Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2023-24

प्रश्न 61 परवन वृहद् बहुउद्देश्यीय सिंचाई परियोजना किस नदी पर निर्माणाधीन है -
  • (अ) चम्बल
  • (ब) परवन
  • (स) माही
  • (द) बनास
उत्तर : परवन
व्याख्या :
‘परवन’ वृहद बहुउद्देश्यीय सिंचाई परियोजना झालावाड़ के निकट परवन नदी पर निर्माणाधीन है। परियोजना के अर्न्तगत 1,821 गांवों में पेयजल उपलब्ध करवाने के साथ-साथ झालावाड़, बारां एवं कोटा जिले के 637 गांवों की 2,01,400 हैक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
प्रश्न 62 नवनेरा बांध किस परियोजना का हिस्सा है -
  • (अ) राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना
  • (ब) पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP)
  • (स) अटल भू-जल योजना
  • (द) चम्बल लिंक परियोजना
उत्तर : पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP)
व्याख्या :
नवनेरा बांध (कोटा) परियोजना पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) का अभिन्न हिस्सा है।
प्रश्न 63 कालीतीर लिफ्ट परियोजना से किस जिले को मुख्य रूप से पेयजल मिलेगा -
  • (अ) कोटा
  • (ब) धौलपुर
  • (स) बांसवाड़ा
  • (द) झालावाड़
उत्तर : धौलपुर
व्याख्या :
कालीतीर लिफ्ट परियोजना पार्वती एवं रामसागर बांध से धौलपुर जिले के 483 गांवों और 3 कस्बों के लिए पीएचईडी की पेयजल मांग को मुख्य रूप से पूरा करने के लिए तैयार की गई है। इस योजना में 98.60 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी केवल मानसून अवधि के दौरान प्रतिवर्ष चम्बल नदी से उठाया जाएगा।
प्रश्न 64 माही परियोजना से किस क्षेत्र के विकास के लिए अपर हाई लेवल केनाल परियोजना चलाई जा रही है -
  • (अ) जयपुर
  • (ब) उदयपुर
  • (स) बांसवाड़ा
  • (द) जोधपुर
उत्तर : बांसवाड़ा
व्याख्या :
परियोजना अन्तर्गत आदिवासी अंचल के विकास से संबंधित बांसवाड़ा, कुशलगढ़ एवं बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र के 338 गांवों के 41 हजार 903 हैक्टेयर क्षेत्र में माही परियोजना के सेडल बांध नं. 1 से लगभग 105 कि.मी. मुख्य नहर व वितरण प्रणाली द्वारा जल उपलब्ध करवाकर, माइक्रो सिंचाई पद्धति से सिंचाई सुविधा का सृजन किया जाना है।
प्रश्न 65 पीपलखूंट परियोजना से ____ जिले के 16 गांवों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है -
  • (अ) प्रतापगढ़
  • (ब) उदयपुर
  • (स) बांसवाड़ा
  • (द) झालावाड़
उत्तर : प्रतापगढ़
व्याख्या :
परियोजना में प्रतापगढ़ जिले की पीपलखूंट तहसील के 16 गाँवो की 5,000 हैक्टेयर अनकमाण्ड क्षेत्र में फव्वारा पद्धति से सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ माही बांध के दायें छोर से 3.72 टी.एम.सी जल जाखम बांध में परिवर्तित किया जाना है।
प्रश्न 66 राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना किस संगठन द्वारा वित्त पोषित है -
  • (अ) विश्व बैंक
  • (ब) जापान इन्टरनेशनल कॉपरेशन एजेंसी (जायका)
  • (स) एशियाई विकास बैंक
  • (द) न्यू डेवलपमेंट बैंक
उत्तर : जापान इन्टरनेशनल कॉपरेशन एजेंसी (जायका)
व्याख्या :
राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना, जापान इन्टरनेशनल कॉपरेशन एजेंसी (जायका) द्वारा वित्त पोषित है। परियोजना की अवधि 11 वर्ष है।
प्रश्न 67 इन्दिरा गांधी नहर परियोजना का लक्ष्य कितने लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना है -
  • (अ) 10.17 लाख हेक्टेयर
  • (ब) 12.50 लाख हेक्टेयर
  • (स) 16.17 लाख हेक्टेयर
  • (द) 18.20 लाख हेक्टेयर
उत्तर : 16.17 लाख हेक्टेयर
व्याख्या :
इंदिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP) का लक्ष्य 16.17 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाना है।
प्रश्न 68 राजस्थान के मरू क्षेत्र हेतु जल पुनर्गठन परियोजना का लाभ किन जिलों को मिलेगा -
  • (अ) श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर
  • (ब) जयपुर, अलवर, भरतपुर
  • (स) कोटा, बूंदी, झालावाड़
  • (द) उदयपुर, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़
उत्तर : श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर
व्याख्या :
इन्दिरा गांधी नहर परियोजना के प्रथम चरण के पुनर्वास और पुनर्गठन के लिए 70 प्रतिशत न्यू डवलपमेंट बैंक द्वारा ऋण के माध्यम से और शेष राज्य के स्वयं के आय स्त्रोतों से वित्त पोषित किया गया है। इसका लाभ श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, बीकानेर, झुन्झुनू, सीकर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों को मिलेगा। इस परियोजना की कुल लागत ₹3,291.63 करोड़ एवं समयावधि 7 वर्ष है।
प्रश्न 69 राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना के अंतर्गत कितने बांधों पर स्काडा सिस्टम स्थापित किया गया है -
  • (अ) 5
  • (ब) 7
  • (स) 9
  • (द) 10
उत्तर : 7
व्याख्या :
यह परियोजना जल संसाधन मंत्रालय, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, भारत सरकार (विश्व बैंक परियोजना) द्वारा वित्त पोषित है। परियोजना की कुल लागत ₹134.00 करोड़ (भारत सरकार से 100 प्रतिशत अनुदान) और समयावधि 8 वर्ष (2016 से सितम्बर, 2025) है। राज्य में 7 बांधों यथा बीसलपुर, माही, गुढ़ा, जवाई, राणा प्रताप सागर, जवाहर सागर बांध, छापी तथा 2 नहरों गंग-भांखड़ा नहर प्रणाली एवं नर्मदा नहर प्रणाली पर स्काडा सिस्टम (सुपरवाइजरी कंट्रोल एण्ड डेटा एक्जिविशन) स्थापित किया जा चुका है।
प्रश्न 70 संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक परियोजना किस योजना का हिस्सा है -
  • (अ) राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना (एन.पी.पी.)
  • (ब) प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
  • (स) अटल भू-जल योजना
  • (द) पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना
उत्तर : राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना (एन.पी.पी.)
व्याख्या :
भारत सरकार ने जल संसाधनों के इष्टतम उपयोग के लिए पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के एकीकरण सहित चम्बल बेसिन की नदियों को आपस में जोड़ने की एक योजना विकसित की है। संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक परियोजना देश में नदियों को जोड़ने की राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना (एन.पी.पी.) का हिस्सा होगा। दिनांक 28 जनवरी 2024 को भारत सरकार, राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार के बीच संशोधित एम.पी.के. सी. लिंक परियोजना की डीपीआर तैयार करने के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।

page no.(7/13)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.