Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2023-24

प्रश्न 81 नंदी गौशाला जन सहभागिता योजना में सरकार और जनता की भागीदारी का अनुपात क्या है?
  • (अ) 80:20
  • (ब) 90:10
  • (स) 70:30
  • (द) 60:40
उत्तर : 90:10
व्याख्या :
निराश्रित नर गौवंश की समस्या के समाधान हेतु 2018-19 से नंदी गौशाला जन सहभागिता योजना संचालित है। सरकार एवं जनता की भागीदारी - 90:10
प्रश्न 82 गौशाला/पशुआश्रय स्थल योजना के तहत कितने पशुओं वाली गौशाला पंजीकृत होनी चाहिए?
  • (अ) 50
  • (ब) 100
  • (स) 150
  • (द) 200
उत्तर : 100
व्याख्या :
निराश्रित नर गौवंश की समस्या के समाधान हेतु गौशाला/पशुआश्रय स्थल योजना संचालित है। राज्य की पंजीकृत गौशालाओं जिसमें कम से कम 100 मवेशी हो, में बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए अधिकतम ₹10.00 लाख की सहायता दिए जाने का प्रावधान है।
प्रश्न 83 राज सरस सुरक्षा कवच बीमा योजना (अष्टम चरण) कब लागू की गई -
  • (अ) 1 जनवरी 2024
  • (ब) 1 फरवरी 2024
  • (स) 1 मार्च 2024
  • (द) 1 अप्रैल 2024
उत्तर : 1 जनवरी 2024
व्याख्या :
व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना 1 फरवरी, 2024 से लागू की गई है। इस योजना में दुग्ध उत्पादक की दुर्घटना में मृत्यु/ पूर्ण स्थायी विकलांगता पर ₹5.00 लाख एवं आंशिक स्थायी विकलांगता होने पर ₹2.50 लाख की बीमा राशि देय है।
प्रश्न 84 सरस सामूहिक आरोग्य बीमा योजना का 16 वां चरण कब प्रारम्भ किया गया?
  • (अ) 29 नवंबर 2022
  • (ब) 29 नवंबर 2023
  • (स) 29 नवंबर 2021
  • (द) 29 नवंबर 2024
उत्तर : 29 नवंबर 2023
व्याख्या :
जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों द्वारा सरस सामूहिक आरोग्य बीमा का 16 वां चरण दिनांक 29 नवम्बर, 2023 से प्रारम्भ किया गया है।
प्रश्न 85 मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना के तहत दुग्ध उत्पादकों को अधिकतम कितनी राशि प्रति लीटर अनुदान दी गई है -
  • (अ) ₹2
  • (ब) ₹3
  • (स) ₹4
  • (द) ₹5
उत्तर : ₹5
व्याख्या :
इस योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 में दुग्ध उत्पादकों को ₹2 प्रति लीटर से ₹5 प्रति लीटर की दर से अनुदान राशि जारी की जा चुकी है।
प्रश्न 86 राजस्थान में 2023-24 में मत्स्य उत्पादन कितना हुआ -
  • (अ) 81,000 मैट्रिक टन
  • (ब) 91,349 मैट्रिक टन
  • (स) 95,000 मैट्रिक टन
  • (द) 1,00,000 मैट्रिक टन
उत्तर : 91,349 मैट्रिक टन
व्याख्या :
राज्य में 2023-24 में मत्स्य उत्पादन 91,349 मैट्रिक टन हुआ हैं।
प्रश्न 87 ‘आजीविका मॉडल’ योजना किस वर्ग के उत्थान हेतु शुरू की गई है -
  • (अ) कृषक
  • (ब) आदिवासी मछुआरे
  • (स) पशुपालक
  • (द) श्रमिक
उत्तर : आदिवासी मछुआरे
व्याख्या :
मत्स्य विभाग द्वारा आदिवासी मछुआरों के उत्थान हेतु महत्वाकांक्षी योजना ‘आजीविका मॉडल’, जो शून्य राजस्व मॉडल है, राज्य के तीन जलाशयों जयसमन्द (सलूम्बर), माही बजाज सागर (बांसवाड़ा) एवं कडाना बैक वाटर (डूंगरपुर) में प्रारम्भ की गई है।
प्रश्न 88 राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत कौन से बांध से मत्स्य लैंडिंग केंद्र स्थापित नहीं किया गया है -
  • (अ) रामसागर
  • (ब) बीसलपुर
  • (स) जवाई बांध
  • (द) टोरड़ी सागर
उत्तर : टोरड़ी सागर
व्याख्या :
योजना के तहत मत्स्य प्रसंस्करण से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए रामसागर (धौलपुर), बीसलपुर (टोंक), राणा प्रताप सागर (रावतभाटा), जवाई बांध (पाली) एवं जयसमंद (सलूंबर) बांधों से मत्स्य लैंडिंग केंद्र स्थापित किये गये है।
प्रश्न 89 प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (PMMSY) का शुभारंभ किस वर्ष से हुआ -
  • (अ) 2018-19
  • (ब) 2019-20
  • (स) 2020-21
  • (द) 2021-22
उत्तर : 2020-21
व्याख्या :
मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूर्व में संचालित नीली क्रान्ति योजना के सभी आयामों को समाहित करते हुए प्रधानमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजना (पी.एम.एम.एस. वाई.) वर्ष 2020-21 से संचालित की जा रही है।
प्रश्न 90 राजस्थान में कुल घोषित वन क्षेत्र कितना है -
  • (अ) 25,921.00 वर्ग किमी
  • (ब) 30,921.00 वर्ग किमी
  • (स) 32,921.00 वर्ग किमी
  • (द) 35,921.00 वर्ग किमी
उत्तर : 32,921.00 वर्ग किमी
व्याख्या :
राज्य में कुल घोषित वन क्षेत्र 32,921.00 वर्ग किमी है जो कि राज्य के भौगोलिक क्षेत्र का 9.61 प्रतिशत है। राज्य में वन आच्छादित क्षेत्र 4.87 प्रतिशत है जो कि वन क्षेत्र तथा उसके बाहर अवस्थित है।

page no.(9/13)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.