Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

समास

प्रश्न 31   किस शब्द में ‘तत्पुरुष’ समास नहीं है?
 (अ) स्वयंकृत
 (ब) ऋणमुक्त
 (स) चक्रपाणि
 (द) गृहस्थ

उत्तर : चक्रपाणि

प्रश्न 32   निम्न में से कौन कर्मधारय समास का उदाहरण है?
 (अ) श्यामसुंदर
 (ब) राजगृह
 (स) चतुर्भुज
 (द) सतसई

उत्तर : श्यामसुंदर

प्रश्न 33   समास विग्रह की दृष्टि से कौन-सा विकल्प असंगत है?
 (अ) दीनानाथ - दीन का नाथ
 (ब) सर्वव्याप्त - सर्व में व्याप्त
 (स) मीनाक्षी - मीन पर अक्षि
 (द) यथेच्छा - इच्छा के अनुसार

उत्तर : मीनाक्षी - मीन पर अक्षि

प्रश्न 34   समास के संबंध में असंगत कथन है –
 (अ) जहाँ प्रथम पद निषेध का वाचक हो उसे ‘नञ् तत्पुरुष’ समास कहते हैं।
 (ब) कर्मधारय विशेषण – विशेष्य का समास होता है।
 (स) अधिकरण तत्पुरुष के समस्त पदों में अधिकरण कारक चिह्न ‘में, पे, पर’ का प्रयोग होता है।
 (द) समस्त पद बनाते समय समास में प्रथम पद के साथ विभक्ति चिह्न का लोप किया जाता है।

उत्तर : अधिकरण तत्पुरुष के समस्त पदों में अधिकरण कारक चिह्न ‘में, पे, पर’ का प्रयोग होता है।

प्रश्न 35   निम्नलिखित सामासिक पदों को उनके सामासिक भेद के साथ सुमेलित कीजिए –

सामासिक पद सामासिक भेद
(i) शताब्दी, अठन्नी, सतसई (क) अव्ययीभाव समास
(ii) नीरव, अनुगुण, अत्याचार (ख) द्विगु समास
(iii) लताच्छादित, आनन्दमय, कनकदा (ग) तत्पुरुष समास
(iv) शुभावसर, नवांकुर, चरमसीमा (घ) कर्मधारय समास

 (अ) (i)-ख, (ii)-क, (iii)-घ, (iv)-ग
 (ब) (i)-ख, (ii)-ग, (iii)-घ, (iv)-क
 (स) (i)-घ, (ii)-क, (iii)-ग, (iv)-ख
 (द) (i)-ख, (ii)-क, (iii)-ग, (iv)-घ

उत्तर : (i)-ख, (ii)-क, (iii)-ग, (iv)-घ

प्रश्न 36   किस शब्द में द्वंद्व समास नहीं है ?
 (अ) लेनदेन
 (ब) भलामानस
 (स) तैंतालीस
 (द) बोलचाल

उत्तर : भलामानस

प्रश्न 37   किस विकल्प के सभी शब्द संप्रदान तत्पुरुष समास के उदाहरण हैं ?
 (अ) पदच्युत, रोकड़बही
 (ब) राहखर्च, देश निकाला
 (स) गुरुभाई, आशातीत
 (द) रसोईघर, देशभक्ति

उत्तर : रसोईघर, देशभक्ति

प्रश्न 38   ‘यावज्जीवन’ सामासिक पद में कौन सा समास है ?
 (अ) द्वंद्व
 (ब) कर्मधारय
 (स) अव्ययीभाव
 (द) तत्पुरुष

उत्तर : अव्ययीभाव

प्रश्न 39   ‘चंद्रमौलि’ शब्द में कौन सा समास है ?
 (अ) बहुव्रीहि
 (ब) द्वंद्व
 (स) अव्ययीभाव
 (द) तत्पुरुष

उत्तर : बहुव्रीहि

प्रश्न 40   इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द कर्मधारय समास के हैं ?
 (अ) पनभरा, छुटभैया
 (ब) शुभागमन, चरण-कमल
 (स) गृहस्थ, देशभक्ति
 (द) निशाचर, हुक्मनामा

उत्तर : शुभागमन, चरण-कमल

page no.(4/19)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.