भारत का संवैधानिक इतिहास
- प्रश्न 1 सुमेलित कीजिए-
A, B, C, Dसूची 1 सूची 2 (A) प्रांतीय द्वैध शासन 1. भारत सरकार अधि., 1858 (B) संघीय शासन 2. भारत सरकार अधि., 1919 (C) साम्प्रदायिक निर्वाचन 3. भारत सरकार अधि., 1935 (D) कम्पनी के शासन की समाप्ति 4. मॉर्ले मिन्टो सुधार अधिनियम, 1909 -
- (अ) 1, 2, 3, 4
- (ब) 2, 3, 4, 1
- (स) 2, 4, 3, 1
- (द) 1, 3, 4, 2
उत्तर : 2, 3, 4, 1
व्याख्या :
1919 का भारत सरकार अधिनियम (गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ऐक्ट) प्रांतीय सरकारों को मजबूत बनाने और द्वैध शासन की स्थापना करने के लिए था।
भारत सरकार अधिनियम 1935 ने भारत में संघीय शासन की नींव रखी। इस अधिनियम ने ब्रिटिश प्रांतों और स्वेच्छा से शामिल होने वाले भारतीय राज्यों के संघ के गठन का आह्वान किया।
1909 में, भारत परिषद अधिनियम, जिसे मार्ले-मिंटो सुधार भी कहा जाता है, पेश किया गया था। 1909 के सुधारों ने साम्प्रदायिक निर्वाचन प्रणाली को अपनाया, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को नष्ट करना था।
भारत सरकार अधिनियम 1858 ब्रिटिश संसद का एक अधिनियम था जिसने ईस्ट इंडिया कंपनी की सरकार और क्षेत्रों को ब्रिटिश क्राउन में स्थानांतरित कर दिया था। अधिनियम ने भारत में ब्रिटिश क्षेत्रों पर कंपनी के शासन को समाप्त कर दिया और इसे सीधे ब्रिटिश सरकार को पारित कर दिया।
- प्रश्न 2 किस भारत सरकार अधिनियम के तहत भारत में संघ और प्रांतीय स्वायत्तता की शुरुआत की गई -
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam) -
- (अ) भारत सरकार अधिनियम, 1935
- (ब) भारत सरकार अधिनियम, 1947
- (स) भारत सरकार अधिनियम, 1861
- (द) भारत सरकार अधिनियम, 1909
उत्तर : भारत सरकार अधिनियम, 1935
- प्रश्न 3 भारत सरकार अधिनियम, 1919 के तहत भारतीय जनसंख्या के किस वर्ग को वोट देने का अधिकार दिया गया था -
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - A) (Re-Exam) -
- (अ) भारत के सभी नागरिकों
- (ब) भारत में रहने वाले केवल ब्रिटिश नागरिकों
- (स) केवल वे पुरुष जो कुछ निश्चित संपत्ति और शैक्षिक योग्यताएँ पूरी करते हों
- (द) केवल वे महिलाएँ जो कुछ निश्चित संपत्ति और शैक्षिक योग्यताएँ पूरी करती हों
उत्तर : केवल वे पुरुष जो कुछ निश्चित संपत्ति और शैक्षिक योग्यताएँ पूरी करते हों
- प्रश्न 4 भारत शासन अधिनियम, 1935 के तहत महासंघ में अवशिष्ट शक्तियाँ दी गई :
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - A) (Re-Exam) -
- (अ) प्रांतीय विधानमंडल
- (ब) प्रांतीय गवर्नर
- (स) गवर्नर जर्नल
- (द) संघीय विधायिका
उत्तर : गवर्नर जर्नल
- प्रश्न 5 भारतीय शासन अधिनियम, 1935 की निम्नलिखित में से कौन सी धारा के अंतर्गत गवर्नर जनरल आपात की उद्घोषणा कर सकता था -
Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others) -
- (अ) धारा 41
- (ब) धारा 102
- (स) धारा 126
- (द) धारा 204
उत्तर : धारा 102
- प्रश्न 6 निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय शासन अधिनियम, 1919 के संबंध में त्रुटिपूर्ण कथन है -
Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others) -
- (अ) पहली बार एक द्विसदनात्मक विधानमंडल की स्थापना की गई।
- (ब) इंग्लैण्ड में भारत के लिए एक हाई कमिश्नर की नियुक्ति का प्रावधान किया गया।
- (स) केन्द्रीय विधानमंडल में गैर-सरकारी निर्वाचित सदस्यों का बहुमत कर दिया गया।
- (द) गवर्नर जनरल को विधानमण्डल के प्रति उत्तरदायी बनाया गया।
उत्तर : गवर्नर जनरल को विधानमण्डल के प्रति उत्तरदायी बनाया गया।
- प्रश्न 7 निम्नलिखित में से किस अधिनियम द्वारा पहली बार गवर्नर जनरल को अध्यादेश (आर्डिनेन्स) जारी करने की असाधारण शक्ति प्रदान की गई -
Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others) -
- (अ) भारतीय परिषद् अधिनियम, 1861
- (ब) भारतीय परिषद् अधिनियम, 1892
- (स) भारतीय परिषद् अधिनियम, 1909
- (द) भारत शासन अधिनियम, 1919
उत्तर : भारतीय परिषद् अधिनियम, 1861
- प्रश्न 8 भारत शासन अधिनियम, 1935 की किस अनुसूची में तीन सूचियाँ थीं, जिनमें केन्द्र तथा प्रांतों के मध्य शक्तियों के विभाजन का प्रावधान था -
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B -
- (अ) अनुसूची VI
- (ब) अनुसूची VII
- (स) अनुसूची VIII
- (द) अनुसूची V
उत्तर : अनुसूची VII
- प्रश्न 9 भारत शासन अधिनियम, 1919 के प्रावधान अन्तर्गत विधान सभा में गैर-निर्वाचित सरकारी सदस्यों की संख्या थी -
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B -
- (अ) 26
- (ब) 28
- (स) 32
- (द) 40
उत्तर : 26
- प्रश्न 10 निम्नलिखित में से कौन सा भारत सरकार अधिनियम, 1935 द्वारा स्थापित अथवा पुनर्गठित किया गया था -
(I) संघीय लोक सेवा आयोग
(II) संघीय न्यायालय
सही विकल्प का चयन करें :
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group A -
- (अ) ना तो (I) और ना ही (II)
- (ब) केवल (II)
- (स) (I) और (II)
- (द) केवल (I)
उत्तर : (I) और (II)
page no.(1/8)