भारत के भू-आकृतिक प्रदेश
प्रश्न 1 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
A. कश्मीर हिमालय ‘करेवा’ निर्माण के लिये प्रसिद्ध हैं ।
B. नालागढ़ दून सभी दूनों में सबसे बड़ा है।
C. नामचा बरेवा पर्वत शिखर अरुणाचल हिमालय में स्थित है ।
D. ‘फूलों की घाटी’ हिमाचल और उत्तराखण्ड हिमालय में स्थित है।
कूट :
(अ) A, B, C और D सही हैं।
(ब) B और C सही हैं।
(स) A, C और D सही हैं।
(द) A, B और C सही हैं।
व्याख्या :
कश्मीर हिमालय में छतों जैसे पठारों की श्रृंखला को करेवा कहा जाता है। देहरा दून सभी दूनों में सबसे बड़ा है, जिसकी लंबाई 35-45 किलोमीटर और चौड़ाई 22-25 किलोमीटर है। नमचा बरवा अरुणाचल हिमालय में एक पर्वत है। इसे हिमालय का पूर्वी बिंदु माना जाता है। फूलों की घाटी उत्तराखंड के चमोली- पिथौरागढ़ जिलों में स्थित है। यह अल्पाइन वनस्पतियों के बड़े घास के मैदानों के लिए जाना जाता है।
प्रश्न 2 निम्रलिखित पर्वत श्रेणियों को उत्तर-दक्षिण क्रम में व्यवस्थित कीजिए तथा कूट से सही उत्तर चुनिए-
(a) धौलाधर (b) लद्दाख (c) पीरपंजाल (d) जास्कर
(अ) b, d, a, c
(ब) d, b, a, c
(स) b, d, c, a
(द) d, b, c, a
व्याख्या :
काराकोरम, लद्दाख, जास्कर, पीर पंजाल, धौलाधर, शिवालिक उत्तर से दक्षिण तक पर्वत शृंखला का सही क्रम है।
प्रश्न 3 निम्नलिखित में से हिमालय की सबसे पश्चिमी चोटी कौन सी है -
(अ) गौरी शंकर
(ब) मकालु
(स) नामचा बरूआ
(द) धौलागिरि
प्रश्न 4 कोंकण, कनारा और मलाबार उप- प्रदेश हैं -
(अ) पश्चिमी घाट के
(ब) पूर्वी तटीय मैदान के
(स) गुजरात तटीय मैदान के
(द) पश्चिमी तटीय मैदान के
प्रश्न 5 नर्मदा और तापी की घाटियों के मध्य कौन सी श्रेणी स्थित है -
(अ) रायलसीमा
(ब) सह्याद्री
(स) विन्ध्यन
(द) सतपुड़ा
प्रश्न 6 हिमालय चोटियों का निम्नलिखित में से कौन सा एक दक्षिण से उत्तर की ओर सही क्रम है -
(अ) लद्दाख - जास्कर - पीर पंजाल - काराकोरम
(ब) जास्कर - पीर पंजाल - काराकोरम - लद्दाख
(स) पीर पंजाल - जास्कर - लद्दाख - काराकोरम
(द) काराकोरम - लद्दाख - जास्कर - पीर पंजाल
प्रश्न 7 शिवालिक पादीय क्षेत्र के सहारे का वह भाग जहाँ अधिकांशतः नदियाँ अत्यधिक संरध्रता के कारण विलुप्त हो जाती हैं, कहलाता है :
(अ) धोरोस
(ब) भाभर
(स) तराई
(द) धांध
प्रश्न 8 पूर्वांचल हिमालय की निम्नलिखित पहाड़ियों को सही उत्तर-दक्षिण क्रम में व्यवस्थित कीजिए :
A. बैरिल B. पटकोई
C. नागा D. मिजो
कूट :
(अ) B, D, C, A
(ब) A, B, C, D
(स) B, C, A, D
(द) A, D, B, C
प्रश्न 9 प्रायद्वीपीय भारत के पठारों का पश्चिम से पूर्व सही क्रम क्या है -
(अ) दक्कन पठार, छोटा नागपुर पठार, दंडाकरण्य पठार एवं मेघालय पठार
(ब) मेघालय पठार, छोटा नागपुर पठार, दण्डाकरण्य पठार एवं दक्कन पठार
(स) मेघालय पठार, दण्डाकरण्य पठार, छोटा नागपुर पठार एवं दक्कन पठार
(द) दक्कन पठार, दण्डाकरण्य पठार, छोटा नागपुर पठार एवं मेघालय पठार
प्रश्न 10 धौलाधर श्रृंखला अवस्थित है :
(अ) शिवालिक हिमालय में
(ब) पूर्वांचल हिमालय में
(स) बृहत् हिमालय में
(द) लघु हिमालय में
page no.(1/13)