Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राज्यपाल

प्रश्न 21   निम्न में से कौनसा एक युग्म (राजस्थान के राज्यपाल – पूर्व पद) सही नहीं है -
 (अ) कल्याण सिंह – उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री
 (ब) कलराज मिश्रा – उत्तरप्रदेश के राज्यपाल
 (स) राम नाईक – उत्तरप्रदेश के राज्यपाल
 (द) मदनलाल खुराना – दिल्ली के मुख्यमंत्री

उत्तर : कलराज मिश्रा – उत्तरप्रदेश के राज्यपाल

प्रश्न 22   राजस्थान के राज्यपाल पदेन कुलाधिपति होते हैं -
 (अ) राजस्थान के समस्त राज्य विश्वविद्यालयों के ।
 (ब) समस्त राज्य एवं निजी विश्वविद्यालयों के साथ ही राजस्थान के भू-भाग में कार्यरत केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के ।
 (स) समस्त राज्य विश्वविद्यालयों के साथ ही राजस्थान के भू-भाग में कार्यरत केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के।
 (द) राजस्थान के समस्त राज्य के साथ ही निजी विश्वविद्यालयों के ।

उत्तर : राजस्थान के समस्त राज्य विश्वविद्यालयों के ।

प्रश्न 23   निम्नलिखित में से कौन-कौन सा कार्य राज्यपाल द्वारा किया जाता है -
(A) विधान सभा का सत्रावसान करना
(B) विधान सभा भंग करना
(C) विधान सभा की बैठक स्थगित करना
(D) विधान सभा का अधिवेशन आहूत करना

 (अ) केवल (A), (B) और (C)
 (ब) केवल (A), (C) और (D)
 (स) केवल (B), (C) और (D)
 (द) केवल (A), (B) और (D)

उत्तर : केवल (A), (B) और (D)

प्रश्न 24   निम्नांकित में से कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है -
मुख्यमंत्री - राज्यपाल

 (अ) मोहन लाल सुखाड़िया - हुकुम सिंह
 (ब) हरिदेव जोशी - डॉ. संपूर्णानंद
 (स) जगन्नाथ पहाड़िया - रघुकुलतिलक
 (द) हीरालाल देवपुरा - ओ.पी. मेहरा

उत्तर : हरिदेव जोशी - डॉ. संपूर्णानंद

प्रश्न 25   राजस्थान में अनुसूचित क्षेत्र में राज्यपाल की शक्ति के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा / से कथन सही है/हैं -
(1) राज्यपाल को अनुसूचियों के प्रशासन के संबंध में राष्ट्रपति को वार्षिक रूप से या जब भी राष्ट्रपति की आवश्यकता होती है, एक रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होती है।
(2) राज्यपाल जनजाति सलाहकार परिषद् के संबंध में कोई नियम नहीं बनाते हैं।
(3) राज्यपाल जनजाति सलाहकार परिषद् के अध्यक्ष की नियुक्ति के तरीकों के लिए नियम बनाता है।
(4) राज्य का राज्यपाल विनियमन बना सकता है जो ऐसे क्षेत्रों में एस.टी. के सदस्यों द्वारा या उनके बीच भूमि के हस्तांतरण को प्रतिबंधित और प्रतिबंधित कर सकता है।
कूट-

 (अ) केवल 1 सही है
 (ब) 1, 2 और 4 सही हैं
 (स) 1, 3 और 4 सही हैं
 (द) 2 और 4 दोनों सही हैं

उत्तर : 1, 3 और 4 सही हैं

प्रश्न 26   राजस्थान राज्य में दूसरी बार राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था –
 (अ) 1980 में
 (ब) 1992 में
 (स) 1977 में
 (द) 1967 में

उत्तर : 1977 में

प्रश्न 27   निम्नांकित में से किसे सबसे पहले राजस्थान के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया -
 (अ) टी. वी. राजेश्वर
 (ब) कैलाशपति मिश्र
 (स) धनिकलाल मण्डल
 (द) स्वरूप सिंह

उत्तर : स्वरूप सिंह

प्रश्न 28   राजस्थान के निम्नांकित में से किस राज्यपाल ने राज्यपाल पद से त्यागपत्र दिया था -
 (अ) निर्मल चन्द जैन
 (ब) मदन लाल खुराना
 (स) अंशुमन सिंह
 (द) दरबारा सिंह

उत्तर : मदन लाल खुराना

प्रश्न 29   किस सांविधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा राजस्थान में राजप्रमुख संस्था समाप्त कर दी गई -
 (अ) 5वाँ सांविधानिक संशोधन अधिनियम, 1954
 (ब) 6ठा सांविधानिक संशोधन अधिनियम, 1955
 (स) 7वाँ सांविधानिक संशोधन अधिनियम, 1956
 (द) 8वाँ सांविधानिक संशोधन अधिनियम, 1956

उत्तर : 7वाँ सांविधानिक संशोधन अधिनियम, 1956

प्रश्न 30   राजस्थान के निम्नांकित राज्यपालों में से कौन हिन्दुस्तान एअरोनॉटिक्स लिमिटेड के अध्यक्ष रह चुके हैं -
 (अ) ओ.पी. मेहरा
 (ब) रघुकुल तिलक
 (स) सुखदेव प्रसाद
 (द) एम. चेन्नारेड्डी

उत्तर : ओ.पी. मेहरा

page no.(3/11)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.