Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

August 2020 Current Affairs

प्रश्न 91 हाल ही में केंद्र सरकार ने चीन की सीमा से लगे किस राज्य के गाँवों में पर्यटन को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है -
  • (अ) उत्तराखंड
  • (ब) हिमाचल प्रदेश
  • (स) सिक्किम
  • (द) अरुणाचल प्रदेश
उत्तर : उत्तराखंड
व्याख्या :
उत्तराखंड चीन के साथ 350 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है। केंद्र सरकार ने भारत के सीमावर्ती गाँवों को सुरक्षित बनाने के लिये 'जनजातीय पर्यटन' की अवधारणा को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। लेकिन इस दिशा में आगे बढ़ने के लिये 'इनर लाइन परमिट' (ILP) प्रणाली से उत्तराखंड के कुछ हिस्सों को मुक्त करना होगा। इनर लाइन परमिट ऐसा दस्तावेज़ है जो एक भारतीय नागरिक को ILP प्रणाली के तहत संरक्षित राज्य में जाने या रहने की अनुमति देता है। सीमावर्ती क्षेत्रों में ग्रामीण पर्यटन से इन गाँवों की सुरक्षा और निगरानी सुनिश्चित होगी तथा इससे सैनिकों को यहाँ निगरानी में अतिरिक्त सहायता मिलेगी।
प्रश्न 92 एक नए शोध के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण किस वर्ष तक ध्रुवीय भालू विलुप्त हो सकते हैं -
  • (अ) 2040
  • (ब) 2050
  • (स) 2080
  • (द) 2100
उत्तर : 2100
प्रश्न 93 किस देश में स्थित SABIC का पॉली कार्बोनेट प्लांट दुनिया का पहला पूरी तरह से नवीकरणीय ऊर्जा पर चलने वाला एक बड़ा रासायनिक उत्पादन संयंत्र होगा -
  • (अ) जर्मनी
  • (ब) सऊदी अरब
  • (स) स्पेन
  • (द) मेक्सिको
उत्तर : स्पेन
प्रश्न 94 क्राफ्ट सिलिकॉन ने भारत की किस डीजिटल भुगतान प्लेटफार्म के साथ डिजिटल लोन भुगतान सुविधा के लिए एक साझेदारी की है -
  • (अ) InstaMojo
  • (ब) Paytm
  • (स) CCAvenue
  • (द) PayU
उत्तर : PayU
प्रश्न 95 पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित सोनम शेरिंग लेपचा, जिनका हाल ही में निधन हो गया, एक प्रसिद्ध ______ थे -
  • (अ) शास्त्रीय नर्तक
  • (ब) लेखक
  • (स) लोक गायक
  • (द) चिकित्सक
उत्तर : लोक गायक
व्याख्या :
पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित लोक संगीतकार सोनम शेरिंग लेपचा (Sonam Tshering Lepcha) का निधन। उनका जन्म 1928 में पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक सैनिक के रूप में की थी। उन्होंने सिक्किम के विभिन्न हिस्सों की यात्रा की और भारतीय लोक और पारंपरिक लेपचा संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और 1960 में ऑल इंडिया रेडियो पर लोक संगीत के कार्यक्रम किए। उन्हें लोक संगीत के क्षेत्र में दिए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए साल 2007 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
प्रश्न 96 युवा मामले और खेल मंत्रालय ने किसकी अध्यक्षता में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 के लिए चयन समिति का गठन किया है -
  • (अ) रघुनंदन स्वरूप
  • (ब) मुकुंदकम शर्मा
  • (स) दीपक मिश्रा
  • (द) मदन लोकुर
उत्तर : मुकुंदकम शर्मा
व्याख्या :
खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2020 के लिए चयन समिति की घोषणा की, जिसमें पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह को शामिल किया गया है। मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश मुकुंदकम शर्मा समिति के अध्यक्ष होंगे।
प्रश्न 97 किस राज्य ने ऑनलाइन मोड से इमारतों की विभिन्न श्रेणियों के लिए अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अग्नि–शम सेवा ऑनलाइन पोर्टल लांच किया है -
  • (अ) आंध्र प्रदेश
  • (ब) केरल
  • (स) कर्नाटक
  • (द) ओडिशा
उत्तर : ओडिशा
प्रश्न 98 मध्य रेल (CR) के किस डिवीजन ने एक स्वास्थ्य सहायक रोबोट ‘रक्षक‘ तैयार किया है, जो डॉक्टर और मरीज के बीच दूर से संवाद कर सकता है -
  • (अ) नागपुर
  • (ब) पुणे
  • (स) मुंबई
  • (द) भुसावल
उत्तर : मुंबई
प्रश्न 99 किस देश ने दियाओयू (Diaoyu) द्वीपों पर अपना अधिकार जताते हुए कहा है की इस क्षेत्र में कानून प्रवर्तन गतिविधियों का संचालन उनका अधिकार है -
  • (अ) वियतनाम
  • (ब) जापान
  • (स) चीन
  • (द) रूस
उत्तर : चीन
व्याख्या :
चीन ने हाल ही में दावा किया है कि दियाओयू द्वीप चीनी क्षेत्र हैं और उसे क्षेत्र में कानून प्रवर्तन गतिविधियों का संचालन करने का अधिकार है। पूर्वी चीन सागर में स्थित द्वीपों पर भी जापान ने कई वर्षों से दावा किया है। जापान इस क्षेत्र को सेनकाकू और चीन को डियाओयू कहता है।
प्रश्न 100 रिलायंस पावर और जापान की ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी JERA ने किस देश में अपनी नयी गैस आधारित ताप बिजली परियोजना के लिए वित्त का प्रबंध कर लिया है -
  • (अ) भारत
  • (ब) बांग्लादेश
  • (स) जापान
  • (द) श्रीलंका
उत्तर : बांग्लादेश
व्याख्या :
अनिल अंबानी नियंत्रित रिलायंस पावर और जापान की ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी जेरा ने बांग्लादेश में अपनी नई गैस आधारित ताप बिजली परियोजना के लिए फंड का इंतजाम कर लिया है। रिलायंस पावर और जेरा ने बैंकों के साथ इस परियोजना की पूरी फाइनेंसिंग के लिए 64.2 करोड़ डॉलर यानी लगभग 4,798 करोड़ रुपये का करार किया है। दोनों कंपनियां मिलकर बांग्लादेश के मेघनाघाट में 745 मेगावाट की परियोजना विकसित कर रही हैं। रिलायंस पावर ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि प्रोजेक्ट की फाइनेंसिंग के लिए जापान बैंक ऑफ इंटरनेशनल कोऑपरेशन सहित बैंकों के समूह के साथ 64.2 करोड़ डॉलर का लोन करार किया है। उत्पादित बिजली बांग्लादेश बिजली विकास बोर्ड (बीपीडीपी) के साथ 22 वर्षो तक दीर्घावधि के बिजली खरीद करार के तहत बेची जाएगी।

page no.(10/72)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.