राजस्थान की झीलें
- प्रश्न 65 गैब सागर झील स्थित है -
-
- (अ) उदयपुर में
- (ब) राजसमंद में
- (स) जोधपुर में
- (द) डुंगरपुर में
उत्तर : डुंगरपुर में
व्याख्या :
एडवर्ड सागर/गैब सागर डुंगरपुर जिले में स्थित है।
- प्रश्न 66 किस झील से निकलने के बाद आयड़ नदी का नाम बेड़च हो जाता है -
-
- (अ) फायसागर
- (ब) उदयसागर
- (स) बालसमंद
- (द) जयसमंद
उत्तर : उदयसागर
व्याख्या :
उदयसागर झील उदयपुर में स्थित है। इसका निर्माण मेवाड के शासक उदयसिंह ने आयड़ नदी के पानी को रोककर करवाया। इस झील से निकलने के बाद ही आयड़ का नाम बेड़च हो जाता है।
- प्रश्न 67 राजस्थान का पहला आदर्श लवण पार्क किस जिले में स्थापित है -
-
- (अ) जोधपुर
- (ब) डीडवाना कुचामन
- (स) बीकानेर
- (द) बाड़मेर
उत्तर : डीडवाना कुचामन
व्याख्या :
डीडवाना कुचामन (नावां झील) में आदर्श लवण पार्क की स्थापना की गई है।
- प्रश्न 68 राजस्थान सरकार का सोडियम सल्फेट का सबसे बड़ा संयंत्र किस झील पर लगाया गया है -
-
- (अ) डीडवाना
- (ब) पचपदरा
- (स) सांभर
- (द) डेगाना
उत्तर : डीडवाना
व्याख्या :
राजस्थान के डीडवाना कुचामन जिले में लगभग 4 वर्ग कि.मी. क्षेत्र में फैली डीडवाना झील में सोडियम क्लोराइड की बजाय सोडियम स्लफेट प्राप्त होता है। इस झील के समीप ही राज्य सरकार द्वारा “राजस्थान स्टेट केमिकल वर्क्स” के नाम से दो इकाईयां लगाई है जो सोडियम सल्फेट व सोडियम सल्फाइट का निर्माण करते है। थोड़ी बहुत मात्रा में यहां पर नमक बनाने का कार्य निजी इकाइयों द्वारा भी किया जाता है जिन्हें ‘देवल’ कहते हैं। इनमें नमक पुराने तरीके से बनाया जाता है।
- प्रश्न 69 सिरोही में स्थित राजस्थान की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित झील जहां ‘टाॅड राॅक व नन राॅक’ स्थित है -
-
- (अ) पंचपदरा
- (ब) डीडवाना
- (स) सांभर
- (द) नक्की
उत्तर : नक्की
व्याख्या :
‘नक्की झील’ माउण्ट आबू में रघुनाथजी के मंदिर के पास स्थित प्राकृतिक झील है। यह राजस्थान की सबसे ऊंची झील है। टाॅड राॅक व नन राॅक वहां स्थित विशाल चट्टान हैं।
- प्रश्न 70 निम्नलिखित झीलों में से राजस्थान की कौनसी झील ‘राष्ट्रीय झील संरक्षण कार्यक्रम’ के अंतर्गत नहीं आती है -
JSA Chemistry-2019(Rajasthan Gk) -
- (अ) पुष्कर
- (ब) आना सागर
- (स) फतेह सागर
- (द) भोपाल सागर
उत्तर : भोपाल सागर
व्याख्या :
केंद्र सरकार द्वारा देश की झीलों की महत्ता को बनाये रखने के लिये वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के अधीन मई, 2001 में राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना लागू की गई। प्रारम्भ में केंद्र व राज्य का अंशदान 70 : 30 था जो 1 अप्रैल 2016 से 60:40 हो गया है। स्थानीय स्वशासन (एलएसजी) विभाग इस योजना की कार्यान्वयन एजेंसी है। राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना के अंतर्गत राजस्थान की निम्न 6 झीलों को शामिल किया गया है:-- फतेह सागर, उदयपुर
- पिछोला, उदयपुर
- आना सागर, अजमेर
- पुष्कर, अजमेर
- नक्की, माउंट आबू, सिरोही
- मानसागर झील, जयपुर
- प्रश्न 71 निम्न में से झील और जिले का कौनसा युग्म सुमेलित नहीं है -
-
- (अ) कावोद - जैसलमेर
- (ब) डेगाना - नागौर
- (स) कोछोर - जयपुर
- (द) तालाबशाही - धौलपुर
उत्तर : कोछोर - जयपुर
व्याख्या :
झील और जिले
कोछोर - सीकर
डेगाना - नागौर
कावोद - जैसलमेर
तालाबशाही - धौलपुर
- प्रश्न 72 निम्न में से कौनसी झील ‘भारतीय महान् जल विभाजक रेखा’ पर स्थित है -
-
- (अ) पचपदरा
- (ब) सांभर
- (स) लूणकरणसर
- (द) कुचामन
उत्तर : सांभर
व्याख्या :
सांभर झील भारतीय महान जल विभाजक रेखा पर स्थित है।
- प्रश्न 73 गडीसर झील राजस्थान के किस जिले में स्थित है -
-
- (अ) जैसलमेर
- (ब) जयपुर
- (स) जोधपुर
- (द) उदयपुर
उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
गडसीसर झील जैसलमेर जिले में स्थित वर्षा के पानी की झील है। इसका निर्माण 14 वीं सदी में राजा महरवाल गडसी द्वारा करवाया गया था।
- प्रश्न 74 निम्न में से किस झील का निर्माण महाराणा राजसिंह ने छोटी गोमती नदी पर बांध बनवाकर करवाया -
-
- (अ) जयसमंद
- (ब) राजसमंद
- (स) पिछोला
- (द) फतेहसागर
उत्तर : राजसमंद
व्याख्या :
राजसमंद झील (राजसमंद) का निर्माण मेवाड़ के राजा राजसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर (1662-76) इस झील का निर्माण करवाया गया। इस झील का निर्माण उस समय किया गया था, जब मेवाड़ में अकाल पड़ा था।
page no.(8/21)