Rajasthan Current Affairs 2021
- प्रश्न 81 सांभर साल्ट लेक, जो हाल ही में ख़बरों में थी, किस राज्य में स्थित है -
-
- (अ) गुजरात
- (ब) राजस्थान
- (स) मध्य प्रदेश
- (द) ओडिशा
उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
सांभर, भारत की सबसे बड़ी अंतर्देशीय नमक झील है, जिसे पर अवैध नमक खनन का खतरा मंडरा रहा है। जयपुर से 80 किमी और अजमेर से 65 किमी की दूरी पर अवस्थित खारे पानी की सांभर झील में सामोद, खारी, खंडेला, मेंढा, और रूपनगढ़ नदियाँ आकर मिलती हैं।
- प्रश्न 82 बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने और उनके संरक्षण को बढ़ावा देने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए राजस्थान सरकार ने किस पुरस्कार योजना कि घोषणा की है -
-
- (अ) नेहरू बाल संरक्षण पुरस्कार योजना
- (ब) इंदिरा गांधी बाल संरक्षरण पुरस्कार योजना
- (स) राजीव गांधी बाल अपराध नियंत्रण योजना
- (द) महात्मा गांधी बाल सुधार योजना
उत्तर : नेहरू बाल संरक्षण पुरस्कार योजना
व्याख्या :
बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने और उनके संरक्षण को बढ़ावा देने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए नेहरू बाल संरक्षण पुरस्कार दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'नेहरू बाल संरक्षण पुरस्कार योजना 2021' की वित्तीय स्वीकृति दी है।
- प्रश्न 83 राजस्थान सरकार द्वारा अनाथ एवं उपेक्षित बच्चों के पुनर्वास के लिए _______ को शुरू किया जायेगा -
-
- (अ) पन्नाधाय ग्रुप फोस्टर केयर
- (ब) गोरा धाय ग्रुप फोस्टर केयर
- (स) इंदिरा ग्रुप फोस्टर केयर
- (द) मुख्यमंत्री ग्रुप फोस्टर केयर
उत्तर : गोरा धाय ग्रुप फोस्टर केयर
व्याख्या :
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 24 फरवरी को बजट में सभी जिला मुख्यालयों पर गोरा धाय ग्रुप फोस्टर केयर का संचालन प्रस्तावित किया गया है। गोरा धाय ने 1679 ने किशनगढ़ के रूपसिंह की हवेली में कैद किए गए जसवंतसिंह के पुत्र अजीतसिंह की औरंगजेब से रक्षा की थी। पन्नाधाय मुगल शासक हुमायूं के जबकि गोरा धाय मुगल शासक औरंगजेब के समकालीन थी। पन्ना धाय राणा साँगा के पुत्र राणा उदयसिंह की धाय माँ थीं।
- प्रश्न 84 मोनिका पटेल का संबंध किस खेल से है -
-
- (अ) फुटबाॅल
- (ब) निशानेबाजी
- (स) क्रिकेट
- (द) दौड़
उत्तर : क्रिकेट
व्याख्या :
पाली के जैतारण तहसील के खेड़ा रामगढ़ गांव की मोनिका पटेल का इंडिया की वनडे और टी-20 टीम में चयन हुआ है।
- प्रश्न 85 ड्राइविंग लाइसेंस पर आॅर्गन डोनेशन की इच्छा अंकित करने वाला राजस्थान देश का ........... राज्य है -
-
- (अ) तीसरा
- (ब) दूसरा
- (स) पहला
- (द) पांचवां
उत्तर : पहला
व्याख्या :
ड्राइविंग लाइसेंस पर ऑर्गन डोनेशन की इच्छा अंकित करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य है।
- प्रश्न 86 राजस्थान और किस राज्य के पूर्व राज्यपाल जस्टिस अंशुमान सिंह का निधन हो गया -
-
- (अ) मध्य प्रदेश
- (ब) बिहार
- (स) गुजरात
- (द) महाराष्ट्र
उत्तर : गुजरात
व्याख्या :
राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल जस्टिस अंशुमान सिंह का निधन हो गया। अंशुमान सिंह ने जनवरी 1999 से 2003 तक राजस्थान के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था।
- प्रश्न 87 अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी 1000 महिलाओं की सूची में पहले स्थान पर रहने वाली पार्वती जांगिड़ राजस्थान के किस जिले से हैं -
-
- (अ) जयपुर
- (ब) जोधपुर
- (स) बीकानेर
- (द) उदयपुर
उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस(8 मार्च) (International Women's Day 2021) के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nation Organization) की सहयोगी संस्था रिपब्लिक ऑफ वीमेन संस्था (Republic of Women Organization) ने मानवीय कार्य करने वाली दुनिया की टॉप-1000 महिलाओं की सूची जारी की. पहले स्थान पर रहने वाली राजस्थान के जोधपुर की पार्वती जांगिड़ सुथार सामाजिक कार्यकर्ता और सद्भावना दूत हैं. वह यूर्थ पार्लियामेंट ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन और फाउंडर प्रेसिडेंट भी हैं. इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम, Women in leadership: Achieving an equal future in a COVID-19 world हैं।
- प्रश्न 88 कोटा में चंबल नदी पर बनने वाले राजस्थान के सबसे लंबे पुल की लंबाई कितनी होगी -
-
- (अ) 1290 मीटर
- (ब) 1456 मीटर
- (स) 1550 मीटर
- (द) 1880 मीटर
उत्तर : 1880 मीटर
व्याख्या :
चंबल नदी पर राजस्थान का सबसे लंबा पुल कोटा में बनेगा। काेटा जिले में झरेल के बालाजी के पास 165 करोड़ की लागत से बनने वाले इस ब्रिज की लंबाई 1880 मीटर हाेगी। कोटा सीधे सवाईमाधोपुर से जुड़ जाएगा। बारां जिले का सीधा संपर्क इटावा, खातौली होते हुए सवाईमाधोपुर और मध्यप्रदेश से हो जाएगा। यह नया ब्रिज वर्तमान में चंबल पर सबसे बड़े गैंता माखीदा ब्रिज से भी बड़ा हाेगा। गैंता-माखीदा ब्रिज की लंबाई 1562 मीटर है।
- प्रश्न 89 विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संगठन ब्रह्म कुमारीज की किस मुख्य प्रशासक का हाल ही में निधन हो गया -
-
- (अ) दादी हृदय मोहिनी
- (ब) दादी जानकी
- (स) दादी रतन मोहिनी
- (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : दादी हृदय मोहिनी
व्याख्या :
सिरोही के माउंट आबू में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मुखिया राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी का निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। वह 93 वर्ष की थीं। एक साल पहले दीदी जानकी के निधन के बाद दादी हृदयमोहिनी को मुखिया नियुक्त किया गया था। 96 वर्षीय राजयोगिनी दादी रत्न मोहिनी को ब्रह्मकुमारी संस्थान ने अपना आध्यात्मिक मुखिया नियुक्त किया है।
- प्रश्न 90 साहित्य अकादमी नई दिल्ली की ओर से प्रतिवर्ष दिया जाने वाला राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार इस बार किसे देने की घोषणा की गई है -
-
- (अ) डा. सुमन कुमारी
- (ब) डा. हर्ष यादव
- (स) डा. मंगल बादल
- (द) डा. रेणुका प्रजापति
उत्तर : डा. मंगल बादल
व्याख्या :
साहित्य अकादमी नई दिल्ली की ओर से प्रतिवर्ष दिया जाने वाला राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार इस बार श्री गंगानगर के साहित्यकार डॉ मंगल बादल को देने की घोषणा की गई। उनकी काव्य कृति 'कुदरत रो न्याव' के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा।
page no.(9/30)