उपसर्ग-प्रत्यय
प्रश्न 1 ‘हार’ प्रत्यय रहित शब्द है -
(अ) लुहार
(ब) सिरजनहार
(स) देखनहार
(द) होनहार
प्रश्न 2 निम्न में से ‘कृदन्त’ शब्द नहीं है :
(अ) गायक
(ब) जीर्ण
(स) शैव
(द) मृगया
प्रश्न 3 एक से अधिक उपसर्गों से निर्मित शब्द है -
(अ) आधिकारिक
(ब) प्रत्युपकार
(स) परियोजना
(द) अनुशासन
प्रश्न 4 ‘सु’ उपसर्ग रहित शब्द है -
(अ) सूक्ति
(ब) स्वच्छ
(स) स्वागत
(द) स्वार्थ
प्रश्न 5 इनमें से किस शब्द में ‘ना’ उपसर्ग नहीं जुड़ा हुआ है ?
(अ) नाजुक
(ब) नाखुश
(स) नालायक
(द) नापसन्द
प्रश्न 6 निम्नलिखित शब्दों में उपसर्ग रहित शब्द है।
(अ) प्रखर
(ब) व्याकुल
(स) प्रतीक्षा
(द) अक्षि
प्रश्न 7 किस शब्द में ‘नी‘ प्रत्यय प्रयुक्त हुआ है ?
(अ) नानी
(ब) जवानी
(स) मोरनी
(द) चीनी
प्रश्न 8 ‘प्र‘ उपसर्ग से निर्मित शब्द है।
(अ) प्रश्न
(ब) प्रतिकूल
(स) प्राक्कथन
(द) प्रयोग
प्रश्न 9 निम्नलिखित में से ‘तालव्य’ शब्द में कौन सा प्रत्यय है ?
(अ) य
(ब) ता
(स) व्य
(द) लव्य
प्रश्न 10 ‘हमशक्ल’ में उपसर्ग है -
(अ) उर्दू उपसर्ग
(ब) हिन्दी उपसर्ग
(स) अंग्रेजी उपसर्ग
(द) संस्कृत उपसर्ग
page no.(1/26)