Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस

प्रश्न 31   Spelling तथा Grammar के लिए निम्न में से कौनसी Shortcut Key है -
 (अ) F7
 (ब) F5
 (स) Fl
 (द) F12

उत्तर : F7
व्याख्या :
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के डॉक्यूमेंट में Spelling & Grammar संबंधी त्रुटियों को चैक करने के लिए Spelling & Grammar Tool का उपयोग किया जाता है। Spelling & Grammar हेतु F7 key का use किया जाता है।

प्रश्न 32   निम्न में से कौनसी Save As की Shortcut Key है -
 (अ) F5
 (ब) FI
 (स) F10
 (द) F12

उत्तर : F12
व्याख्या :
Save As का use पहले से save किसी document में कोई change करके उसको पुनः save करने हेतु होता है। Save As की Shortcut Key F12 होती है।

प्रश्न 33   यदि किसी Paragraph का left तथा right side दोनों aligned हो तो यह कहलाता है-
 (अ) Centre aligned
 (ब) Left Right Aligned
 (स) Right Left Aligned
 (द) Justified

उत्तर : Justified
व्याख्या :
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में चार प्रकार के अलाइनमेंट होते हैं- Left, Center, Right and Justified Alignment।
Justify Align / जस्टीफाई अलाइन (Ctrl+J) — डॉक्यूमेंट पेज में जो टेक्स्ट व पिक्चर होते हैं उन्हे पेज के दायीं व बायीं ओर से समान मार्जिन के रूप व्यवस्थित करता है अर्थात् टेक्स्ट को दोनों साइड से बराबर करता है।

प्रश्न 34   MS office 2007 में Window को दो भागों में Split करने के लिए कौनसे Menu option का प्रयोग किया जाता है?
 (अ) Review → Split
 (ब) Review → Window → Split
 (स) Page Layout → Split
 (द) View - Split

उत्तर : View - Split
व्याख्या :
Split-Current Window यह वर्तमान विंडो को दो भागों में तोड़ देता है जिससे हम डॉक्यूमेन्ट के अलग-अलग section को एक ही समय में और उसी पेज पर देख सकते हैं अर्थात् एक पेज को दो भागों में देखने या लिखने हेतु Split प्रयुक्त होता है।

प्रश्न 35   निम्न में से कौनसा Function MS Excel में संख्याओं की श्रृंखला में से सबसे बड़ी संख्या ज्ञात करने के लिए प्रयुक्त किया जाता है -
 (अ) Max (B1:B5)
 (ब) Maximum (B1:B5)
 (स) High (B1:B5)
 (द) Highest (B1:B5)

उत्तर : Max (B1:B5)
व्याख्या :
Microsoft Excel सांख्यिकी गणना करने हेतु प्रयुक्त होता है। Excel में Calculation करने हेतु विभिन्न formula का use होता है। संख्याओं की series या group में से सबसे बड़ी संख्या ज्ञात करने हेतु Max(B1:B5) प्रयुक्त होगा। इसमें Max अधिकतम value बताएगा एवं B1:B5 Cell range है, जिनमें मान या value है।

प्रश्न 36   निम्न में से कौनसा कॉमन डेटा तत्त्वों का सबसे छोटे से सबसे बड़े तक ही सही क्रम है-
 (अ) Character, Field, File, Record, Database
 (ब) Database, File, Record, Field, Character
 (स) Character, Field, Record, File, Database
 (द) Character, File, Record, Field, Database

उत्तर : Character, Field, Record, File, Database
व्याख्या :
डाटा hierarchy में डाटा को एक निश्चित प्रारूप में रखा जाता है जिसका क्रम Bit, Byte, Character, Field, Record, File, database है, जिससे ज्ञात होता है कि Data संगठन के hierarchy में निम्नतम स्तर (Lowest level) बिट (bit) है, जबकि उच्चतम स्तर (highest level) डाटाबेस (Database) है। डाटा का छोटे से बड़े का क्रम उपरोक्तानुसार बिट, बाइट, कैरेक्टर, फील्ड, रिकॉर्ड, फाइल, डाटा बेस है।

प्रश्न 37   ऑब्जेक्ट्स जो स्लाइड पर Text को रखता है कहा जाता है -
 (अ) प्लेसहोल्डर
 (ब) ऑब्जेक्ट होल्डर
 (स) ऑटो ले-आउट
 (द)  टेक्स्ट होल्डर

उत्तर : प्लेसहोल्डर
व्याख्या :
प्लेस होल्डर MS Power Point में स्लाइड पर टाइपिंग और ले-आउट हेतु टेक्स्ट को अस्थायी रूप में रखता है।

प्रश्न 38   माइक्रोसॉफ्ट पॉवर पॉइन्ट में बनने वाली फाइल का By default नाम होता है -
 (अ) Presentation 1
 (ब) PPtl
 (स) Book1
 (द)  Document 1

उत्तर : Presentation 1
व्याख्या :
माइक्रोसॉफ्ट Power पॉइंट में जो फाइल बनती है, सिस्टम उसे By default Presentation1 नाम देता है।

प्रश्न 39   MS Excel 2010 में .xlts किसको इंगित करता है -
 (अ) सामान्य एक्सेल फाइल का एक्सटेंशन
 (ब) Excel की टेम्पलेट फाइल का एक्सटेंशन
 (स) एक्सेल की duel फाइल का एक्सटेंशन
 (द) उपरोक्त सभी

उत्तर : Excel की टेम्पलेट फाइल का एक्सटेंशन
व्याख्या :
Microsoft एक्सेल की फाईल का एक्स्टेंशन .xls एवं xlsx होता है तथा MS Word, Ms Power Point तथा MS Paint फाइल का एक्सटेंशन क्रमशः .docx, .pptx तथा .JPG होता है।

प्रश्न 40   MS Excel में फॉरमैट सेल्स डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित करने के लिये किस कमांड का उपयोग करेंगे -
 (अ) Ctrl + F
 (ब) Ctrl + 1
 (स) Ctrl + 2
 (द) Ctrl + D

उत्तर : Ctrl + 1
व्याख्या :
MS Excel में Format Cell dialog box प्रदर्शित करने हेतु Ctrl+1 command का use होता है।

page no.(4/34)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.