प्राचीन भारत में कला एवं वास्तुकला
- प्रश्न 71 निम्नलिखित में से कौनसा एक गान्धार शैली की बुद्ध मूर्तियों का लक्षण नहीं है -
-
- (अ) वे लगभग सदैव पद्मासन में बैठे दर्शाए गए हैं
- (ब) उनके कान लम्बे दर्शाए गए हैं।
- (स) वे कभी भी मुण्डित सिर नही दर्शाए गए हैं।
- (द) वे सदैव अभय मुद्रा में दर्शाए गए हैं
उत्तर : वे सदैव अभय मुद्रा में दर्शाए गए हैं
- प्रश्न 72 एलोरा के कैलासा मंदिर का निर्माण निम्नलिखित में से किस शासक के द्वारा किया गया था -
School Lecturer 2022 History (Group - C) -
- (अ) कृष्णा I
- (ब) इन्द्र III
- (स) अमोघवर्ष II
- (द) गोविंदा IV
उत्तर : कृष्णा I
- प्रश्न 73 गुप्तकालीन दशावतार मन्दिर कहाँ स्थित है -
School Lecturer 2022 Gk (Group D) -
- (अ) अजंता
- (ब) एलोरा
- (स) देवगढ़
- (द) एलीफेंटा
उत्तर : देवगढ़
- प्रश्न 74 निम्नलिखित में से कौनसी गुप्तकालीन पाषाण प्रतिमा नहीं है -
School Lecturer (Sanskrit Edu.) 2022 -
- (अ) देवगढ़ की शेषशायी विष्णु
- (ब) सारनाथ की धर्मचक्र प्रवर्तन मुद्रा
- (स) सुल्तानगंज बुद्ध
- (द) उदयगिरी गुहा के वराह
उत्तर : सुल्तानगंज बुद्ध
- प्रश्न 75 निम्नलिखित में से कौन सा मंदिर ईंटों से निर्मित मंदिर है -
Protection Officer - 2022 (General Studies) -
- (अ) तिगवा का विष्णु मंदिर
- (ब) भूमरा का शिव मंदिर
- (स) नचना - कठार का पार्वती मंदिर
- (द) भितरगाँव का विष्णु मंदिर
उत्तर : भितरगाँव का विष्णु मंदिर
व्याख्या :
भीतर गाँव, उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में स्थित है। यहाँ गुप्तकालीन एक मंदिर के अवशेष उपलब्ध है जो गुप्तकालीन वास्तुकला के सुंदर नमूनों में से एक है। ईटों का बना यह मंदिर अपनी सुरक्षित तथा उत्तम साँचे में ढली ईटों के कारण विशेष रूप से प्रसिद्ध है। इसकी एक-एक ईट सुंदर एवं आर्कषक आलेखनों से खचित थी।
- प्रश्न 76 सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजीए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
कूट: A B C Dसूची-I सूची-II (A) सांची स्तूप (a) कनिष्क (B) पुरूषपुर का पैगोडा (b) खारवेल (C) हाथीगुम्फा अभिलेख (c) अशोक (D) शिनकोट अभिलेख (d) मिनाण्डर (e) एण्टि ऑलकिड्स -
- (अ) c b d a
- (ब) c a b d
- (स) d a e b
- (द) e c b a
उत्तर : c a b d
व्याख्या :
मध्य प्रदेश में सांची स्तूप अशोक स्तूपों में सबसे प्रसिद्ध है।
पुरुषपुर का पगोडा पेशावर, पाकिस्तान में स्थित एक बौद्ध स्तूप है। प्राचीन बौद्ध काल में पेशावर को पुरुषपुर कहा जाता था। पुरुषपुर सम्राट कनिष्क द्वारा बसाया गया था।
उदयगिरी गुफाओं में हाथीगुम्फा अभिलेख कलिंग शासक खारवेल के बारे में जानकारी का मुख्य स्रोत है। 19वीं शताब्दी के शुरुआती वर्षों में उड़ीसा पर ब्रिटिश विजय के तुरंत बाद इतिहासकार ए. स्टर्लिंग द्वारा इसकी खोज की गई थी।
शिनकोट अभिलेख इंडो-ग्रीक शासक मिनांडर का एक प्रमुख अभिलेख है। यह अफगानिस्तान के शिनकोट से प्राप्त हुआ है। यह प्राकृत भाषा और खरोष्ठी लिपि में लिखा गया है।
- प्रश्न 77 मल्लिकार्जुन मंदिर, भगवान शिव के 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस मंदिर को दक्षिण का कैलाश माना जाता है। यह किस राज्य में स्थित है -
-
- (अ) केरल
- (ब) तमिलनाडु
- (स) कर्नाटक
- (द) आंध्र प्रदेश
उत्तर : आंध्र प्रदेश
व्याख्या :
श्री मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में कृष्णा नदी के तट पर पवित्र श्री शैल पर्वत पर स्थित है, जिसे दक्षिण का कैलाश भी कहा जाता है। शिवपुराण के अनुसार, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग शिव और पार्वती का संयुक्त रूप है। विशाल मंदिर में द्रविड़ शैली में ऊंचे स्तंभ और विशाल आंगन बनाया गया है, जो कि विजयनगर वास्तुकला के बेहतरीन नमूनों में से एक माना जाता है।
- प्रश्न 78 यह मंदिर समकालीन जीवन और गतिविधियों के प्रतीकात्मक चित्रण के साथ सजा-धजा है। इस मंदिर को यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल का दर्जा भी प्रदान किया। इस मंदिर को ‘ब्लैक पैगोडा’ के नाम से भी जाना जाता है। यह कौन सा मंदिर है -
-
- (अ) सोमनाथ मंदिर
- (ब) कोणार्क सूर्य मंदिर
- (स) सिद्धीविनायक मंदिर
- (द) बृहदेश्वर मंदिर
उत्तर : कोणार्क सूर्य मंदिर
व्याख्या :
कोणार्क सूर्य मंदिर, जिसे ब्लैक पैगोडा के नाम से भी जाना जाता है, भारत के ओडिशा राज्य में स्थित एक 13वीं शताब्दी का हिंदू मंदिर है। मंदिर का निर्माण पूर्वी गंगा राजवंश के राजा नरसिंहदेव प्रथम ने करवाया था।
- प्रश्न 79 ‘विश्वामित्र का टीला’ प्राचीन विष्णु मंदिर के अवशेषों का एक मुख्य केंद्र है। यहाँ पुरातात्विक खोजों में रामायण और महाभारत से जुड़ी दृश्यों को चित्रित करती कई मूर्तियां प्राप्त हुई हैं। यह किस राज्य में स्थित है -
-
- (अ) झारखंड
- (ब) उत्तर प्रदेश
- (स) पंजाब
- (द) हरियाणा
उत्तर : हरियाणा
व्याख्या :
विश्वामित्र का टीला कुरुक्षेत्र के पिहोवा तहसील में स्थित है। यह पिहोवा शहर के बाहरी इलाके में सरस्वती नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है। गुर्जर प्रतिहार काल के दो शिलालेख पिहोवा का विवरण देते हैं। इनमें से एक शिलालेख से शहर के तीन विष्णु मंदिरों के निर्माण का विवरण मिलता है।
- प्रश्न 80 प्राचीन भारतीय राजप्रासादों के किस मण्डप की तुलना मुगलकालीन 'दरबार ए खास' से कर सकते हैं जहाँ राजा गम्भीर मन्त्रणा करता था -
-
- (अ) सभा मण्डप
- (ब) आस्थान- मण्डप
- (स) भुक्तास्थान-मण्डप
- (द) ब्रह्मस्थान- मण्डप
उत्तर : सभा मण्डप
व्याख्या :
सभा मंडप एक राजा के निवास स्थान का एक हिस्सा है जहां वह गंभीर मंत्रणा करता था।
page no.(8/9)