की दो प्रतियोगिताओं में क्वालीफाई करना होता है।
- प्रश्न 67 DRDO ने पोखरण में उन्नत हल्के हेलीकाप्टर (ALH) से स्वदेशी रूप से विकसित हेलीना और ध्रुवस्त्र मिसाइल के संयुक्त उपयोगकर्ता परीक्षणों को सफलतापूर्वक किया। ये किस प्रकार की मिसाइलें हैं -
-
- (अ) लैंड अटैक मिसाइल
- (ब) एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल
- (स) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल
- (द) मध्यम रेंज मिसाइल
उत्तर : एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल
व्याख्या :
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने 19 फरवरी को राजस्थान के पोखरण में एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर से स्वदेशी विकसित तीसरी पीढ़ी की एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम 'हेलिना' और 'ध्रुवास्त्र' का सफल परीक्षण किया गया। इन दोनों मिसाइलों को क्रमशः सेना और वायुसेना में शामिल किया जाएगा।
- प्रश्न 68 विश्व के क्रेटर को मान्यता देने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था अर्थ इंपैक्ट डाटाबेस सोसाइटी ऑफ़ कनाडा ने रामगढ़ क्रेटर को विश्व भू विरासत के 200वें क्रेटर के रूप में मान्यता दी है यह राजस्थान के किस जिले में है -
-
- (अ) जयपुर
- (ब) जोधपुर
- (स) बीकानेर
- (द) बारां
उत्तर : बारां
व्याख्या :
यह देश का तीसरा और राजस्थान का पहला क्रेटर बन गया है। रामगढ़ क्रेटर का व्यास 3.2 किमी और यह 200 मीटर ऊंची अंगूठीनुमा संरचना में फैला है।
- प्रश्न 69 ऑपरेशन क्लीन स्वीप का उद्देश्य है -
-
- (अ) मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ना
- (ब) रोजगार प्रदान करना
- (स) स्वच्छता को प्रोत्साहित करना
- (द) खाद्य उत्पादन को बढ़ाना
उत्तर : मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ना
- प्रश्न 70 मरू महोत्सव का आयोजन राजस्थान के किस जिले में किया जाता है -
-
- (अ) जोधपुर
- (ब) बीकानेर
- (स) जैसलमेर
- (द) बाड़मेर
उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
24 फरवरी से 27 फरवरी तक जैसलमेर जिले में मरु महोत्सव का आयोजन किया गया। मरु महोत्सव की मिस मूमल व मिस्टर डेजर्ट प्रतियोगिता हुई। जैसलमेर की लक्षिता सोनी मिस मूमल जयपुर के कृष्ण कुमार पारिक को मिस्टर डेजर्ट का खिताब मिला।
page no.(7/30)