मुहावरे
- प्रश्न 96 ‘अंगारों पर पैर रखना’ मुहावरे का सही अर्थ है
Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper II) -
- (अ) बहुत कष्ट आना
- (ब) खुद को संकट में डालना
- (स) विचलित होना
- (द) अपने मन अनुसार करना
उत्तर : खुद को संकट में डालना
- प्रश्न 97 ‘इंद्र का अखाड़ा’ मुहावरे का सही अर्थ है
Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper II) -
- (अ) मुश्किल में पड़ना
- (ब) मौज की जगह होना
- (स) दोगुना लाभ होना
- (द) बुरी तरह धोखा खाना
उत्तर : मौज की जगह होना
- प्रश्न 98 ‘गरदन रेतना’ मुहावरे का सही अर्थ है
Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper II) -
- (अ) ठगना
- (ब) भागना
- (स) हारना
- (द) मारना
उत्तर : मारना
- प्रश्न 99 ‘वायदे का पक्का’ के लिए उचित मुहावरा है
Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper II) -
- (अ) बात की बात में
- (ब) बात का धनी
- (स) बात बनाना
- (द) बात चलाना
उत्तर : बात का धनी
- प्रश्न 100 ‘दाल में काला होना’ मुहावरे का सही अर्थ है
Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper II) -
- (अ) दाल में कोयला गिरना
- (ब) दाल काली होना
- (स) प्रतिकूल कार्य करना
- (द) गड़बड़ होना
उत्तर : गड़बड़ होना
- प्रश्न 101 निम्न में से मुहावरा है -
Stenographer Comp. Exam - 2011 (Paper II) -
- (अ) कंगाली में आटा गीला
- (ब) बहती गंगा में हाथ धोना
- (स) यथा राजा तथा प्रजा
- (द) मुँह में राम बगल में छुरी
उत्तर : बहती गंगा में हाथ धोना
- प्रश्न 102 निम्न में से लोकोक्ति है -
Stenographer Comp. Exam - 2011 (Paper II) -
- (अ) आँख मटकाना
- (ब) गॉठ बाँधना
- (स) खोदा पहाड़, निकली चुहिया
- (द) नींद हराम करना
उत्तर : खोदा पहाड़, निकली चुहिया
- प्रश्न 103 हर समय सामने बने रहने के लिए उपयुक्त है -
Stenographer Comp. Exam - 2011 (Paper II) -
- (अ) सिर पर उठा लेना
- (ब) सिर पर खड़ा रहना
- (स) सिर पर कफन बाँधना
- (द) सिर पर खून सवार होना
उत्तर : सिर पर खड़ा रहना
- प्रश्न 104 अनचाहे हस्तक्षेप के लिए उपयुक्त है -
Stenographer Comp. Exam - 2011 (Paper II) -
- (अ) दूर के ढोल सुहावने
- (ब) दही-भात में मूसल
- (स) नेकी कंर, दरिया में डाल
- (द) बैठे से बेगार मल्ली
उत्तर : दही-भात में मूसल
- प्रश्न 105 “भाग खड़ा होना” का अर्थ है -
Stenographer Comp. Exam - 2011 (Paper II) -
- (अ) कहीं दूर चले जाना
- (ब) सामने से हट जाना
- (स) मैदान छोड़ देना
- (द) भयभीत होना
उत्तर : मैदान छोड़ देना
page no.(11/26)