Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान के ऊर्जा संसाधन

प्रश्न 1   राजस्थान में ऊर्जा संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है -
 (अ) 14 दिसम्बर
 (ब) 5 जून
 (स) 22 अप्रैल
 (द) 21 मार्च

उत्तर : 14 दिसम्बर
व्याख्या :
हर साल 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न 2   कालीसिंध सुपर ताप बिजली स्टेशन अवस्थित है -
 (अ) बारां
 (ब) झालावाड़
 (स) डूंगरपुर
 (द) बाँसवाड़ा

उत्तर : झालावाड़
व्याख्या :
कालीसिंध थर्मल पावर स्टेशन झालावाड़ में स्थित है। पावर प्लांट का संचालन राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) द्वारा किया जाता है।

प्रश्न 3   बड़ाबाग (जैसलमेर) तथा देवगढ़ (चित्तौड़गढ़) में है -
 (अ) पवन ऊर्जा परियोजना
 (ब) बायोगैस ऊर्जा परियोजना
 (स) सौर ऊर्जा परियोजना
 (द) पवन तथा सौर ऊर्जा परियोजना

उत्तर : पवन ऊर्जा परियोजना
व्याख्या :
राज्य की पहली निजी क्षेत्र की पवन ऊर्जा परियोजना 2001 में जैसलमेर के बड़ा बाग में स्थापित की गई थी। राज्य की दूसरी पवन ऊर्जा परियोजना 6 मार्च 2001 को देवगढ़, चित्तौड़गढ़ में स्थापित की गई थी।

प्रश्न 4   निम्न में से कौनसा सुमेलित नहीं है -
तापीय विद्युत केन्द्र - जिला

 (अ) सूरतगढ़ - हनुमानगढ़
 (ब) छबड़ा - बाराँ
 (स) कोटा तापीय - कोटा
 (द) कालीसिन्ध - झालावाड़

उत्तर : सूरतगढ़ - हनुमानगढ़

प्रश्न 5   राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड (आर. आर. ई. सी. एल. ) का गठन किन दो संस्थाओं का विलय करके किया गया -
 (अ) राजस्थान राज्य विद्युत मंडल एवं धारणीय ऊर्जा निगम लिमिटेड
 (ब) राजस्थान गैर पारम्परिक ऊर्जा लिमिटेड एवं धारणीय ऊर्जा निगम लिमिटेड
 (स) राजस्थान राज्य ऊर्जा निगम लिमिटेड एवं राजस्थान ऊर्जा विकास एजेन्सी
 (द) राजस्थान ऊर्जा विकास एजेन्सी एवं राजस्थान विद्युत वितरण निगम

उत्तर : राजस्थान राज्य ऊर्जा निगम लिमिटेड एवं राजस्थान ऊर्जा विकास एजेन्सी

प्रश्न 6   राजस्थान में परमाणु ऊर्जा परियोजना कहाँ पर स्थित है -
 (अ) रावत भाटा
 (ब) बरसिंगसर
 (स) जहाजपुर
 (द) पलाना

उत्तर : रावत भाटा

प्रश्न 7   राजस्थान में पहला गैस थर्मल पावर प्लांट कहाँ स्थित है -
 (अ) कोटा
 (ब) बालोतरा
 (स) अंता
 (द) रामगढ़

उत्तर : अंता

प्रश्न 8   राजस्थान सरकार ने किस वर्ष में राजस्थान राज्य विद्युत बोर्ड को पाँच सरकारी कम्पनियों में बांट दिया था -
 (अ) 2007
 (ब) 1995
 (स) 2000
 (द) 2012

उत्तर : 2000

प्रश्न 9   निम्न में से कौनसा राजस्थान का पहला कोयला आधारित विद्युत उत्पादन संयंत्र है -
 (अ) सूरतगढ़ तापीय ऊर्जा संयंत्र
 (ब) कोटा सुपर तापीय ऊर्जा संयंत्र
 (स) छबड़ा तापीय ऊर्जा संयंत्र
 (द) कालीसिंध तापीय ऊर्जा संयंत्र

उत्तर : कोटा सुपर तापीय ऊर्जा संयंत्र

प्रश्न 10   ‘अमर सागर पवन ऊर्जा परियोजना’ जिस जिले में स्थित है, वह है :
 (अ) जैसलमेर
 (ब) जोधपुर
 (स) बीकानेर
 (द) बाड़मेर

उत्तर : जैसलमेर

page no.(1/13)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2023 RajasthanGyan All Rights Reserved.