नीति निर्देशक तत्व
- प्रश्न 71 राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों का निम्न में से कौन-सा भाग भारतीय संविधान से संबंधित है ;
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II -
- (अ) VI
- (ब) IV-A
- (स) IV
- (द) V
उत्तर : IV
व्याख्या :
भारतीय संविधान के भाग-IV के अंतर्गत अनुच्छेद 36-51 राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांतों (DPSP) से संबंधित हैं।
- प्रश्न 72 निम्न में से किस समिति ने भारतीय संविधान में आठ मौलिक कर्त्तव्यों को शामिल करने का सुझाव दिया था -
CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I -
- (अ) दत्ता समिति
- (ब) गोखले समिति
- (स) वर्मा समिति
- (द) स्वर्ण सिंह समिति
उत्तर : स्वर्ण सिंह समिति
व्याख्या :
1976 में स्वर्ण सिंह समिति ने मौलिक कर्तव्यों को संविधान में शामिल करने की सिफारिश की, जिसे 42वें संशोधन द्वारा लागू किया गया। इसके तहत संविधान में एक नए भाग IV को जोड़ा गया। संविधान के इस नए भाग में अनुच्छेद 51 क जोड़ा गया जिसमें 10 मौलिक कर्त्तव्यों को रखा गया था।
- प्रश्न 73 भारतीय संविधान के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा मौलिक कर्त्तव्य नहीं है -
CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II -
- (अ) सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करना
- (ब) राष्ट्रगान का सम्मान करना
- (स) बड़ों का सम्मान करना
- (द) प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा और सुधार करना
उत्तर : बड़ों का सम्मान करना
व्याख्या :
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51A में मौलिक कर्त्तव्यों का उल्लेख है। बड़ों का सम्मान करना एक नैतिक कर्तव्य है, पर यह मौलिक कर्त्तव्य के रूप में परिभाषित नहीं है।
page no.(8/8)