Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

उपसर्ग-प्रत्यय

प्रश्न 21   मूल शब्द एवं प्रत्यय की दृष्टि से सही विभाजन नहीं है -
 (अ) लुहार - लोहा +आर
 (ब) कसेरा - कांसा + एरा
 (स) महत्त्व - महत् + त्व
 (द) घुमाव - घुम + आव

उत्तर : घुमाव - घुम + आव

प्रश्न 22   किस शब्द में उपसर्ग नहीं है -
 (अ) पराजय
 (ब) पराधीन
 (स) पराक्रम
 (द) पराभव

उत्तर : पराधीन

प्रश्न 23   मूल शब्द व प्रत्यय का विभाजन अशुद्ध है -
 (अ) कठौती = कठ + औती
 (ब) बुढ़ौती = बुढ़ा + औती
 (स) कनौती = कान + औती
 (द) बपौती = बाप + औती

उत्तर : कठौती = कठ + औती

प्रश्न 24   ‘ईन’ प्रत्यय से निर्मित शब्द है -
 (अ) नाइन
 (ब) पंडिताईन
 (स) कुलीन
 (द) कठुराइन

उत्तर : कुलीन

प्रश्न 25   ‘लुटेरा’ शब्द का सही विभाजन है -
 (अ) लूट + एरा
 (ब) लुंट + एरा
 (स) लूट् + ऐरा
 (द) लुट् + ऐरा

उत्तर : लूट + एरा

प्रश्न 26   इनमें से किस शब्द में उपसर्ग नहीं है -
 (अ) विवाद
 (ब) विमल
 (स) विभा
 (द) विश्व

उत्तर : विश्व

प्रश्न 27   किस शब्द में ‘इत’ प्रत्यय नहीं है -
 (अ) कुसुमित
 (ब) अमित
 (स) फलित
 (द) हरित

उत्तर : अमित

प्रश्न 28   उपसर्ग रहित शब्द है-
 (अ) अध्यादेश
 (ब) राहगीर
 (स) प्राचार्य
 (द) अनेक

उत्तर : राहगीर

प्रश्न 29   किस शब्द में ‘गर’ प्रत्यय नहीं है -
 (अ) जादूगर
 (ब) बाजीगर
 (स) नागर
 (द) कारीगर

उत्तर : नागर

प्रश्न 30   इनमें से किस शब्द में ‘अन्’ उपसर्ग है -
 (अ) अनामिका
 (ब) अनिन्द्य
 (स) अनंतर
 (द) अनित्य

उत्तर : अनंतर

page no.(3/27)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.