वाक्य
प्रश्न 1 निम्नलिखित में से संयुक्त वाक्य का चयन कीजिए -
(अ) जब मैं स्टेशन पर पहुँचा गाड़ी आ चुकी थी।
(ब) हम घर से बाहर निकले और बारिश होने लगी।
(स) विद्वान मनुष्य का सभी सम्मान करते हैं।
(द) वह साड़ी खरीदने बाज़ार गई।
उत्तर
प्रश्न 2 निम्नलिखित में से मिश्र वाक्य का उदाहरण छाँटिए -
(अ) जो कवि लोकप्रिय होता है, उसका सम्मान सभी करते हैं।
(ब) अच्छे लड़के परिश्रमी होते हैं।
(स) वह अस्वस्थ था और इसलिए परीक्षा में सफल न हो सका।
(द) हम खाना खा चुके।
उत्तर
प्रश्न 3 ‘प्रभा एक सुशील कन्या है’ वाक्य में विशेष्य है -
(अ) प्रभा
(ब) कन्या
(स) एक
(द) सुशील
उत्तर
प्रश्न 4 व्याकरण की दृष्टि से कौनसा कथन सही नहीं है?
(अ) हिन्दी में तीन वाच्य माने गये हैं, कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य और भाववाच्य।
(ब) रचना की दृष्टि से वाक्य के तीन भेद माने गये हैं, साधारणवाक्य, मिश्रवाक्य और संयुक्तवाक्य।
(स) कर्ता और क्रिया वाक्य रचना के आवश्यक घटक हैं।
(द) क्रिया को उद्देश्य और कर्ता को विधेय कहते हैं।
उत्तर
प्रश्न 5 इनमें से किस विकल्प में ‘मिश्रवाक्य’ है ?
(अ) पड़ोसी देश बहुत दिनों से घात लगाये बैठा था।
(ब) लड़के स्कूल जाने के लिए उत्साहपूर्वक तैयार हो रहे थे।
(स) उसे शत्रु का भेद लेना था, इसलिए वह छिपकर उनकी बातें सुनने लगा।
(द) जब बरसात थमी, तब हम लोग घूमने गये।
उत्तर
प्रश्न 6 ‘अब तक बच्चे छात्रावास पहुँच चुके होंगे।’ अर्थ की दृष्टि से उक्त वाक्य है -
(अ) इच्छार्थक
(ब) विधानार्थक
(स) संदेहार्थक
(द) संकेतार्थक
उत्तर
प्रश्न 7 निम्नलिखित में ‘संदेहार्थक’ वाक्य कौन सा है ?
(अ) वह जहाँ रहे, सुख से रहे।
(ब) आज शाम को शायद वर्षा हो।
(स) जो काम तुम्हें दिया गया है, उसे देखो।
(द) वह नहीं आया इसलिए हम नहीं गए।
उत्तर
प्रश्न 8 ‘यदि परिश्रम किया होता, तो सफलता अवश्य मिलती।’ ‘वाक्य प्रकार’ की दृष्टि से उक्त वाक्य है –
(अ) संकेतार्थक
(ब) आज्ञार्थक
(स) विधानार्थक
(द) इच्छार्थक
उत्तर
प्रश्न 9 ‘क्रियाविशेषण उपवाक्य’ का उदाहरण है
(अ) वह ईमानदार है, इसलिए सबका विश्व है।
(ब) वह धनवान है, परंतु बहुत दुखी है।
(स) यदि तुम चलते तो, मैं भी अवश्य चलता।
(द) जो लोग साहसी होते हैं, वे सफल होते हैं।
उत्तर
प्रश्न 10 ‘संयुक्त वाक्य’ का उदाहरण है
(अ) वह धन के अभिमान में अकड़कर चलता
(ब) मैं अस्वस्थ था, इसलिए मन लगाकर नहीं पढ़ सका।
(स) बस छूट जाने के कारण मैं गाँव नहीं गया।
(द) जहाँ खेत थे, वहाँ शहर बस गया।
उत्तर
page no.(1/5)