Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

भारत के भू-आकृतिक प्रदेश

प्रश्न 21   माउन्ट एवरेस्ट को नेपाल में किस नाम से जाना जाता है -
 (अ) पर्वत शिखर
 (ब) तेनजिंग शिखर
 (स) सागरमाथा
 (द) शिखरमाथा

उत्तर : सागरमाथा

प्रश्न 22   मेघालय पठार का सर्वोच्च बिन्दु / शिखर है -
 (अ) जयंतिया पहाड़ियाँ
 (ब) मिकिर पहाड़ियाँ
 (स) शिलांग
 (द) गारो पहाड़ियाँ

उत्तर : शिलांग

प्रश्न 23   बैरन तथा नारकोण्डम हैं -
 (अ) भारत में पर्वतीय वनस्पति का प्रकार
 (ब) भारत में ज्वालामुखी
 (स) भारत में नदियाँ
 (द) भारत में कृषि प्रकार

उत्तर : भारत में ज्वालामुखी

प्रश्न 24   कैलाश श्रृंखला हिस्सा है -
 (अ) ट्रान्स – हिमालय का
 (ब) महान हिमालय का
 (स) लघु हिमालय का
 (द) शिवालिक का

उत्तर : ट्रान्स – हिमालय का

प्रश्न 25   निम्नलिखित पहाड़ियों में से कौन सी ‘सतपुड़ा श्रृंखला’ का भाग नहीं है -
 (अ) राजपीपला
 (ब) भारनेर
 (स) मैकाल
 (द) महादेव

उत्तर : भारनेर

प्रश्न 26   शिवालिक पर्वतपाद के साथ कंकड़ पत्थरों से भरा क्षेत्र, जहाँ अनेक सरिताएं विलुप्त हो जाती हैं, कहलाती है -
 (अ) भाबर
 (ब) तराई
 (स) भांगर
 (द) खादर

उत्तर : भाबर

प्रश्न 27   पी. सेनगुप्ता तथा जी. सदास्युक के 1968 के “भारत के आर्थिक प्रादेशिकरण” के अनुसार, कश्मीर घाटी तथा हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र किसके भाग हैं -
 (अ) उत्तर पश्चिमी बृहत् प्रदेश
 (ब) उत्तरी बृहत् प्रदेश
 (स) उत्तर मध्य बृहत् प्रदेश
 (द) केन्द्रीय बृहत् प्रदेश

उत्तर : उत्तर पश्चिमी बृहत् प्रदेश

प्रश्न 28   दाँतेदार लकीरें (सिरेटेड कटक) ....... द्वारा निर्मित एक स्थलाकृति है ।
 (अ) बहता जल
 (ब) भूमिगत जल
 (स) पवन
 (द) हिमानी

उत्तर : हिमानी

प्रश्न 29   ‘दुआर स्थलाकृति’ के लिए प्रसिद्ध क्षेत्र है -
 (अ) कश्मीर हिमालय
 (ब) हिमाचल - उत्तराखण्ड हिमालय
 (स) सिक्किम हिमालय
 (द) पार हिमालय

उत्तर : सिक्किम हिमालय

प्रश्न 30   निम्नलिखित में से किसका सही सुमेल नहीं है -
 (अ) पीर पंजाल श्रेणी - बनिहाल दर्रा
 (ब) जांस्कर श्रेणी - फोटु ला दर्रा
 (स) धौलाधार श्रेणी - शिपकी ला दर्रा
 (द) लद्दाख श्रेणी - खारदुंग ला दर्रा

उत्तर : धौलाधार श्रेणी - शिपकी ला दर्रा

page no.(3/13)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.