राजस्थान की झीलें
- प्रश्न 95 तालाब - ए - शाही ( धौलपुर ) का निर्माण जहांगीर के किस मनसबदार ने करवाया था -
-
- (अ) जलाल खां
- (ब) अमीर खां
- (स) सुलह खां
- (द) हामीद खां
उत्तर : सुलह खां
व्याख्या :
तालाब शाही झील और महल का निर्माण जहांगीर ने अपने सेनापति सुलहखान के द्वारा 1622 में अपने बेटे शाहजहां के लिए करवाया था।
- प्रश्न 96 राजस्थान के किस जिले में पलाया झील है -
-
- (अ) कोटा
- (ब) जैसलमेर
- (स) उदयपुर
- (द) भरतपुर
उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
वर्षा ऋतु में निर्मित खारे पानी की अस्थाई बड़ी झीले प्याला कहलाती है। इस प्रकार की झीलें जैसलमेर में मिलती हैं।
- प्रश्न 97 पिछौला झील का निर्माण एक बंजारे के द्वारा किस मेवाड़ शासक के समय करवाया गया -
-
- (अ) राणा लाखा
- (ब) राणा सांगा
- (स) मोकल
- (द) राणा कुम्भा
उत्तर : राणा लाखा
व्याख्या :
14 वीं सदी में इस मीठे पानी की झील का निर्माण राणा लाखा के समय एक पिच्छू नामक बनजारे ने अपने बैल की स्मृति में करवाया। पिछौला में बने टापूओं पर ‘जगमन्दिर(लैक पैलेस)’ व ‘जगनिवास(लैक गार्डन पैलेस)’ महल बने हुए है।
- प्रश्न 98 ‘बाबा का भागड़ा’ और ‘प्यारी’ नामक द्वीप किस झील पर स्थित है -
-
- (अ) राजसमंद
- (ब) फतेहसागर
- (स) जयसमंद
- (द) कोलायत
उत्तर : जयसमंद
व्याख्या :
राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद है। इस झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर(1687-91) कराया गया। जयसमंद झील में गोमती, झावरी और बागर नदियों का जल ढेबर दर्रे से होकर आता था, इसलिए इसको ‘ढेबर झील’ भी कहते हैं। इस झील में छोटे-बडे़ सात टापू है। इनमें सबसे बडे़ टापू का नाम बाबा का भागड़ा/भकड़ा है और सबसे छोटे का नाम प्यारी है।
- प्रश्न 99 निम्न में से किस झील को ‘ढेबर झील’ के नाम से भी जाना जाता है -
-
- (अ) जयसमंद
- (ब) अमरसागर
- (स) पिछौला
- (द) कायलाना
उत्तर : जयसमंद
व्याख्या :
राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद है। इस झील का निर्माण मेवाड़ के राणा जयसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर(1687-91) कराया गया। जयसमंद झील में गोमती, झावरी और बागर नदियों का जल ढेबर दर्रे से होकर आता था, इसलिए इसको ‘ढेबर झील’ भी कहते हैं।
- प्रश्न 100 कपिल मुनि का आश्रम किस झील के किनारे स्थित है -
-
- (अ) बालसमंद
- (ब) जयसमंद
- (स) कोलायत
- (द) आनासागर
उत्तर : कोलायत
व्याख्या :
राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित मीठे पानी की कोलायत झील के समीप साख्य दर्शन के प्रणेता कपिल मुनि का आश्रम है। इस आश्रम को “राजस्थान का सुन्दर मरूद्यान” भी कहा जाता है। कोलायत झील की उत्पति कपिल मुनि ने अपनी माता की मुक्ति के लिए की। यहीं पर कार्तिक मास की पूर्णिमा (नवम्बर) माह में मेला भरता है। इस झील में दीप जला कर अर्पण किया जाता है।
- प्रश्न 101 राजस्थान की खारे पानी की सबसे बड़ी झील है -
Agriculture Officer - 2 0 1 1 -
- (अ) डीडवाना झील
- (ब) पचभद्रा झील
- (स) सांभर झील
- (द) लूनकरनसर झील
उत्तर : सांभर झील
व्याख्या :
सांभर झील जयपुर की फुलेरा तहसील में स्थित है। बिजोलिया शिलालेख के अनुसार इसका निर्माण चौहान शासक वासुदेव ने करवाया था। यह भारत में खारे पानी की आन्तरिक सबसे बड़ी झील है इसमें खारी, खण्डेला, मेन्था, रूपनगढ नदियां आकर गिरती है।
- प्रश्न 102 जियान सागर झील राजस्थान के किस जिले में स्थित है -
-
- (अ) जयपुर
- (ब) जोधपुर
- (स) उदयपुर
- (द) बीकानेर
उत्तर : उदयपुर
व्याख्या :
जियान सागर झील उदयपुर जिले में स्थित है।
- प्रश्न 103 मरूस्थल में स्थित बुज झील किस नदी पर है -
-
- (अ) लूणी
- (ब) जवाई
- (स) सूकड़ी
- (द) काकनेय
उत्तर : काकनेय
व्याख्या :
‘बुझ झील’ राजस्थान की कांकनी नदी पर स्थित है| ‘बुझ झील’ राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित है|
- प्रश्न 104 निम्नांकित में से कौनसा जोड़ा सही सुमेलित नहीं है -
Librarian Grade III 2018 -
- (अ) नक्की - सिरोही
- (ब) गडीसर - जैसलमेर
- (स) उमेदसागर - जोधपुर
- (द) तलवारा - गंगानगर
उत्तर : तलवारा - गंगानगर
व्याख्या :
तलवाड़ा झील हनुमानगढ़ में है।
page no.(11/21)