क्रिया
- प्रश्न 61 किस वाक्य में क्रिया अकर्मक रूप में प्रयुक्त हुई है -
Police SI 13 September 2021 (Hindi) -
- (अ) मंदारी भालू को नचाता है।
- (ब) माँ पुत्र को समझाती है।
- (स) बच्चों ने बहुत सुंदर चित्र बनाए।
- (द) वह बिना बात ही हँस रही है।
उत्तर : वह बिना बात ही हँस रही है।
- प्रश्न 62 किस वाक्य में ‘संयुक्त क्रिया’ का प्रयोग नहीं हुआ है ?
Police SI 14 September 2021 (Hindi) -
- (अ) लुटेरों ने पूरे क्षेत्र को लूट लिया।
- (ब) मैं नहाकर कार्यालय जाऊँगा।
- (स) वह सारा खाना खा गया।
- (द) बादलों के कारण चाँद नहीं दिखाई दिया।
उत्तर : मैं नहाकर कार्यालय जाऊँगा।
- प्रश्न 63 इनमें क्रिया-विशेषण से बनी भाववाचक संज्ञा है
Police SI 14 September 2021 (Hindi) -
- (अ) क्षमता
- (ब) ममता
- (स) शीघ्रता
- (द) विशालता
उत्तर : शीघ्रता
- प्रश्न 64 ‘रीतिवाचक क्रिया-विशेषण’ से संबंधित वाक्य कौन सा है ?
Police SI 14 September 2021 (Hindi) -
- (अ) यह पत्रिका प्रतिमाह छपती है।
- (ब) वह अचानक चला गया।
- (स) तुम्हारी पुस्तकें यहाँ रखी हुई हैं।
- (द) सभी बच्चे बाहर खेल रहे हैं।
उत्तर : वह अचानक चला गया।
- प्रश्न 65 किस विकल्प में क्रिया ‘द्विकर्मक’ रूप में प्रयुक्त हुई है ?
Police SI 14 September 2021 (Hindi) -
- (अ) अध्यापक ने विद्यार्थियों को पाठ पढ़ाया।
- (ब) वह सुबह पढ़ाई करता है और शाम को खेलता है।
- (स) मैं बाजार से सब्जी और फल खरीद लाया।
- (द) मदारी के करतब देखकर दर्शक खूब हँसे ।
उत्तर : अध्यापक ने विद्यार्थियों को पाठ पढ़ाया।
- प्रश्न 66 निम्नलिखित में क्रिया-विशेषण उपवाक्य है :
Police SI 14 September 2021 (Hindi) -
- (अ) गुरुजी ने कहा कि कल अवकाश रहेगा।
- (ब) जैसी तलाश थी वैसी नौकरी मिल गई।
- (स) मैं जानता हूँ कि वह कल नहीं आएगा।
- (द) वह पुस्तक कहाँ है जो मैं लाया था।
उत्तर : जैसी तलाश थी वैसी नौकरी मिल गई।
- प्रश्न 67 निम्नलिखित में किस विकल्प में आवृत्तिमूलक पक्ष है ?
Police SI 14 September 2021 (Hindi) -
- (अ) अध्यापक पढ़ा रहे हैं।
- (ब) किताब अलमारी में है।
- (स) माँ खाना बनाती है।
- (द) उसने गीत सुना दिया।
उत्तर : माँ खाना बनाती है।
- प्रश्न 68 ‘वह अपने मित्र के लिए पत्र लिखता होगा।’ उक्त वाक्य किस काल से संबंधित है ?
Police SI 14 September 2021 (Hindi) -
- (अ) संदिग्ध भूत
- (ब) संदिग्ध वर्तमान
- (स) सामान्य भविष्यत्
- (द) संभाव्य भविष्यत्
उत्तर : संदिग्ध वर्तमान
- प्रश्न 69 निम्नलिखित में पूर्णभूतकाल से संबंधित वाक्य है :
Police SI 14 September 2021 (Hindi) -
- (अ) वह अपने दोस्तों के साथ खेलने गया।
- (ब) वह घर जा रहा था।
- (स) सावधानी से चलते तो दुर्घटना नहीं होती।
- (द) मैं आवश्यक कार्य से जयपुर गया था।
उत्तर : मैं आवश्यक कार्य से जयपुर गया था।
- प्रश्न 70 अपूर्ण वर्तमान काल का उदाहरण है
Police SI 15 September 2021 (Hindi) -
- (अ) वह आता तो हम खेलने जाते।
- (ब) रेलगाड़ी तेजी से आ रही है।
- (स) मैंने यह पुस्तक पढ़ी है।
- (द) प्रात:काल ठंडी हवा चलती है।
उत्तर : रेलगाड़ी तेजी से आ रही है।
page no.(7/12)