August 2020 Current Affairs
- प्रश्न 81 किस राज्य ने कार्यशील पूंजी की कमी के मुद्दों को दूर करने के लिए एक नए उद्यमिता विकास कार्यक्रम की घोषणा की है -
-
- (अ) कर्नाटक
- (ब) केरल
- (स) आंध्र प्रदेश
- (द) तेलंगाना
उत्तर : केरल
व्याख्या :
केरल सरकार ने COVID-19 महामारी के बीच स्टार्टअप और छोटे उद्यमियों द्वारा सामना की जाने वाली कार्यशील पूंजी की कमी और ऋण की उपलब्धता के मुद्दों के समाधान के लिए “मुख्यमंत्री उद्यमिता विकास कार्यक्रम” नामक एक नई योजना की घोषणा की। कार्यक्रम को केरल वित्तीय निगम (केएफसी) के माध्यम से लागू किया जाएगा, जो मौजूदा प्रतिष्ठानों को बंद होने के खतरे से बचाने के लिए तीन नई योजनाएं भी शुरू करेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रति वर्ष 2,000 उद्यमियों की पहचान करना है और अगले पांच वर्षों के लिए हर साल 1,000 नए छोटे और मध्यम उपक्रम शुरू करने की योजना है, जिससे 5,000 उद्यम पैदा होंगे।
- प्रश्न 82 मैनहोल सफाई रोबोट BANDICOOT पाने वाला पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र का पहला शहर कौन सा बना है -
-
- (अ) दिसपुर
- (ब) गुवाहाटी
- (स) गंगटोक
- (द) इंफाल
उत्तर : गुवाहाटी
व्याख्या :
गुवाहाटी विकास विभाग मंत्रालय ने सीवरों की सफाई के लिए न्यूनतम मानव भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पहले मैनहोल सफाई रोबोट 'BANDICOOT' का उद्घाटन किया है। सीवर मैनहोल की सफाई करने वाला रोबोट पाने वाला गुवाहाटी पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र का पहला शहर है। गुरुग्राम और कोयंबटूर के बाद मैनहोलों को साफ करने के लिए इस नवीन तकनीक की खरीद करने वाला गुवाहाटी पूरे देश में तीसरा शहर है। स्वचालित सीवर सफाई रोबोट गुवाहाटी नगरपालिका द्वारा खरीदा गया है। BANDICOOT रोबोट भी दुनिया में अपनी तरह का पहला रोबोट है जो मेक इन इंडिया पहल के तहत Genrobotics नामक एक Start-up India कंपनी द्वारा विकसित किया गया था, जिसे Indian Oil Corporation Limited (IOCL) के CSR द्वारा वित्त पोषित किया गया था।
- प्रश्न 83 किस देश ने भारत की सहायता से निर्मित अपने नए सुप्रीम कोर्ट भवन का उद्घाटन किया है -
-
- (अ) मॉरीशस
- (ब) सेशेल्स
- (स) क्यूबा
- (द) माल्टा
उत्तर : मॉरीशस
व्याख्या :
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री श्री प्रविंद जगन्नाथ ने संयुक्त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मॉरीशस में सुप्रीम कोर्ट के नए भवन का उद्घाटन किया। यह भवन मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुई के भीतर भारत से सहायता प्राप्त पहली अवसंरचना परियोजना है जिसका उद्घाटन कोविड महामारी के बाद किया गया है। यह ऐतिहासिक परियोजना भारत सरकार से प्राप्त 28.12 मिलियन अमेरिकी डालर की अनुदान सहायता से पूरी की गई है।
- प्रश्न 84 पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले लाइफ टाइम एक्सीलेंस नेशनल अवार्ड से किसे सम्मानित किया गया है -
-
- (अ) एम रविचंद्रन
- (ब) अशोक साहनी
- (स) एस.एस.सर्मा
- (द) सुरेश बाबू
उत्तर : अशोक साहनी
व्याख्या :
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का लक्ष्य पृथ्वी प्रणाली विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में विख्यात वैज्ञानिकों/इंजीनियरों द्वारा किए गए प्रमुख वैज्ञानिक योगदानों को उचित सम्मान एवं मंच उपलब्ध कराना तथा महिला एवं युवा शोधकर्ताओं को पृथ्वी प्रणाली विज्ञान की मुख्यधारा में आने के लिए प्रोत्साहित करना भी है। उपरोक्त को देखते हुए, मंत्रालय ने वातावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, समुद्र विज्ञान, भू विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा समुद्र प्रौद्योगिकी एवं ध्रुवीय विज्ञान के क्षेत्र में लाइफ टाइम उत्कृष्टता पुरस्कार, राष्ट्रीय, दो युवा शोधकर्ता पुरस्कारों तथा महिला वैज्ञानिकों के लिए डॉ. अन्ना मणि राष्ट्रीय पुरस्कार का गठन किया है। इस वर्ष लाइफ टाइम उत्कृष्टता पुरस्कार प्रोफेसर अशोक साहनी को जियोलौजी, वर्टिब्रेट पेलियोनटोलॉजी तथा बायोस्ट्रेटीग्राफी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है।
- प्रश्न 85 किस राज्य ने अरावली पहाड़ियों पर बीज बोने के लिए एरियल सीडिंग का एक नया तरीका अपनाया है -
-
- (अ) हरियाणा
- (ब) पंजाब
- (स) उत्तर प्रदेश
- (द) राजस्थान
उत्तर : हरियाणा
व्याख्या :
मानसून के मौसम में अरावली वन क्षेत्र को हराभरा बनाने के लिए विभाग ड्रोन से एरियल सीडिंग का प्रयोग करेगा। वन विभाग पांच हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से सीड बॉल्स का छिड़काव करेगा। अरावली में कई ऐसे क्षेत्र हैं , जहां आसानी से पहुंच पाना संभव नहीं है। उन क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए ड्रोन का प्रयोग करते हुए अरावली की पहाड़ियों के अनुकूल स्थानीय प्रजातियों के पौधों के बीज डाले जाएंगे। पिछले वर्ष तत्कालीन पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने भी ड्रोन के माध्यम से अरावली में बीज डाले थे।
- प्रश्न 86 2020 में भारत की पहली सौर ऊर्जा संचालित नौका ने इलेक्ट्रिक बोट्स और बोटिंग में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित ‘गुस्ताव ट्रवे अवॉर्ड’ जीता। इस नौका का नाम क्या है -
-
- (अ) आदित्य
- (ब) साहिल
- (स) विराट
- (द) नकुल
उत्तर : आदित्य
व्याख्या :
भारत की पहली सौर ऊर्जा संचालित नौका आदित्य ने इलेक्ट्रिक बोट्स और बोटिंग में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित Gustave Trouve Award जीता है। इस नौका को शुल्क यात्री सेवा के लिए तैयार की जाने वाली नौकाओं की श्रेणी में दुनिया की सबसे अच्छी इलेक्ट्रिक बोट घोषित किया गया है। नवलत बोट्स की आदित्य, एक सौर उर्जा-संचालित यात्री नौका है जो इलेक्ट्रिक समुद्री प्रणोदन के भविष्य की सर्वश्रेष्ट कहानियों में से एक है। यह फेरी केरल राज्य जल परिवहन विभाग (KSWTD) की है और जो जनवरी 2017 से अलप्पुझा जिले में वैक्कोम-थ्वानक्वाक्वाडु मार्ग पर चल रही है। Gustave Trouve अवार्ड को पहली बार दिया गया, जो दुनिया का एकमात्र ऐसा सम्मान है जिसे किसी ऐसे व्यक्तियों और कंपनियों को दिया गया है, जो अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक नौकाओं का निर्माण और नवाचार करने में लगे हुए हैं। इस साल इसे Frenchman Gustave Trouve के सम्मान में शुरू किया गया है, जिन्होंने पारंपरिक परिवहन जीवाश्म ईंधन से हटकर, इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्ट पर आधारित गतिशीलता में शानदार काम किया था।
- प्रश्न 87 भारत निम्नलिखित में से किस देश में सौर ऊर्जा पार्क बनाने की योजना बना रहा है -
-
- (अ) नेपाल
- (ब) श्रीलंका
- (स) मॉरीशस
- (द) इंडोनेशिया
उत्तर : श्रीलंका
व्याख्या :
भारत ने विकास के बारे में अपनी 'बेल्ट एंड रोड' पहल में देशों को लुभाने की चीनी कोशिशों के बीच हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की रणनीति के तहत श्रीलंका में सौर ऊर्जा पार्क बनाने की योजना बनाई है।
- प्रश्न 88 किस देश के लोग ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता हासिल करने वालो की सूचि में शीर्ष पर हैं -
-
- (अ) भारत
- (ब) चीन
- (स) पाकिस्तान
- (द) ब्रिटेन
उत्तर : भारत
व्याख्या :
38 हजार से अधिक भारतीयों ने वर्ष 2019-20 में ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता हासिल कर ली है। यह संख्या पिछले साल भारतीयों को मिली ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता से 60 प्रतिशत अधिक है और ऑस्ट्रेलिया में किसी अन्य देश के लोगों को मिली नागरिकता की सर्वाधिक संख्या है। वर्ष 2019-2020 में जिन दो लाख से अधिक लोगों को ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता मिली उनमें से 38,209 भारतीय हैं। इसके अलावा 25,011 ब्रिटिश, 14,764 चीनी और 8,821 पाकिस्तानी लोगों को ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता हासिल हुई।
- प्रश्न 89 स्वतंत्र पत्रकारिता की सुरक्षा के लिए किस देश ने एक अनिवार्य आचार संहिता का मसौदा जारी किया है जिसके तहत फेसबुक और गूगल को समाचार सामग्री के लिए भुगतान करना होगा -
-
- (अ) कनाडा
- (ब) ऑस्ट्रेलिया
- (स) न्यूजीलैंड
- (द) डेनमार्क
उत्तर : ऑस्ट्रेलिया
- प्रश्न 90 सिंगापुर स्थित एक गैर-सरकारी संगठन (NGO) ‘अलायंस टू एंड प्लास्टिक वेस्ट’ आगामी पाँच वर्षों में प्लास्टिक अपशिष्ट को कम करने हेतु किस देश में 70 से 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर निवेश करने की योजना बना रहा है -
-
- (अ) नेपाल
- (ब) चीन
- (स) रूस
- (द) भारत
उत्तर : भारत
व्याख्या :
यह NGO पर्यावरणीय परियोजनाओं के लिये कुल 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करने की योजना बना रहा है। इसमें से 100 मिलियन डॉलर भारत के लिये जबकि बाकि धनराशि दक्षिण पूर्व एशिया और चीन के लिये आरक्षित है। एक गैर-लाभकारी संगठन के रूप में ‘अलायंस टू एंड प्लास्टिक वेस्ट’ की स्थापना वर्ष 2019 में हुई थी। इसका लक्ष्य प्रत्येक साल 8 मिलियन टन प्लास्टिक अपशिष्ट के समुद्र में फैंके जाने जैसी गंभीर एवं जटिल समस्या के समाधान के लिये कार्य करना है।
page no.(9/72)