Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs 2021

प्रश्न 91 30 वें बिहारी पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है -
  • (अ) विद्यापति ठाकुर
  • (ब) मोहनकृष्ण बोहरा
  • (स) धीरेंद्र प्रेमरशी
  • (द) गजेंद्र ठाकुर
उत्तर : मोहनकृष्ण बोहरा
व्याख्या :
वर्ष 2020 का 30 वां बिहारी पुरस्कार मोहनकृष्ण बोहरा को उनकी आलोचना की हिंदी पुस्तक, तस्लीमा: संघर्ष और साहित्य को दिया जाएगा। के.के. बिड़ला फाउंडेशन ने नई दिल्ली में यह घोषणा की। ये पुस्तक 2016 में प्रकाशित हुई थी। बिहारी पुरस्कार में 2 लाख 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, एक प्रशस्ति पत्र और एक पट्टिका प्रदान की जाती है। यह पुरस्कार 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा स्थापित तीन साहित्यिक पुरस्कारों में से एक है। प्रसिद्ध हिंदी कवि बिहारी के नाम पर यह पुरस्कार, हर साल राजस्थानी लेखक द्वारा विगत 10 वर्षों में प्रकाशित हिंदी या राजस्थानी में उत्कृष्ट कृति के लिए दिया जाता है।
प्रश्न 92 मार्च 2021 में राजस्थान सरकार ने कितने जिलों में 17 नगर पालिकाओं के गठन को मंजूरी दी है -
  • (अ) 7
  • (ब) 9
  • (स) 12
  • (द) 20
उत्तर : 12
व्याख्या :
सीएम गहलोत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट व मंत्रिपरिषद की बैठक में जयपुर सहित 12 जिलों में 17 नई नगर पालिकाओं के गणन के लिए अधिसूचना के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। पिछले साल बजट में इन पालिकाओं के गठन की घोषणा की गई थी।कहां कितनी पालिकाएं
  1. करौली : सपोटरा
  2. जयपुर : बस्सी, पावटा-प्रागपुरा
  3. बारां : अटरू
  4. भरतपुर : उच्चैन, सीकरी
  5. अलवर : बानसूर, रामगढ़, लक्ष्मणगढ़
  6. जोधपुर : भोपालगढ़
  7. श्रीगंगानगर : लालगढ़-जाटान
  8. धौलपुर: बसेड़ी, सरमथुरा
  9. कोटा : सुल्तानपुर
  10. सराेही : जावाल
  11. दौसा : मंडावरी
  12. स.माधोपुर : बामनवास।
प्रश्न 93 डोडा पनीर राजस्थान के किन जिलों में देखने को मिलता है -
  • (अ) कोटा, झालावाड़
  • (ब) बांसवाड़, उदयपुर
  • (स) भरतपुर, धौलपुर
  • (द) जैसलमेर, जोधपुर
उत्तर : जैसलमेर, जोधपुर
व्याख्या :
डोडा पनीर (विथानिया कोगुलेंस) भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रेगिस्तानी इलाकों में पाए जाने वाला मरूदभिद पादप है। यह एक झाडी है, जो बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में प्रमुखता से पाई जाती है। हाल ही शोधकर्ताओं ने इस पौधे के फूलों से इंसुलिन स्त्राव को प्रेरित करने वाले यौगिकों की खोज की है। जिससे डायबिटीज के इलाज में सहायता मिल सकती है।
प्रश्न 94 निम्न में से किस बांध के जीर्णोद्धार की वल्र्ड बैंक और केंद्रीय जल आयोग की हरी झंड़ी मिलने के बाद राजस्थान सरकार ने लगभग 1.50 अरब रूपए की राशि जारी की है -
  • (अ) राणा प्रताप सागर
  • (ब) जवाहर सागर
  • (स) कोटा बैराज
  • (द) ये सभी
उत्तर : ये सभी
व्याख्या :
बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना के तहत केंद्रीय जल आयोग के माध्यम से वर्ल्ड बैंक ने देश के 733 बड़े बांधों की संरक्षा, मरम्मत के लिए 11 हजार करोड रुपए स्वीकृत किए हैं। इस परियोजना में राजस्थान के राणा प्रताप सागर, जवाहर सागर, कोटा बैराज और बांसवाड़ा के माही बांध को शामिल किया गया है।
प्रश्न 95 मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत राज्य के सभी परिवारों को प्रतिवर्ष .......... का कैशलेस बीमा मिलेगा -
  • (अ) 1 लाख रूपये
  • (ब) 2 लाख रूपये
  • (स) 5 लाख रूपये
  • (द) 7 लाख रूपये
उत्तर : 5 लाख रूपये
व्याख्या :
राज्य में 5 लाख के कैशलेस बीमा वाली यह यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम मजदूर दिवस के अवसर पर 1 मई से शुरू की जाएगी। इसके तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (NFSA) और सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना (SECC) के दायरे में शामिल लोगों को सुविधा निःशुल्क रहेगी। और ₹850 प्रतिवर्ष पर कोई भी इस योजना का लाभ उठा सकेगा।
प्रश्न 96 भ्रष्ट लोक सेवकों के खिलाफ शिकायत के लिए राजस्थान सरकार ने कौन सा हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है -
  • (अ) 1843
  • (ब) 1203
  • (स) 1123
  • (द) 1064
उत्तर : 1064
प्रश्न 97 बायोडीजल की डोर टू डोर सप्लाई करने वाला राजस्थान देश का _____ राज्य है -
  • (अ) पहला
  • (ब) दूसरा
  • (स) तीसरा
  • (द) चौथा
उत्तर : पहला
प्रश्न 98 राज्य विधानसभा ने राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) विधेयक 2021 पारित कर दिया है, अब नगर निगम में मनोनीत पार्षदों की संख्या को छह से बढ़ाकर _______ कर दी गई है -
  • (अ) 8
  • (ब) 10
  • (स) 12
  • (द) 16
उत्तर : 12
व्याख्या :
इसमें नगर पालिका में मनोनीत पार्षदों की संख्या को बढ़ाया गया है। अब नगर निगम में मनोनीत पार्षदों की संख्या छह से बढ़ाकर 12, नगर परिषद में छह से बढ़ाकर आठ और नगर पालिका में चार से बढ़ाकर 6 कर दी गई। मनोनीत पार्षदों में एक विशेष योग्यजन को शामिल किए जाने के लिए विधेयक में संशोधन किया है।
प्रश्न 99 भारत का कौन सा रेलवे ज़ोन देश का पहला पूर्ण विद्युतीकृत रेलवे ज़ोन ज़ोन बन गया है -
  • (अ) मध्य रेलवे
  • (ब) उत्तर मध्य रेलवे
  • (स) कोंकण रेलवे
  • (द) पश्चिम मध्य रेलवे
उत्तर : पश्चिम मध्य रेलवे
व्याख्या :
राजस्थान राज्य का कोटा मण्डल पश्चिमी मध्य जोन के अन्तर्गत आता है जिसका मुख्यालय जबलपुर है। पश्चिम मध्य रेलवे देश का पहला पूरी तरह से विद्युतीकृत रेलवे क्षेत्र बन गया है। जोन के अंतर्गत आने वाली 3012 किमी की रेलवे लाइन विद्युतीकृत हो चुकी है।
प्रश्न 100 निम्न में से किस राज्य सरकार ने सरकारी नौकरी में ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों को पांच वर्ष एवं महिला उम्मीदवारों को दस वर्ष छूट देने की घोषणा की है -
  • (अ) पंजाब
  • (ब) बिहार
  • (स) दिल्ली
  • (द) राजस्थान
उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के गरीब सवर्णों को सरकारी नौकरी की उम्र सीमा में छूट देने की घोषणा की है। इसके तहत EWS (आर्थिक रूप से कमजोर) वर्ग के युवाओं को सरकारी नौकरियों में SC-ST और OBC की तर्ज पर अधिकतम आयु सीमा में 5 से 10 साल की छूट मिलेगी। EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के पुरुष अभ्यर्थियों को अन्य आरक्षित वर्गों के समान अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और महिला अभ्यर्थियों को 10 साल की छूट मिल सकेगी। अब तक EWS वर्ग को सरकारी सेवा में आरक्षण तो था, लेकिन अधिकतम आयु सीमा में छूट नहीं थी। मुख्यमंत्री ने बजट में EWS वर्ग के युवाओं को भी सरकारी नौकरियों में अधिकतम आयु सीमा में छूट देने की घोषणा की थी।

page no.(10/30)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.