राजस्थान की झीलें
- प्रश्न 75 कायलाना झील जोधपुर का निर्माण निम्न में से किसके द्वारा करवाया गया -
-
- (अ) महारावल गोपीनाथ
- (ब) बालकराव प्रतिहार
- (स) राज उम्मेदसिंह
- (द) सर प्रताप
उत्तर : सर प्रताप
व्याख्या :
प्रारम्भ में यह एक प्राकृतिक झील थी इसे वर्तमान स्वरूप महाराजा प्रताप सिंह के द्वारा प्रदान किया गया है। दो पहाड़ियों के मध्य स्थित यह झील जोधपुर की सबसे सुंदर झील है।
- प्रश्न 76 निम्न में से किस झील के किनारे गलकी नामक नटकी का चबूतरा स्थित है -
-
- (अ) फतेहसागर
- (ब) आना सागर
- (स) पिछोला झील
- (द) फाॅय सागर
उत्तर : पिछोला झील
व्याख्या :
14 वीं सदी में मीठे पानी की पिछोला झील (उदयपुर) का निर्माण राणा लाखा के समय एक पिच्छू नामक बनजारे ने अपने बैल की स्मृति में करवाया। पिछौला में बने टापूओं पर ‘जगमन्दिर(लैक पैलेस)’ व ‘जगनिवास(लैक गार्डन पैलेस)’ महल बने हुए है। इस झील के समीप “गलकी नटणी” का चबुतरा बना हुआ है।
- प्रश्न 77 इंग्लैण्ड की रानी मेरी ने किस झील के किनारे ‘मेरी जनाना घाट’ बनवाया था -
-
- (अ) नक्की झील
- (ब) पुष्कर झील
- (स) आना सागर झील
- (द) कोलयत झील
उत्तर : पुष्कर झील
व्याख्या :
पुष्कर झील के चारों ओर 52 घाट बने हुए है। इन घाटों पर लोग अपने पित्तरों का लोकर्पण करते है। कार्तिक पूर्णीमा को यहां मेला लगता है दिपदान कि क्रिया होती है आय की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा मेला है यहां पर एक महिला घाट भी बना हुआ है जिसे वर्तमान में गांधी घाट कहा जाता है। इसका निर्माण 1912 में मैडम मेरी ने करवाया था। गांधी जी की इच्छा पर उनकी अस्थियों का विसृजन पुष्कर झील में ही किया गया था।
- प्रश्न 78 निम्न में से कौनसी झील ‘राजस्थान का नंदन कानन’ कहलाती है -
-
- (अ) नक्की झील
- (ब) पुष्कर झील
- (स) सिलीसेढ़ झील
- (द) कोलायत झील
उत्तर : सिलीसेढ़ झील
व्याख्या :
सिलीसेढ़ झील अलवर में स्थित है। इसके किनारे अलवर के महाराजा विनयसिंह ने 1845 में अपनी रानी के लिए एक शाही महल (लैक पैलेस) व एक शिकारी लौज का निर्माण करवाया। यह झली ‘राजस्थान का नंदन कानन’ कहलाती है।
- प्रश्न 79 आईलैण्ड रिसोर्ट होटल किस झील में स्थित है -
-
- (अ) जयसमंद
- (ब) राजसमंद
- (स) फतेहसागर
- (द) नक्की
उत्तर : जयसमंद
व्याख्या :
आइसलैण्ड रिसोर्ट नामक होटल जयसमंद झील पर स्थित है। इस झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर(1687-91) कराया गया।
- प्रश्न 80 ‘राजस्थान स्टेट केमिकल वक्र्स’ की तीन इकाइयां कहां स्थित है -
College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.) -
- (अ) लूनकरनसर
- (ब) डीडवाना
- (स) सांभर लेक
- (द) फदौली
उत्तर : डीडवाना
व्याख्या :
राजस्थान के डीडवाना कुचामन जिले में लगभग 4 वर्ग कि.मी. क्षेत्र में फैली डीडवाना झील में सोडियम क्लोराइड की बजाय सोडियम स्लफेट प्राप्त होता है। इस झील के समीप ही राज्य सरकार द्वारा “राजस्थान स्टेट केमिकल वर्क्स” के नाम से दो इकाईयां लगाई है जो सोडियम सल्फेट व सोडियम सल्फाइट का निर्माण करते है। थोड़ी बहुत मात्रा में यहां पर नमक बनाने का कार्य निजी इकाइयों द्वारा भी किया जाता है जिन्हें ‘देवल’ कहते हैं। इनमें नमक पुराने तरीके से बनाया जाता है।
- प्रश्न 81 किस झील को गरासिया जनजाति का आध्यात्मिक केंद्र माना जाता है -
-
- (अ) नक्की झील
- (ब) फाय सागर
- (स) आना सागर
- (द) पिछोला झील
उत्तर : नक्की झील
व्याख्या :
राजस्थान के सिरोही जिले में माऊंट आबू पर स्थित नक्की झील राजस्थान की सर्वाधिक ऊंचाई पर तथा सबसे गहरी झील है। राजस्थान की एक मात्र झील जो सर्दियों में जम जाती है। यह झील गरासिया जनजाति का आध्यात्मिक केन्द्र है। अतः लोग अपने मृतको की अस्थियों का विसृजन नक्की झील में ही करते है।
- प्रश्न 82 सांभर झील से बनने वाले नमक को सुश्रुत संहिता में किस नाम से सम्बोधित किया गया -
-
- (अ) रोमक
- (ब) सांभरी
- (स) लवण
- (द) रचक
उत्तर : रोमक
व्याख्या :
सुश्रुत संहिता में सांभर झील से बनने वाले नमक को रोमक नाम से सम्बोधित किया गया है।
- प्रश्न 83 किशोर सागर झील (तालाब) कहां स्थित है -
JSA Serology-2019(Rajasthan Gk) -
- (अ) बूंदी
- (ब) किशनगढ़
- (स) उदयपुर
- (द) कोटा
उत्तर : कोटा
व्याख्या :
किशोर सागर (छत्र विलास) तालाब कोटा में स्थित है।
- प्रश्न 84 किस नगर को ‘झीलों की नगरी’ कहा जाता है -
JSA Ballistic-2019(Rajasthan Gk) -
- (अ) अलवर
- (ब) उदयपुर
- (स) जयपुर
- (द) बांसवाड़ा
उत्तर : उदयपुर
व्याख्या :
राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर।
page no.(9/21)