Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

अनेकार्थी शब्द

प्रश्न 21   “कौशिक” का अनेकार्थी शब्द नहीं है।
 (अ) सँपेरा
 (ब) विश्वामित्र
 (स) नेवला
 (द) शिव

उत्तर : शिव

प्रश्न 22   ‘अंक’ का अनेकार्थी शब्द क्या होगा -
 (अ) धन, ऐश्वर्य, प्रयोजन, कारण
 (ब) संख्या के अंक, नाटक के अंक, गोद, अध्याय
 (स) निराधार, शून्य, निचला ओष्ठ
 (द) नष्ट न होने वाला, अ, आ

उत्तर : संख्या के अंक, नाटक के अंक, गोद, अध्याय

प्रश्न 23   ‘अलि’ शब्द का अनेकार्थी शब्द है -
 (अ) भंवरा, कोयल
 (ब) भंवरा, आम्र
 (स) कोयल, शुक
 (द) कोयल, अज

उत्तर : भंवरा, कोयल

प्रश्न 24   निम्नलिखित विकल्पों में अनेकार्थक शब्दों की दृष्टि से एक विकल्प अनुपयुक्त है, उसका चयन कीजिए।
 (अ) खग = पक्षी, बाण, सूर्य
 (ब) चक्र = पहिया, सेना का व्यूह, घेरा
 (स) चपल = चंचल, पारा, जीभ
 (द) चपला = लक्ष्मी, बिजली, मद्य

उत्तर : चपल = चंचल, पारा, जीभ

प्रश्न 25   'जलज' का एक अर्थ यह भी है -
 (अ) शंख
 (ब) कनक
 (स) उत्तर
 (द) मित्र

उत्तर : शंख

प्रश्न 26   “हरि” का यह अर्थ नहीं है -
 (अ) विष्णु
 (ब) दूध
 (स) सर्प
 (द) सूर्य

उत्तर : दूध

प्रश्न 27   'अमृत' का यह अर्थ नहीं है -
 (अ) स्वर्ण
 (ब) जल
 (स) दूध
 (द) वस्त्र

उत्तर : वस्त्र

प्रश्न 28   ‘लोहित’ शब्द का अर्थ समूह है -
 (अ) लाल रंग, रक्त, मंगल ग्रह
 (ब) लाल, सूर्य, मंगल
 (स) लाल रंग, शनि ग्रह, गुलाब
 (द) उपर्युक्त सभी

उत्तर : लाल रंग, रक्त, मंगल ग्रह

प्रश्न 29   ‘खेचर’ शब्द का अर्थ समूह चुनिए -
 (अ) पक्षी, गधा, व्योमपुत्र
 (ब) पक्षी, ग्रह, देवता
 (स) आकाश,मेघ, आसमान
 (द) ग्रह, नभ, व्योम

उत्तर : पक्षी, ग्रह, देवता

प्रश्न 30   किस अनेकार्थक शब्द के सभी अर्थ सही हैं -
 (अ) भूत - अतीत, राख
 (ब) दंड - जुर्माना, भूमि
 (स) अंश - कंधा, भाग
 (द) पक्ष - पंख, किनारा

उत्तर : अंश - कंधा, भाग

page no.(3/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.