Rajasthan Current Affairs 2021
- प्रश्न 71 राजस्थान के लोकायुक्त कौन बने हैं -
-
- (अ) प्रेम कुमार नेहरा
- (ब) प्रताप कृष्ण लोहरा
- (स) राजेन्द्र कुमार देसाई
- (द) मनोज सिन्हा
उत्तर : प्रताप कृष्ण लोहरा
व्याख्या :
राजस्थान हाई कोर्ट के पूर्व जज प्रताप कृष्ण लोहरा को प्रदेश का नया लोकायुक्त बनाया गया है।राज्य सरकार की सिफारिश पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने 27 फरवरी को नियुक्ति का वारंट जारी किया।
- प्रश्न 72 हाल ही में राजस्थान पुलिस ने ओटो पोलिसी फ्रॉड की जांच में मदद के लिए किसके साथ अनुबंध किया है -
-
- (अ) LIC of India
- (ब) GIC of India
- (स) एको जनरल इंश्योरेंस
- (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : एको जनरल इंश्योरेंस
व्याख्या :
एको जनरल इंश्योरेंस ने ऑटो पोलिसी फ्रॉड की जाँच में मदद और जाली वाहन इंश्योरेंस पॉलिसी जारी करने वालों को पकड़वाने के लिए राजस्थान पुलिस से अनुबंध किया है।
- प्रश्न 73 तुर्की की सिनोप यूनिवर्सिटी ने राजस्थान की किस यूनिवर्सिटी के साथ कॉलेबरेशन किया है -
-
- (अ) राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर
- (ब) राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी कोटा
- (स) यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा
- (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा
व्याख्या :
सिनोप यूनिवर्सिटी ने पहला कॉलैबरेशन यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा से किया है। हालांकि यह अवसर प्रदेश के सभी छात्रों के पास के साथ पीएचडी में दाखिला मिलेगा। वहां के स्टूडेंटस भी यहां आकर पढ़ाई कर सकेंगे एकेडमिक स्टाफ के लिए शॉर्ट टर्म कोर्सेज दो सप्ताह से तीन माह तक की अवधि के होंगे। यूनिवर्सिटी में कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग इन्हें संचालित करेगा।
- प्रश्न 74 हाल ही में चर्चा में रही ‘अरुंधति चौधरी’ राजस्थान के किस जिले से सम्बन्ध रखती है -
-
- (अ) जयपुर
- (ब) उदयपुर
- (स) कोटा
- (द) सिरोही
उत्तर : कोटा
व्याख्या :
30वीं एड्रियाटिक पर्ल बॉक्सिंग टूर्नामेंट आयोजन मोंटेनेग्रो के बुडवा में राजस्थान की अरुंधति चौधरी ने गोल्ड जीता खेलो इंडिया में अरुंधति ने तीन बार गोल्ड जीता। मणिपुर की बेबीरोजीसाना चानू स्वर्ण पदक जीता। चानू ने 51 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अरुंधति ने 69 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण जीता। अरुंधति का सम्बन्ध राजस्थान के कोटा जिले से है। भारत की महिला मुक्केबाजों ने पदक तालिका में कुल 10 पदकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। इससे पहले सनमाचा चानू ने 75 किलोग्राम विंका ने 60 किलोग्राम। अल्फिया पठान 18 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड जीता। इसके अलावा महिला कैटेगरी में लकी राणा ने सिल्वर मेडल जीता। महिला कैटेगरी में भारत को 5 गोल्ड, 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल मिले। पुरुष कैटेगरी के 2 मेडल मिलाकर भारत को 12 मेडल मिले।
- प्रश्न 75 ‘मेरा घर मेरा स्वर्ग’ टाउनशिप आवासीय स्कीम किस राज्य के बुजुर्गों के लिए चलाई गई है -
-
- (अ) मध्य प्रदेश
- (ब) राजस्थान
- (स) महाराष्ट्र
- (द) उत्तर प्रदेश
उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
राज्य में अब वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से टाउनशिप-अपार्टमेंट बनेंगे। इसमें केवल 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को ही रहने की अनुमति होगी। इस तरह की टाउनशिप-अपार्टमेंट के लिए नए प्रावधान का खाका नगर नियोजन विभाग ने संयुक्त राष्ट्र पॉपुलेशन फंड (UNFPA) की सिफारिश के आधार पर किया गया है। टाउनशिप योजना की विशेषता-(1) टाउनशिप किसी आवासीय स्कीम के 500 मीटर के दायरे में होगी।(2) पास में अस्पताल होना आवश्यक।(3) बिल्डर को कई सुविधा शुल्क में 100 फीसदी छूट देना प्रस्तावित किया है।
- प्रश्न 76 राजीव गांधी ई-कंटेंट बैंक क्या है -
-
- (अ) बैंकिंग डेटा
- (ब) ई-मित्र सेवा
- (स) सरकारी कॉलेजो द्वारा बनाये गये विडियोज का डेटा
- (द) नीजी कॉलेजों द्वारा बनाये गये विडियोज का डेटा
उत्तर : सरकारी कॉलेजो द्वारा बनाये गये विडियोज का डेटा
व्याख्या :
प्रदेश के 300 से ज्यादा सरकारी कॉलेजों को जोड़ते हुए राजीव गांधी ई-कंटेंट बैंक तैयार किया है। इस बैंक में 4 हजार से ज्यादा शिक्षकों द्वारा तैयार वीडियो लेक्चर ई-कंटेंट मौजूद है। इस ई-कंटेंट बैंक में सवा दो लाख वीडियो, 2 लाख से ज्यादा पीडीएफ फाइल मौजुद है।
- प्रश्न 77 राजस्थान और किस राज्य के पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह का हाल ही में निधन हो गया -
-
- (अ) झारखंड
- (ब) बिहार
- (स) गुजरात
- (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : गुजरात
व्याख्या :
राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल जस्टिस श्री अंशुमान सिंह (Shri Anshuman Singh) का निधन हो गया है। अंशुमान सिंह एक सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति थे, जिन्होंने जनवरी 1999 से 2003 तक राजस्थान के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था। इससे पहले, उन्हें 1998 में गुजरात राज्य के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था।
- प्रश्न 78 किस राज्य में डेनमार्क के सहयोग से डेयरी क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा -
-
- (अ) गुजरात
- (ब) मध्य प्रदेश
- (स) बिहार
- (द) राजस्थान
उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन ने राजस्थान में डेयरी क्षेत्र के लिए उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए राजस्थान के CM अशोक गहलोत और राज्यपाल कालराज मिश्र के साथ बैठक की।
- प्रश्न 79 कौन सा राज्य 1 मई से मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना शुरू करेगा -
-
- (अ) राजस्थान
- (ब) हरियाणा
- (स) बिहार
- (द) झारखंड
उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 18 मार्च, 2021 को घोषणा की कि बहुप्रतीक्षित सार्वभौमिक स्वास्थ्य योजना जिसे “मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना” कहा जाता है, 1 मई, 2021 को शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि जो लोग राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) या सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (SECC) लाभार्थी सूची में शामिल नहीं हैं उनके लिए पंजीकरण 1 अप्रैल, 2021 से शुरू होगा। उन्होंने आगे MLA लोकल एरिया डेवलपमेंट (MLA LAD) को मौजूदा 2.25 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की। इस सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज योजना की घोषणा 24 फरवरी, 2021 को राज्य के बजट भाषण में की गई थी। सरकार ने इस योजना की घोषणा 3,500 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ की थी। मुख्यमंत्री ने 25 जिला मुख्यालयों पर नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना की भी घोषणा की है। उन्होंने यह भी बताया कि, सभी सात संभागीय मुख्यालयों में सार्वजनिक स्वास्थ्य महाविद्यालय भी स्थापित किए जाएंगे।
- प्रश्न 80 हाल ही में किस राज्य सरकार ने खेलों के प्रति बच्चों को आकर्षित करने के लिए 100 नर्सरी अकादमी खोलने की घोषणा की है -
-
- (अ) बिहार
- (ब) पंजाब
- (स) उत्तर प्रदेश
- (द) राजस्थान
उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
राजस्थान सरकार बच्चों को खेलों के प्रति और आकर्षित करने के लिए राज्य में 100 नर्सरी खेल अकादमी स्थापित करेगी। युवा मामले व खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने विधानसभा में यह जानकारी दी। खेल राज्य मंत्री ने बताया कि ओलंपिक, एशियाई, राष्ट्रमंडल आदि खेलों में राज्य के पदक विजेताओं को देश में सबसे ज्यादा ईनामी राशि राजस्थान में दी जा रही है। राज्य सरकार ने दो साल में ही 21 करोड़ 77.93 लाख रूपये खातों में डालकर खिलाडियों को फायदा पहुंचाया है।
page no.(8/30)