उपसर्ग-प्रत्यय
प्रश्न 31 ‘आ’ उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है-
(अ) आक्रान्त
(ब) आकस्मिक
(स) आकर्षण
(द) आकार
प्रश्न 32 ‘ईय’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है-
(अ) औचित्य
(ब) पाण्डित्य
(स) भवदीय
(द) माननीय
प्रश्न 33 ‘ल’ प्रत्यय से निर्मित शब्द नहीं है-
(अ) शीतल
(ब) पीतल
(स) श्यामल
(द) काजल
प्रश्न 34 ‘अनु’ उपसर्ग का उदाहरण नहीं है-
(अ) अनुचित
(ब) अन्वय
(स) अनुदिन
(द) अनूदित
प्रश्न 35 ‘अनीय’ प्रत्यय से रहित शब्द है-
(अ) दर्शनीय
(ब) पाणिनीय
(स) आदरणीय
(द) स्मरणीय
प्रश्न 36 किस विकल्प के एक भी शब्द में ‘नि’ उपसर्ग प्रयुक्त नहीं हुआ है?
(अ) निष्कपट, निहित
(ब) निरंकुश, निषेध
(स) निर्यात, निश्चित
(द) नियम, निष्काम
प्रश्न 37 ‘निवारण’ शब्द में उपसर्ग है -
(अ) नी
(ब) निर्
(स) नि
(द) नि:
प्रश्न 38 प्रत्यय से ( निर्मित) बने शब्द का चयन कीजिए -
(अ) उपग्रह
(ब) परिपूर्ण
(स) भरपूर
(द) झगड़ालू
प्रश्न 39 किस शब्द में ‘कु’ उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है ?
(अ) कुफल
(ब) कुमार्ग
(स) कुरूप
(द) कुसुम
प्रश्न 40 असंगत विकल्प चुनिए –
(अ) प्रागैतिहासिक - ‘प्राक्’ उपसर्ग एवं ‘इक’ प्रत्यय से बना शब्द है।
(ब) पर्युत्सुक – ‘परि’ एवं ‘उद्’ उपसर्ग से बना शब्द है।
(स) सौकुमार्य – दो उपसर्गों से निर्मित शब्द है।
(द) अप्रत्यक्ष – ‘अ’ एवं ‘प्रति’ उपसर्गों से बना शब्द है।
page no.(4/27)