Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

पर्यायवाची

प्रश्न 21   ‘अलि’ का पर्यायवाची है -
 (अ) वासव
 (ब) माधव
 (स) मधुप
 (द) मधुमास

उत्तर : मधुप

प्रश्न 22   ‘सूर्य’ का पर्यायवाची है -
 (अ) प्रकाश
 (ब) सविता
 (स) रश्मि
 (द) अंशु

उत्तर : सविता

प्रश्न 23   किस समूह में ‘अश्व’ के सभी पर्याय हैं ?
 (अ) पुरंदर, आम्र, विभु
 (ब) घोड़ा, तुरंग, हय.
 (स) तुरंग, घोटक, कंज
 (द) घोटक, सोम, कानन

उत्तर : घोड़ा, तुरंग, हय.

प्रश्न 24   ‘पक्षी’ शब्द का पर्यायवाची है -
 (अ) सोम
 (ब) शिलीमुख
 (स) नभ
 (द) द्विज

उत्तर : द्विज

प्रश्न 25   अरण्य का पर्यायवाची शब्द है -
 (अ) कानन
 (ब) वाटिका
 (स) बाग
 (द) उपवन

उत्तर : कानन

प्रश्न 26   किस विकल्प के सभी शब्द ‘अर्जुन’ के पर्यायवाची हैं?
 (अ) धनंजय, पार्थ, कौन्तेय
 (ब) अर्णव, उदधि, नदीश
 (स) रजनी, यामिनी, निशि
 (द) माधव, केशव, पीताम्बर

उत्तर : धनंजय, पार्थ, कौन्तेय

प्रश्न 27   संगत विकल्प का चयन कीजिए -
 (अ) सूर्य - सूर, इंदीवर, अर्णव, शीघ्रग
 (ब) आम - करमक, सहकार, अतिसौरभ, अमी
 (स) चंद्रमा - अगीकर, अब्धिजा, स्वयंभू, मृगांक
 (द) कामदेव - मदन, कंदर्प, प्रद्युम्न, मकरध्वज

उत्तर : कामदेव - मदन, कंदर्प, प्रद्युम्न, मकरध्वज

प्रश्न 28   निम्न में से कौन-सा नाव का पर्यायवाची है?
 (अ) वाहिनी
 (ब) तटनी
 (स) तरुणी
 (द) तरणि

उत्तर : तरणि

प्रश्न 29   पर्यायवाची शब्दों के संबंध में असंगत युग्म पहचानिए –
 (अ) झंडा – केतन, वैजयंती, निशान
 (ब) जंगल – विपिन, कांतार, गहन
 (स) सेना – अराति, अरि, वाहिनी
 (द) पुत्र – वत्स, आत्मज, तनय

उत्तर : सेना – अराति, अरि, वाहिनी

प्रश्न 30   ‘गंधसार, मलयज, श्रीखण्ड’ उक्त सभी शब्द पर्याय हैं –
 (अ) चंदन के
 (ब) नाव के
 (स) मोर के
 (द) मेंढक के

उत्तर : चंदन के

page no.(3/15)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.