Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

समास

प्रश्न 21   कर्मधारय समास का उदाहरण है-
 (अ) शयनागार
 (ब) आत्मनिर्भर
 (स) श्रद्धांजलि
 (द) मुख-चन्द्र

उत्तर : मुख-चन्द्र

प्रश्न 22   किस सामासिक पद का विग्रह त्रुटिपूर्ण है-
 (अ) नरबलि - नर के लिए बलि
 (ब) हवन सामग्री - हवन के लिए सामग्री
 (स) हाथ-पांव - हाथ पाँव आदि
 (द) ऋषिराज - ऋषियों में राजा

उत्तर : नरबलि - नर के लिए बलि

प्रश्न 23   किस सामासिक पद का विग्रह सही नहीं है?
 (अ) दिनोंदिन = दिन प्रतिदिन / दिन ही दिन में
 (ब) शोकाकुल = शोक से आकुल
 (स) सत्याग्रह = सत्य का आग्रह
 (द) सिरदर्द = सिर में दर्द

उत्तर : सत्याग्रह = सत्य का आग्रह

प्रश्न 24   किस सामासिक पद का विग्रह त्रुटिपूर्ण है-
 (अ) स्मृतिभ्रंश = स्मृति का भ्रंश
 (ब) सुखासक्त = सुख में आसक्त
 (स) सुधासिक्त = सुधा से सिक्त
 (द) सुर-ताल = सुर के लिए ताल

उत्तर : सुर-ताल = सुर के लिए ताल

प्रश्न 25   ‘लोकोत्तर’ में कारक की दृष्टि से कौन सा तत्पुरुष समास है ?
 (अ) अपादान तत्पुरुष
 (ब) सम्प्रदान तत्पुरुष
 (स) अधिकरण तत्पुरुष
 (द) करण तत्पुरुष

उत्तर : अपादान तत्पुरुष

प्रश्न 26   किस शब्द में ‘अव्ययीभाव’ समास है?
 (अ) आजीवन
 (ब) महादेव
 (स) पंचतंत्र
 (द) यशप्राप्त

उत्तर : आजीवन

प्रश्न 27   समास - विग्रह की दृष्टि से असंगत विकल्प चुनिए -
 (अ) चक्षुश्रवा - वह जो चक्षुओं से देखता है।
 (ब) मंदोदरी - वह जिसका उदर मंद है।
 (स) निर्जन - जो स्थान जन से रहित है।
 (द) षाण्मातुर - छह माताओं वाला।

उत्तर : चक्षुश्रवा - वह जो चक्षुओं से देखता है।

प्रश्न 28   समास विग्रह की दृष्टि से असंगत विकल्प चुनिए –
 (अ) भोजनार्थ – भोजन के लिए
 (ब) जीवनभर – पूरे जीवन
 (स) लाजवाब – जवाब के साथ
 (द) देशाटन – देश में अटन

उत्तर : लाजवाब – जवाब के साथ

प्रश्न 29   कौनसा शब्द कर्मधारय समास का उदाहरण नहीं है?
 (अ) आत्ममग्न
 (ब) शुभावसर
 (स) तीव्रवेग
 (द) सदाचार

उत्तर : आत्ममग्न

प्रश्न 30   किस विकल्प में तत्पुरुष समास का प्रयोग नहीं हुआ है ?
 (अ) अंधविश्वास
 (ब) ख्यातिप्राप्त
 (स) शपथपत्र
 (द) सेवानिवृत्त

उत्तर : अंधविश्वास

page no.(3/19)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.